Author: Khabar Chhattisgarh News
आधार कार्ड आज हर सरकारी और गैर-सरकारी काम के लिए अनिवार्य बन चुका है। बैंकिंग, स्कूल एडमिशन, सरकारी योजनाएं या पहचान की जरूरत हर जगह इसकी मांग होती है। ऐसे में अगर Aadhaar Card खो जाए या चोरी हो जाए, और आधार नंबर भी याद न हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने ऐसी स्थिति के लिए भी पूरी व्यवस्था दी है। यहाँ हम आपको बताएंगे कि कैसे आप बिना आधार नंबर के भी अपना Aadhaar Card रिकवर कर सकते हैं। Aadhaar नंबर कैसे पता करें? अगर आपका Aadhaar Card गुम हो गया है…
नारायणपुर । पुलिसकर्मी के घर में घुसकर पहले तो बाइक में आग लगा दी और फिर पास में नक्सली पर्चा फेंक दिया। मामला नारायणपुर के करलाखा के डिबरी पारा का है। अब पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि ये नक्सलियों की करतूत है या फिर नक्सलियों की आड़ लेकर कोई और गेम खेल रहा है। जानकारी के मुताबिक मोटर सायकल को आग के हवाले कर नक्सली पर्चा फेंका गया है। जिस घर में घटना को अंजाम दिया गया उस घर लोग पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना बीती रात की है। जहां, पुलिस जवान…
PF Withdrawal Process Online: केंद्र सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अगले महीने यानी जून में बड़े बदलाव की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार EPFO 3.0 के मसौदे के अनुसार कर्मचारियों को जल्द ही ATM और UPI से सीधे PF का पैसा निकालने की सुविधा मिल सकती है। EPFO 3.0 के तहत, PF खाताधारकों को विड्रॉल कार्ड मुहैया कराए जाएंगे। यह पूरी तरह से बैंक ATM कार्ड की तरह होगा। नई सुविधा के तहत एक तय रकम ही निकाली जा सकेगी। इससे ये होगा कि कर्मचारी इमरजेंसी के लिए पैसे तो निकाल सकेगा, लेकिन रिटायरमेंट के बाद भी…
Jagannath Rath Yatra 2025: आस्था और भक्ति का महासंगम कहे जाने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 2025 में 27 जून, शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। ओडिशा के पुरी शहर से निकलने वाली इस ऐतिहासिक यात्रा को देखने के लिए हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु जुटते हैं। इस साल भी यह यात्रा भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप में आयोजित होगी जो 5 जुलाई तक चलेगी। हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकाली जाने वाली इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकलते हैं।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का सरकार एक बार फिर महिलाओं को लाभ लेने के लिए मौका देने वाली है। जी हां जल्द ही फिर से महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इस बात का जानकारी खुद महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जल्द ही महतारी वंदन योजना का पोर्टल खुलेगा, जिसके बाद नई महिलाओं को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर माह 70 लाख महिलाओं के खाते में 1000 रुपए सरकार की ओर से भुगतान किया…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कोण्डागांव जिले के फरसगांव विकासखण्ड के ग्राम भोंगापाल में कोण्डागांव जिलावासियों को 94 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 51 विकास कार्यों की सौगात दिए। इसमें 28 करोड़ 51 लाख रूपए से अधिक के 28 लोकार्पण कार्य और 65 करोड़ 66 लाख रूपए से अधिक के 23 भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा भोंगापाल में बुद्ध शांति पार्क के शुभारंभ के साथ ही धनसुली में 76 लाख 44 हजार रूपए, नालाझर 94 लाख 87 हजार रूपए, अमरवती में 1 करोड़ 11 लाख 55 हजार रूपए, गारावंडी 1 करोड़ 80 लाख 58 हजार…
सुकमा। छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति के तहत सुकमा जिले में एक बड़ी सफलता मिली है। आज पीएलजीए बटालियन के 2 हार्डकोर नक्सली समेत 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष पर 8 -8 लाख का इनाम घोषित है। वही 6 नक्सलियों पर कुल 25 लाख का इनाम घोषित है। बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पित सभी नक्सली जिले की कई घटनाओं में शामिल थे। माओवादियों ने एसपी किरण चव्हाण, एएसपी उमेश गुप्ता और सीआरपीएफ व पुलिस अधिकारियों के समक्ष सरेंडर किया है। सभी को 50-50 हज़ार की प्रोत्साहन राशि प्रदाय की गई।…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और संसाधनों के तर्कसंगत उपयोग के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे युक्तियुक्तकरण (Rationalisation) अभियान के तहत 6 जिलों में 1498 अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब तक 1500 से अधिक शिक्षकों को नई पदस्थापना दी जा चुकी है। इन जिलों में पूरी हुई काउंसलिंग कोरबा, सुकमा, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार और सूरजपुर में प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है, जबकि मुंगेली, राजनांदगांव, बालोद और दुर्ग में काउंसलिंग जारी है। शिक्षकों को वरिष्ठता और रिक्त पदों के आधार पर विद्यालयों का चयन करने का अवसर दिया गया। केवल 166…
बिलासपुर: फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने वाली उर्मिला बैगा को शिक्षा विभाग ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। उर्मिला पर आरोप था कि उन्होंने अनुसूचित जनजाति (ST) के बैगा जाति का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर शिक्षिका की नौकरी हासिल की थी, जबकि वे OBC वर्ग की ‘ढीमर’ जाति से संबंध रखती हैं। जांच में हुआ खुलासा रायपुर स्थित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की जाति छानबीन समिति ने जांच में पाया कि उर्मिला के पूर्वजों के अभिलेखों में उनकी जाति ढीमर (OBC) दर्ज है। इसके बावजूद उन्होंने ST वर्ग की बैगा जाति का प्रमाण…
नई दिल्ली/कानपुर। आईआईटी कानपुर ने 02 जून 2025 को जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। इसी के साथ आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट भी रिलीज की है। एग्जाम में शामिल कैंडिडेट जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फाइनल आंसर-की और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही सब्जेक्ट वाइज कट आफ भी चेक कर सकते हैं। इस साल कोटा के रजित गुप्ता ने जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। जेईई एडवांस्ड में लगातार दूसरे साल टॉपर कोटा से है। इस साल जेईई एडवांस्ड 2025 की विषयवार कटऑफ में…
