Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग के इस विद्यालय की छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में मारी बाजी-‘ग्लोबल एक्शन’ मॉडल को मिला द्वितीय स्थान

    September 20, 2026

    कावड़ यात्रा के सफल आयोजन पर जिला साहू संघ ने गोविंद साहू का किया सम्मान

    September 20, 2026

    चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा ने नितिन नवीन से मुलाकात कर जताया आभार

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Jagannath Rath Yatra 2025: 27 जून से शुरू होगी आस्था की सबसे भव्य यात्रा, जानिए इस बार क्या है खास
    देश-विदेश

    Jagannath Rath Yatra 2025: 27 जून से शुरू होगी आस्था की सबसे भव्य यात्रा, जानिए इस बार क्या है खास

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 2, 20252 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Jagannath Rath Yatra 2025:  आस्था और भक्ति का महासंगम कहे जाने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 2025 में 27 जून, शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। ओडिशा के पुरी शहर से निकलने वाली इस ऐतिहासिक यात्रा को देखने के लिए हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु जुटते हैं। इस साल भी यह यात्रा भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप में आयोजित होगी जो 5 जुलाई तक चलेगी।

    हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकाली जाने वाली इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकलते हैं। तीनों देवी-देवताओं के लिए तीन विशाल रथ बनाए जाते हैं, जिन्हें श्रद्धालु रस्सों से खींचते हैं। मान्यता है कि जो भी इस रथ को खींचता है, उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

    इस बार की यात्रा से जुड़े मुख्य कार्यक्रम इस प्रकार हैं:

    स्नान पूर्णिमा: 11 जून 2025 – भगवान का विशेष स्नान उत्सव
    गुंडिचा मार्जन: 26 जून 2025 – गुंडिचा मंदिर की सफाई का पावन आयोजन
    रथ यात्रा: 27 जून 2025 – भगवान का रथ पर नगर भ्रमण
    बाहुड़ा यात्रा: 5 जुलाई 2025 – भगवान की वापसी यात्रा
    सुना बेशा: 6 जुलाई 2025 – भगवान को सोने के आभूषणों से सजाने की रस्म
    नीलाद्रि विजय: 8 जुलाई 2025 – रथ यात्रा का समापन अनुष्ठान

    पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा ने शहर घूमने की इच्छा जताई। तब भगवान जगन्नाथ ने अपने भाई बलभद्र के साथ मिलकर उसे रथ में बैठाकर नगर दर्शन कराया और वे अपनी मौसी के घर 7 दिन तक रुके। उसी परंपरा का प्रतीक है यह रथ यात्रा, जो हर साल पुरी में उसी उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है।

    अगर आप भी इस आध्यात्मिक अनुभव का हिस्सा बनना चाहते हैं तो 27 जून से 8 जुलाई तक पुरी जरूर पहुंचिए। इस बार यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की जा रही है ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के भगवान के दर्शन कर सकें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग के इस विद्यालय की छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में मारी बाजी-‘ग्लोबल एक्शन’ मॉडल को मिला द्वितीय स्थान

    Vinod GuptaSeptember 20, 202630 Views

    आरंग के इस विद्यालय की छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में मारी बाजी-‘ग्लोबल एक्शन’ मॉडल को…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.