Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शाला प्रवेश उत्सव-नवप्रवेशी बच्चों का हुआ भव्य स्वागत-होनहार विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    June 21, 2026

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और कुशल नेतृत्व के लिए इन्हें मिला उत्कृष्ट प्राचार्य’ सम्मान

    June 20, 2026

    साय सरकार की समीक्षा बैठक पर पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने कसा तंज-ढाई साल में ही समीक्षा की नौबत, तो सरकार की उपलब्धियां कहाँ है…?

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Covid Case : देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, महाराष्ट्र में एक दिन में 65 नए केस
    देश-विदेश

    Covid Case : देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, महाराष्ट्र में एक दिन में 65 नए केस

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 2, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महाराष्ट्र : कोरोना वायरस एक बार फिर देश में धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। देशभर में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,758 हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, केरल में सबसे ज्यादा लगभग 1,400 एक्टिव केस हैं, जबकि महाराष्ट्र में यह संख्या 506 तक पहुंच चुकी है। रविवार, 1 जून 2025 को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 360 नए केस सामने आए हैं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

    महाराष्ट्र में कोरना की स्थिति 

    महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 1 जून को राज्य में 65 नए केस दर्ज किए गए, जिससे इस साल 1 जनवरी से अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 814 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इन नए मामलों में सबसे ज्यादा केस पुणे (31) और मुंबई (22) से आए हैं। इसके अलावा, ठाणे में 9, कोल्हापुर में 2 और नागपुर में 1 मामला सामने आया है। राज्य में अब 506 सक्रिय मामले हैं, जबकि 300 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

    अब तक 8 की मौत… 

    अब तक 8 लोगों की मौत, ज़्यादातर को पहले से थी कोई गंभीर बीमारी थी।  उदाहरण के तौर पर, एक मरीज को हाइपोकैल्सेमिक दौरे और नेफ्रोटिक सिंड्रोम, दूसरे को कैंसर, तीसरे को मस्तिष्काघात और दौरे, और एक को डायबिटिक कीटोएसिडोसिस और निमोनिया था। इसके अलावा, एक व्यक्ति इंटरस्टिशियल लंग डिजीज से ग्रसित था, एक को मधुमेह और स्ट्रोक, जबकि एक और मरीज को गंभीर ARDS और दिल की बीमारी थी। आठवीं मौत एक 47 वर्षीय महिला की हुई, जिसे तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी।

    मुंबई में मई महीने में सबसे ज्यादा केस

    मुंबई में इस साल कोरोना संक्रमण के 463 मामले सामने आए हैं। इनमें से सिर्फ जनवरी और फरवरी में एक-एक मामला, अप्रैल में चार मामले, और मई महीने में सबसे अधिक 457 मामले दर्ज किए गए। मार्च में कोई भी केस रिपोर्ट नहीं हुआ था। ये आंकड़े बताते हैं कि मई के महीने में मुंबई में कोरोना संक्रमण ने तेजी से फैलाव पकड़ा है।

    राज्य में अब तक की गई जांच

    राज्यभर में 2025 में अब तक कुल 11,501 कोविड-19 जांचें की गई हैं, जिनमें से 814 रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सभी संक्रमित मरीजों में लक्षण सामान्य हैं और उन्हें नियमित इलाज दिया जा रहा है। राज्य सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

    क्या करें आम लोग?

    सरकार की सलाह है कि लोग बेवजह भीड़-भाड़ में न जाएं, मास्क पहनें, हाथ धोते रहें और हल्के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। हालात फिलहाल गंभीर नहीं हैं, लेकिन सावधानी और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।

    IMPORTANT NEWSHINDI NEWS KHABAR 24 INDIA MAHASAMUND
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शाला प्रवेश उत्सव-नवप्रवेशी बच्चों का हुआ भव्य स्वागत-होनहार विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    Vinod GuptaJune 21, 202615 Views

    शाला प्रवेश उत्सव-नवप्रवेशी बच्चों का हुआ भव्य स्वागत-होनहार विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित आरंग।नया शैक्षणिक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.