राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कल 05 जुलाई को यहाँ मनाएगा हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव-आप भी हो सकते है शामिल..
आरंग।।हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह प्रमुख वार्षिक उत्सवों में से एक है। कल 05 जुलाई रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में सुबह 07 बजे से 08 बजे तक यह उत्सव मनाया जायेगा।इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में संगठन, राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान समाज में एकता, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका जैसे विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।आयोजन में संघ की परंपरा के अनुसार संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी बौद्धिक उद्बोधन देंगे। इसमें संगठन की कार्यपद्धति, समाज जीवन में स्वयंसेवकों की भूमिका, सेवा कार्य और वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में संगठन की जिम्मेदारियों पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किए जाएंगे।इस कार्यक्रम में खंड क्षेत्र के स्वयंसेवक, संघ के विभिन्न आनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता, विचार परिवार के सदस्य और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भाग लेंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग



