प्रतिभाओं का सम्मान-समाज का स्वाभिमान-भानसोज परिक्षेत्र साहू समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
आरंग)। परिक्षेत्र साहू समाज भानसोज के तत्वावधान में ग्राम अकोली खुर्द में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य व प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में समाज के मेधावी बच्चों की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों को सराहते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरों पर जहां सफलता की चमक दिखी, वहीं उपस्थित अभिभावकों का सीना भी गर्व से चौड़ा हो गया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में साहू समाज रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष हीरामन साहू और अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आरंग तहसील साहू संघ के अध्यक्ष फागू लाल साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भानसोज परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष गोविंद साहू ने की।सभा को संबोधित करते हुए परिक्षेत्र अध्यक्ष गोविंद साहू ने कहा कि शिक्षा ही समाज की असली ताकत है और आज के होनहार छात्र ही कल के कर्णधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कड़े परिश्रम और अनुशासन के साथ निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जो समाज और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। विपरीत परिस्थितियों में भी समाज के बच्चों द्वारा हासिल की गई सफलता पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है।सम्मान समारोह के साथ ही कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श कर विभिन्न प्रकरणों का सौहार्द्रपूर्ण निराकरण किया गया तथा समाज को सही दिशा में आगे बढ़ाने हेतु उपयोगी मार्गदर्शन दिया गया।इस अवसर पर तहसील साहू समाज के संरक्षक महेश साहू, महामंत्री प्रेमलाल साहू, उपाध्यक्ष तुलसीराम साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती साहू, संगठन सचिव श्रीमती साधना साहू, सचिव सत्यार्थ प्रकाश साहू, कोषाध्यक्ष हीरालाल साहू, न्याय प्रकोष्ठ के लखन लाल साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक, प्रबुद्धजन और स्वजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल समापन भक्त माता राजिम के जयकारों और समाज की उन्नति व एकजुटता के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
विनोद गुप्ता-आरंग



