Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कल 05 जुलाई को यहाँ मनाएगा हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव-आप भी हो सकते है शामिल..

    July 4, 2026

    छात्रों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने हुआ कक्षा सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन-इस कक्षा ने मारी बाजी…

    July 4, 2026

    पुस्तकालयों को अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने हुआ विशेष कार्यशाला का आयोजन

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»BREAKING : नेशनल पार्क इलाके में भास्कर के बाद 2 और नक्सली ढेर, ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद
    छत्तीसगढ़

    BREAKING : नेशनल पार्क इलाके में भास्कर के बाद 2 और नक्सली ढेर, ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 7, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ लगातार तीसरे दिन भी जारी है. नक्सल विरोधी अभियान में जुटे सुरक्षाबलों ने आज बड़ी कामयाबी हासिल की है. 45 लाख के इनामी भास्कर को ढेर करने के बाद आज 2 और नक्सली को मार गिराया है. शव के साथ ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं. बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की है.

    बता दें कि बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत अब तक बड़ी कामयाबी मिली है. इसी इलाके में जवानों ने एक करोड़ के इनामी नक्सली लीडर सुधाकर और 45 लाख के इनामी भास्कर को मार गिराया है. इसके अलावा दो अन्य नक्सली भी इस कार्रवाई में ढेर किए गए हैं. इस अभियान में दो टॉप कमांडरों समेत कुल चार नक्सली मारे जा चुके हैं.

    सुरक्षाबलों का मनोबल ऊंचा, नक्सल संगठनों को गहरा झटका

    सुरक्षाबलों के जवानों ने नेशल पार्क इलाके में जारी एंटी नक्सल ऑपरेशन में शुक्रवार को नक्सली लीडर भास्कर उर्फ मइलारापु अडेल्लू को ढेर किया था. मौके से शव के साथ  AK-47 राइफल सहित अन्य विस्फोटक, हथियार और गोलाबारूद बरामद किए गए थे. भास्कर तेलंगाना के आदिलाबाद जिले का निवासी था और सीपीआई (माओवादी) की तेलंगाना राज्य समिति के मंचेरियल-कोमरम भीम (MKB) डिवीजन का सचिव भी था. मंडुगुला भास्कर राव तेलंगाना स्टेट कमेटी के स्पेशल जोनल कमेटी (SZC) का  सदस्य था. उनकी उम्र 45 वर्ष थी और वे ग्राम उरूमादला, जिला आदिलाबाद, तेलंगाना के रहने वाले थे. गौरतलब है कि इसी अभियान के दौरान 5 जून 2025 को केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर का शव भी एक AK-47 राइफल के साथ बरामद किया गया था. लगातार मिल रही इन कामयाबियों से सुरक्षाबलों का मनोबल ऊंचा है, वहीं नक्सल संगठनों को गहरा झटका लगा है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कल 05 जुलाई को यहाँ मनाएगा हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव-आप भी हो सकते है शामिल..

    Vinod GuptaJuly 4, 202667 Views

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कल 05 जुलाई को यहाँ मनाएगा हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव-आप भी हो सकते…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.