Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सेवा बस्तियों में प्रज्ज्वलित हुई संस्कार की ज्योति-मजदूर नगर में ‘सरस्वती संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ-विद्या भारती छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू ने विधिवत किया उद्घाटन

    November 6, 2026

    अनूठी पहल-10 नवंबर को माता-पिता की वंदना और ग्रामीण प्रतिभाओं का होगा गौरव गान

    November 6, 2026

    आज 06 नवम्बर को ग्राम फ़रफौंद में आरएसएस का शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 7
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»पशुपालन विभाग द्वारा उन्नत वत्स प्रदर्शनी का आयोजन ग्राम आलेखूटा में हुआ सम्पन्न
    Blog

    पशुपालन विभाग द्वारा उन्नत वत्स प्रदर्शनी का आयोजन ग्राम आलेखूटा में हुआ सम्पन्न

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsFebruary 20, 20244 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पशुपालन विभाग द्वारा उन्नत वत्स प्रदर्शनी का आयोजन ग्राम आलेखूटा में हुआ सम्पन्न

    नवापारा-राजिम।ग्राम आलेखूंटा विकासखंड अभनपुर में दिनांक 19.02.2024 को पशुधन विकास विभाग द्वारा कृत्रिम गर्भाधान से उत्पादित उन्नत वत्स की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
    संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं रायपुर, डॉ. एस. एल. उइके के निर्देशन में चलित चिकित्सा इकाई रायपुर, मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई अभनपुर एवं गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से ग्राम आलेखूंटा के पशुपालकों को विभागीय जानकारी एवं पशुपालन की उन्नत तकनीक से अवगत कराया गया।
    इस कार्यक्रम में ग्राम के 60 पशुपालक उपस्थित हुए। प्रदर्शनी में उन्नत नस्ल के 52 वत्सों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें साहीवाल गिर एवं जर्सी नस्ल के सभी उन्नत वत्सों को कृमि नाशक दवा एवं वृ‌द्धि वर्धक दवाइयों को देकर पशुपालको का उत्साहवर्धन किया गया। उपस्थित पशुपालकों को पशुओं का वजन लेने का तरीका एवं आहार के संबंध में विस्तृत रूप से बताया गया। पशु पालकों द्वारा पशुपालन से संबंधित प्रश्न पूछे गए जिसकी विस्तृत जानकारी पशुचिकित्सको द्वारा देकर समाधान किया गया, साथ ही शिविर में उपस्थित सभी बछियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रकला ध्रुव एवं सरपंच श्री हेमंत सिंह भी उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम के संचालन हेतु मोबाईल यूनिट रायपुर से डाॅ. डॉ. विक्रम पाठक, विकासखंड अभनपुर। आरके सिंह, डाॅ. ओगरे, डॉ. प्रेरणा भोयर, श्री एस. क। बघेल, श्री आर.एन. साहू, श्री पारितेश साहू, श्री कुन्दन बंजारे, श्री नरेन्द्र साहू आदि उपस्थित थे।
    गोदरेज एग्रोवेट से श्री रवीन्द्र, कु. ललिता चौहान, द्वारा पशुपालकों को संतुलित आहार एवं प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी गई।
    एलेम्बिक एवं वेटरीना कंपनी के रीजनल मैनेजर श्री अम्बष्ट एवं श्री प्रशांत देंगे द्वारा पशुओं को बीमारियों से बचाव हेतू दवाइयों के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एलेम्बिक एवं वेटरीना दवा निर्माता कंपनी द्वारा मुफ्त में अपने उत्पादों का वितरण भी किया गया ।
    ग्राम आलेखूंटा मे इस कार्यक्रम को पशुपालकों के द्वारा बहुत उत्सुकता से देखा गया और इस प्रकार के कार्यक्रमों से पशु पालन कि महत्वपूर्ण जानकारीया प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त कि गई।
    डॉ. विक्रम पाठक द्वारा बताया गया कि, “पशु पालको कि सहायता एवं पशुओं के स्वास्थय को सुधार कर दूध उत्पादन में वृ‌द्धि करने के लिए शासन द्वारा मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई संचालित है, जो प्रति दिन तीन गांव का भ्रमण कर पशु पालको कि समस्याओ का निराकरण कर रहे है, इस हेतु टोल फ्री नंबर 1962 के द्वारा पशु पालक अपनी समस्याओ का निराकरण कर सकते है।”
    डॉ. प्रेरणा भोयर द्वारा पशु पालको को बताया गया कि, “आज कि बछिया कल कि गाय है और यदि बछिया का लालन पालन एवं टीकाकरण सही तरीके से किया जाये तोह हम अपने ही घर मे एक अच्छी गाय पैदा कर दूध उत्पादन को बढ़ा सकते है और अपनी आमदनी में वृ‌द्धि कर सकते है,” इस हेतु सभी पशुपालक एवं युवाओं को पशुपालन से अधिक से अधिक जुड़ कर व्यवसाये के रूप मे अपनाने कि सलाह दी गयी।
    कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. आर. के. सिंह द्वारा शिविर मे उपस्थित पशुपालको के उत्साह एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के अथक प्रयास हेतु आभार प्रदर्शन किया गया ।

    ✍️ तुकाराम कंसारी,राजिम

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सेवा बस्तियों में प्रज्ज्वलित हुई संस्कार की ज्योति-मजदूर नगर में ‘सरस्वती संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ-विद्या भारती छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू ने विधिवत किया उद्घाटन

    November 6, 2026

    अनूठी पहल-10 नवंबर को माता-पिता की वंदना और ग्रामीण प्रतिभाओं का होगा गौरव गान

    November 6, 2026

    आज 06 नवम्बर को ग्राम फ़रफौंद में आरएसएस का शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम

    November 6, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सेवा बस्तियों में प्रज्ज्वलित हुई संस्कार की ज्योति-मजदूर नगर में ‘सरस्वती संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ-विद्या भारती छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू ने विधिवत किया उद्घाटन

    Vinod GuptaNovember 6, 20268 Views

    सेवा बस्तियों में प्रज्ज्वलित हुई संस्कार की ज्योति-मजदूर नगर में ‘सरस्वती संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ-विद्या…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Sorry, there was a YouTube error.
    Recent Posts
    • सेवा बस्तियों में प्रज्ज्वलित हुई संस्कार की ज्योति-मजदूर नगर में ‘सरस्वती संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ-विद्या भारती छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू ने विधिवत किया उद्घाटन
    • अनूठी पहल-10 नवंबर को माता-पिता की वंदना और ग्रामीण प्रतिभाओं का होगा गौरव गान
    • आज 06 नवम्बर को ग्राम फ़रफौंद में आरएसएस का शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम
    • आरंग नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने प्रभारी मंत्री केदार कश्यप को दी जन्मदिन की बधाई-की दीर्घायु व मंगलमय जीवन की कामना
    • शिक्षकों की लापरवाही पड़ेगी भारी-‘प्रशस्त’ व ‘लइका चिन्हारी’ ऐप में दिव्यांग बच्चों का डाटा छिपाया तो लगेगा 5 लाख तक जुर्माना
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.