Author: Khabar Chhattisgarh News
महासमुुंद: जिले से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां तेज रफ्तार ट्रेक्टर और बाइक के बीच टक्कर होने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मरने वालों में दो सगे भाई है, जबकि तीसरा युवक उनका साथी था। पुलिस के मुताबिक ट्रेक्टर की टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जिन्हे अस्पताल ले जाने के बाद डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मुताबिक सड़क दुर्घटना का ये मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि ग्राम शेरा में रहने वाला…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के कुम्हारी टोल प्लाजा में हो रही अवैध वसूली के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल रखा है. इस टोल को बंद कराने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने रविवार को नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. इस दौरान विकास उपाध्याय ने मंत्री को टोल प्लाजा का टेंडर समाप्त होने के बावजूद वहां जारी अवैध वसूली के बारे में विस्तार से बताया और आवेदन सौंपा. बातचीत के बाद केंद्रीय मंत्री ने टोल प्लाजा को जल्द बंद कराने के लिए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि नागपुर में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के…
सूरजपुर :- तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चठिरमा के पास बनारस रोड पर हुआ। जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के ग्राम कसकेला निवासी करन यादव (20 वर्ष) अपनी भाभी रिया यादव (21 वर्ष) को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर जा रहे थे। चठिरमा पुलिया के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही स्कूटी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि करन और रिया…
मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ से मासूम बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची घर के बाहर खुले मैदान में खेल रही थी, तभी उसको एक युवक अपहरण करके कंधे में बैठाकर ले गया है। यह जिला मुख्यालय से लगे चैनपुर इलाके की घटना है, कोतवाली थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। बदमाश युवक बच्ची को कंघे पर बैठाकर ले गया है। यह घटना शाम करीब 5 से 6 के बीच की बताई जा रही है, लेकिन पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। बच्ची की उम्र करीब 6…
रायपुर :राजधानी रायपुर में शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक और अंबेडकर अस्पताल चौक के बीच 8 साल से अधूरे पड़े स्काईवॉक (फुट ओवरब्रिज) का निर्माण कार्य अब फिर से शुरू होने जा रहा है। आगामी एक हफ्ते में कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने की जिम्मेदारी पीएसएए कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है, जिसके साथ अनुबंध भी हो चुका है और कार्यादेश जारी कर दिया गया है। पहले तैयार होंगे स्काईवॉक के उपयोगी हिस्से लोक निर्माण विभाग के अनुसार, सबसे पहले स्काईवॉक के उपयोगी हिस्सों का निर्माण किया जाएगा। इसमें शास्त्री चौक पर रोटरी का…
अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। मध्य प्रदेश के दो प्रमुख शहरों भोपाल और इंदौर में आज सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बाजार में रेट स्थिर हैं, जिससे निवेशकों और खरीददारों के लिए आज का दिन बेहतर मौका बन सकता है। भोपाल में सोने के आज के रेट भोपाल में 22 कैरेट सोना आज 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट सोना 94,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। ये…
महाराष्ट्र : कोरोना वायरस एक बार फिर देश में धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। देशभर में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,758 हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, केरल में सबसे ज्यादा लगभग 1,400 एक्टिव केस हैं, जबकि महाराष्ट्र में यह संख्या 506 तक पहुंच चुकी है। रविवार, 1 जून 2025 को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 360 नए केस सामने आए हैं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से… महाराष्ट्र में कोरना की स्थिति महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 1 जून को राज्य में 65…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हफ्तेभर से जारी बारिश की रफ्तार 1 जून से धीमी पड़ गई है। सिनॉप्टिक सिस्टम के बदलाव के चलते अगले 5 दिन मौसम ड्राई रहेगा। यानी इस दौरान बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है। अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं बिलासपुर संभाग के जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का अधिकतम तापमान…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को बुद्ध जयंती के अवसर पर कोंडागांव जिले के भोंगापाल में भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान बोधगया से पधारे बौद्ध साधुवृन्द भंते अश्वजीत महाथेरा, भंते ज्ञानवंश थेरो, भंते शीलवंश थेरो, भंते प्रमोद एवं भंते डीन वियतनाम द्वारा बुद्धम शरणम गछम मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना करवाया गया। यहां यह उल्लेखनीय है कि भोंगापाल 6 वीं शताब्दी का चैत्य है, जहां भगवान बुद्ध की प्रतिमा विराजमान है। यह एक प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल है। इस मौके…
रायपुर। रायपुर के भाठागांव स्थित एक किराए के मकान में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दलाल महिला रूषा खरे को गिरफ्तार किया है, जो सरगुजा, जांजगीर-चांपा और सारंगढ़ की गरीब लड़कियों को काम दिलाने के बहाने रायपुर लाकर जबरन देह व्यापार में धकेल रही थी। कैसे हुई कार्रवाईपुरानी बस्ती थाना प्रभारी को सूचना मिली कि इटालिया हाउस, भाठागांव के एक किराए के मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश, और एएसपी दौलतराम पोर्ते व लखन पटले के मार्गदर्शन में…
