Author: Khabar Chhattisgarh News
महासमुंद 22 फरवरी 2024/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 28 फरवरी को मचेवा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रोजगार कार्यालय परिसर, महासमुन्द में प्रातः 11ः00 बजे से 2ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक एनआईआईटी लिमिटेड द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर – आईसीआईसीआई बैंक के 20 पद एवं एचडीएफसी बैंक के 10 पदों के लिए 10वीं, 12वीं एवं स्नातक में 50 प्रतिशत उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती वेतनमान 21000 से 35000 रूपये प्रतिमाह की…
जुमलेबाज सरकार 2 माह में ले चुकी 9 हजार करोड़ का कर्ज : विनोद चंद्राकर किसानों को 3100 का भुगतान, 500 में सिलेंडर का पता नहीं फिर कर्ज की आवश्यकता क्यों पड़ रही महासमुंद। पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार कार्यकाल के दाैरान कर्ज को लेकर हाय-ताैबा मचाने वाले भाजपाई आज खुद के सरकार द्वारा लिए जा रहे रिकार्ड तोड़ कर्ज पर माैन साधे बैठे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में अनगिनत जनहित के योजनाएं बनी, जिसका सीधा लाभ गरीब से गरीब वर्ग के व्यक्ति तथा छोटे सीमांत कृषकों…
गरियाबंद एवं देवभोग में माइक्रोवाटरशेड कमेटी के सचिव पदों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित गरियाबंद 21 फरवरी 2024/ कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक, जलग्रहण प्रकोष्ठ सह डाटा केन्द्र द्वारा वर्ष 2021-22 अंतर्गत विकासखण्ड देवभोग में स्वीकृत परियोजना पीएमकेएसवाय और डब्ल्यूडीसी में 09 एवं गरियाबंद विकासखंड में स्वीकृत परियोजना पीएमकेएसवाय और डब्ल्यूडीसी में 07 माइक्रोवाटरशेड कमेटी है। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि इन परियोजनाओं में परियोजना अवधि तक के लिए प्रत्येक माइक्रोवाटरशेड कमेटी के सचिव के पदों के लिए 19 मार्च को कार्यालयीन समय अवधि तक संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए है। जिसका विस्तृत…
आंगनबाड़ी के रिक्त पदों में भर्ती के लिए अनंतिम मूल्यांकन सूची जारी दावा-आपत्ति 02 मार्च तक आमंत्रितगरियाबंद 21 फरवरी 2024/ एकीकृत बाल विकास परियोजना फिंगेश्वर के ग्रामीण, नगरीय क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र रावड़ 04, कुण्डेल 02, अरण्ड 05, बकली 03 एवं छुईहा 03 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पद भरे जाने है। रिक्त पदों के भर्ती हेतु आवेदन निर्धारित प्रारूप में मंगवाया गया था। जिसका समिति द्वारा मूल्याकंन कर अनंतिम सूची जारी किया गया है। उक्त अनंतिम सूची के संबंध में 2 मार्च 2024 तक दावा -आपत्ति आमंत्रित की गई है। आमंत्रित दावा-आपत्ति में लिपिकीय त्रुटि को छोड़कर…
राजिम कुंभ कल्प मेला-2024…माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक…आस्था, अध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम राजिम कुंभ कल्प मेला का अंचल में अपना एक विशेष महत्व प्रतिवर्ष हजारों के संख्या में नागा साधु सहित अन्य संत विशेष पर्व स्नान तथा संत समागम में होते हैं शामिल गरियाबंद 21 फरवरी 2024/ छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित पवित्र धार्मिक नगरी त्रिवेणी संगम राजिम में प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक 15 दिनों का मेला लगता है। राजिम में तीन नदियों का संगम है इसलिए इसे त्रिवेणी संगम भी कहा जाता है, यहाँ मुख्य रूप से तीन नदियां बहती है, जिनके नाम क्रमशः…
आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित छात्रावास आश्रमों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का जन्मदिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिवस के अवसर पर सभी छात्रावास, आश्रमों में केक काटकर एवं चॉकलेट बाटकर जन्मदिवस मनाया गया, साथ ही बच्चो के लिए इस अवसर पर विशेष भोजन की व्यवस्था की गई। जिसमे खीर पूरी फल इत्यादि का प्रबंध भी किया गया।आश्रमों में बच्चो को पौष्टिक एवं रुचि अनुसार भोजन परोसा गया। आज इस विशेष अवसर पर सभी छात्रावास आश्रमों में कार्यक्रम आयोजित किया…
आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन है। इस मौके पर हर कोई अपने लाडले मुख्यमंत्री को बधाई दे रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने भी अपने अंदाज में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया है। रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेला में शामिल होने आए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को स्व सहायता समूह की महिलाओं ने उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने मिलेट्स के बने लड्डुओं को 60 के आकार में थाल में सजाकर मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप भेंट…
अवैध रूप से शराब के साथ 02 आरोपी गिरप्तार- आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्यवाही…. आरंग। थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत परसदा क्रिकेट स्टेडियम मोड पास एक व्यक्ति शराब रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में था जिसकी सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर बताये हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम इंन्द्रजीत गितलहरे निवासी पलौद का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में…
नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम-सभी की भागीदारी से ही बनेगा भारत विकसित-गुरु खुशवंत आरंग। मंगलवार को ग्राम गुल्लू में शक्ति वंदन अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय महिला स्व सहायता समूह सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन जनपद सीईओ कुमार सिंह लहरें के मार्गदर्शन आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न क्लस्टर से पहुंचे महिला समूह की महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।जो बहुत ही आकर्षण का केंद्र रहा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी से विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा सभी की भागीदारी से ही भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। हमें अपनी सोच बड़ी रखना चाहिए। और अपने ताकत को समझकर अपने…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा निर्णय-पीएम आवास निर्माण के लिए हितग्राही लीज क्षेत्रों से छोटी गाड़ी में ले जा सकेंगे रेत रायपुर। 20 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को राहत देने बड़ा निर्णय लिया है। हितग्राहियों को लीज वाले स्थलों से छोटी गाड़ी में अपने पीएम आवास के निर्माण में इस्तेमाल हेतु रेत ले जाने की छूट प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को रेत लीज वाले स्थलों से छोटी गाड़ी में अपने आवास के निर्माण हेतु रेत ले जाने पर किसी तरह की रायल्टी…
