Author: Khabar Chhattisgarh News
रायपुर. छत्तीसगढ़ में कहीं बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी का मौसम है. तय समय से पहले मानसून ने एंट्री ले ली. कई हिस्सों में बारिश हुई और फिर अचानक मानसूनी गतिविधि कमजोर हो गई. अगले 5 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और बादल गरजने की संभावना जताई है. इसके साथ ही प्रदेश में दिन के तापमान में वृद्धि के आसार बने हुए हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. इस दौरान दिन में सबसे तापमान राजनांदगांव में 40.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम…
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ लगातार तीसरे दिन भी जारी है. नक्सल विरोधी अभियान में जुटे सुरक्षाबलों ने आज बड़ी कामयाबी हासिल की है. 45 लाख के इनामी भास्कर को ढेर करने के बाद आज 2 और नक्सली को मार गिराया है. शव के साथ ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं. बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की है. बता दें कि बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत अब तक बड़ी कामयाबी मिली है. इसी इलाके में जवानों ने एक करोड़ के…
जगदलपुर। बस्तर संभाग के स्कूलों में चल रही युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में गलत जानकारी देने वाले जगदलपुर के विकास खंड शिक्षा अधिकारी एमएस भारद्वाज को कमिश्नर डोमन सिंह ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। निलंबन आदेश प्रभारी कलेक्टर प्रतीक जैन ने जारी किया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जगदलपुर निर्धारित किया गया है। बता दें कि बस्तर जिले में शैक्षणिक कर्मचारियों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया चल रही है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगरनार में, कनिष्ठ शिक्षकों को गलत तरीके से वरिष्ठ और वरिष्ठ शिक्षकों को कनिष्ठ के रूप में सूचीबद्ध किया गया। इसके अलावा…
रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में इन दोनों ग्रामीण विकास एवं सामाजिक सशक्तिकरण का एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में चल रही ग्रामीण आवास क्रांति का ही यह परिणाम है कि अब गांवों में विशेषकर पिछड़े और गरीब तबके की बस्तियों में मिट्टी के जीर्णशीर्ण घरों और बांस-बल्ली के सहारे टिकी घास-फूंस की झोपड़ी की जगह अब साफ-सुथरे पक्के मकान बने हुए अथवा बनते दिखाई देने लगे हैं। राज्य के मैदानी इलाकों से लेकर सुदूर वनांचल का कोई ऐसा गांव अथवा मजरा- टोला नहीं, जहां 8-10 पक्के घर, प्रधानमंत्री आवास योजना…
रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की महिलाओं की आत्मनिर्भरता एवं स्वावलंबन के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। महिलाओं के स्वाभिमान और सम्मान के प्रतीक के रूप में महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की है। इससे महिलाओं में एक नया आत्मविश्वास जगा है और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ी है। महिलाएं घर-परिवार की देखभाल, प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अपनी छोटी-मोटी बचत का उपयोग ज्यादातर परिवार और बच्चों के पोषण में खर्च करती हैं। इसके बावजूद भी आर्थिक मामलों में उनकी सहभागिता अभी भी बहुत कम है।…
रायपुर। विष्णुदेव साय कैबिनेट के विस्तार की अटकलेंं एक बार फिर तेज है। सब कुछ ठीक रहा, तो इसी महीने कैबिनेट विस्तार हो सकता है। खबरें मिल रही है कि हरियाणा पैटर्न पर ही छत्तीसगढ़ में कैबिनेट का विस्तार होगा, यानी कैबिनेट में 12 की जगह 13 मंत्री होंगे। लेकिन, सूत्र चार मंत्रियों के शपथ ग्रहण का दावा कर रहे हैं। अगर चार मंत्री शपथ लेते हैं, तो जाहिर है मौजूदा मंत्रिमंडल में से किसी एक को ड्राप करना होगा? लेकिन मंत्रिमंडल से बाहर होने वाला चेहरा कौन होगा? इस पर सस्पेंस बना हुआ है। 15 जून तक हो सकता है…
दिल्ली :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने बस्तर में शांति व्यवस्था, विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा की। इसके साथ ही हाल ही में छत्तीसगढ़ में आयोजित सुशासन तिहार की प्रधानमंत्री को जानकारी दी। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी उनके आवास पर मुलाकात की। जहां राज्य के विकास, नक्सल ऑपरेशन सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब बस्तर का चेहरा बदल रहा है, जो कभी बंदूक और बारूदी सुरंगों के लिए जाना…
Aaj Ka Panchang 7 June 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 7 जून 2025, शनिवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। यह तिथि 7 जून सुबह 04:48 से 8 जून सुबह 07:18 तक रहेगी। आज शनिवार को हनुमान जी और शनिदेव की पूजा करना न भूलें। पंचांग के अनुसार आज सूर्य वृषभ राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा दिन-रात तुला राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -7 जून 2025 सूर्योदय का समय – 7 जून सुबह 5:44 बजे। सूर्यास्त का समय – 7 जून शाम…
7 June 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज चम्पक द्वादशी व्रत है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 17 मिनट तक वरियान योग रहेगा। उसके बाद परिध योग लग जायेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद स्वाती नक्षत्र लग जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही…
नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार शाम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में माओवादी विरोधी अभियानों की अब तक की सफलताओं और बस्तर अंचल में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की नई रणनीति और केंद्र के सहयोग से नक्सल उन्मूलन अभियान को निर्णायक मोड़ पर पहुंचाया गया है। विगत डेढ़ वर्ष में चलाए गए सघन अभियानों के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री को बताया कि, 1,428 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जो बीते पांच वर्षों की तुलना…
