Author: Khabar Chhattisgarh News
संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के अन्तर्गत “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” की परियोजना पर नेहरू घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान नवापारा राजिम, 25 फरवरी 2024 । नवापारा नगर में महानदी तट स्थित नेहरू घाट किनारे सुबह 07:00 बजे से 10:00 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया गया । इस अभियान में निरंकारी ब्रांच – गोबरा नवापारा के समस्त सेवादल भाई-बहनों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर घाट किनारे फैले कूड़े-कचरे को बाहर निकालकर घाट को स्वच्छ बनाया गया। निरंकारी मिशन ब्रांच गोबरा नवापारा के प्रमुख गांधी सचदेव ने बताया कि निरंकारी सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज एंव निरंकारी राजपिता रमित…
राजिम कुंभ कल्प में राईस मिल एसोशिएशन द्वारा निःशुल्क भोजन भंडारे की व्यवस्था…श्रद्धालुओं को मिला रहा स्वादिष्ट भोजन राजिम। कुंभ कल्प मेला का शुरूआत 24 फरवरी से हो गया है। मेला के पहले दिन लाखों श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान कर मेले का आनंद लिया। कुंभ कल्प में इस बार भीड़ दोगुनी बढ़ी गई है। मेला में मेलार्थी को किसी प्रकार की असुविधा उन्हें न हो इसके लिए भोजन, पानी, स्वच्छता और सुरक्षा के भरपूर व्यवस्था किए गए हैं। रायपुर, गरियाबंद एवं धमतरी जिले से दाल-भात सेंटर अधिक मात्रा में लगाएं गए है। वहीं धर्मस्व संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल…
धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अवग्राल ने की महानदी की महाआरतीभगवान श्री राजीव लोचन के पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सबसे पहले भगवान श्री राजीव लोचन की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर आदिम जाति विकास एवं अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग आयोग मंत्री रामविचार नेताम, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा, महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, राजिम विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद…
भव्य गंगा आरती के साथ राजिम कुंभ कल्प 2024 का हुआ शुभारंभ…संगम नगरी राजिम कुंभ कल्प में दिखा अयोध्या धाम का आकर्षक वैभव रामोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है राजिम कुंभ कल्प ’तीर्थनगरी राजिम के पवित्र कुंभ में देशभर के साधू-संतों ने लिया हिस्सा महामंडलेश्वर कृष्णानंद और श्री असंग साहेब सहित संत महात्माओं ने प्रदेशवासियों को दिया आशीर्वाद प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल ने दी कर्णप्रिय भजनों की प्रस्तुति, नृत्य नाटिका ‘गीतक दर्शन’ ने किया भावविभोर रायपुर, 24 फरवरी 2024/ जीवन दायिनी महानदी, पैरी नदी और सोंढूर नदी के त्रिवेणी संगम छत्तीसगढ़ का प्रयाग राजिम में राजिम कुंभ कल्प-2024…
तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज,मुख्य अतिथि श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने गंगा आरती कर महोत्सव का किया शुभारंभ महासमुंद 24 फरवरी 2024/ तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज शनिवार को माघ पूर्णिमा के अवसर शाम हुआ। महोत्सव के मुख्य अतिथि श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने पवित्र महानदी के तट पर गंगा आरती और दीपदान किया।सिरपुर महोत्सव में पहली बार श्री गंधेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट समिति एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में गंगा आरती से महोत्सव की शुरुवात हुई है। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पहली बार पुण्य स्नान के लिए कुण्ड भी बनाया…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का दामाखेड़ा हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत जिले के सिमगा विकासखंड अंर्तगत दामाखेड़ा में माघपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध सतगुरू कबीर संत समागम, दामाखेड़ा मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हेलीपैड में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हेलीपैड पर अतिथियों का पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा, आईजी श्री अमरेश कुमार मिश्रा, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, एसएसपी श्री सदानंद कुमार सहित बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा,…
सिरपुर महोत्सव में तीन दिन रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम.. इंडियन आइडल विजेता अभिजीत सावंत, छॉलीवुड गायक सुनील सोनी, बाल कलाकार आरू साहू, रंग सरोवर बारूका सहित लाइट एंड साउंड कार्यक्रम होगा मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 24 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा। तीनों दिन ख्याति प्राप्त एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। सांस्कृतिक संध्या प्रतिदिन दोपहर 03:30 बजे से शुरू होकर रात्रि 10:00 बजे तक आयोजित होगा।प्रथम दिवस शुभारम्भ अवसर पर शनिवार 24 फरवरी को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर 03:30 से 04.00…
राजनांदगांव : जल जीवन मिशन के कार्य को अधूरा एवं प्रारंभ नहीं करने पर ठेकेदार का अनुबंध निरस्त राजनांदगांव 22 फरवरी 2024।कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य अधूरा एवं प्रारंभ नहीं करने वाले ठेकेदारों के अनुबंध निरस्तीकरण की कार्रवाई लगातार की जा रही है। जिसके अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम खुर्सीपार के ठेकेदार मेसर्स मनीष कंस्ट्रक्शन एण्ड सप्लायर को सूचना देकर संबंधित अनुबंध को निरस्त कर दिया गया है। कार्यपालन अभियंता श्री समीर शर्मा ने बताया कि ठेकेदार द्वारा निविदा में प्रस्तुत अमानत राशि को राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है।…
स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक संवर्ग के कर्मचारी गैर शिक्षकीय कार्य हेतु विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थाओं में संलग्न किया गया है ऐसे शिक्षक अपने मूल पदस्थापना शाला में अध्यापन कार्य हेतु शीघ्र ही कार्यमुक्त होंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस संबंध में स्कूल शिक्षा सचिव को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टरों को निर्देशित करना सुनिश्चित करें।उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक संवर्ग के कर्मचारी गैर शिक्षकीय कार्य हेतु विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थाओं में संलग्न हैं और गैर शैक्षणिक संलग्नीकरण से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। इस…
स्कूलों में बनेगी नई शाला प्रबंध समिति: स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवालस्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल रायपुर, 22 फरवरी 2024स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्कूल शिक्षा सचिव को स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत नवीन शाला प्रबंध समिति एवं विकास समिति गठन की कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस संबंध में स्कूल शिक्षा सचिव जिला-कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि जिलों के प्रभारी मंत्री के अनुमोदनोपरान्त नवीन शाला प्रबंध एवं विकास समिति का गठन किया जाए। उन्होंने कहा है कि शाला प्रबंध एवं विकास समिति अपने बैठक में विद्यालय हित में…
