Author: Khabar Chhattisgarh News
कोरबा – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां सात साल पहले प्रेम विवाह करने वाली एक महिला अपने पति और दो छोटे बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। विरोध करने पर उसने पति को जान से मारने और चर्चित नीला ड्रम कांड जैसी वारदात को अंजाम देने की धमकी तक दे डाली। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। सात साल पहले हुआ था प्रेम विवाह संजय जांगड़े (26), जो SECL की एक आउटसोर्सिंग कंपनी में ड्राइवर के तौर पर काम करता है, ने 2017 में रुखसाना बानो (24) से लव…
असम : असम भाजपा ने 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए कणाद पुरकायस्थ को असम से पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है।
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक और संवेदनशील फैसले में स्पष्ट किया है कि बच्चों को गोद लेने वाली महिला कर्मचारी भी चाइल्ड केयर, दत्तक अवकाश और मातृत्व अवकाश की पूर्ण हकदार हैं। न्यायमूर्ति विभु दत्ता गुरु की एकल पीठ ने कहा कि यह अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत हर मां का मौलिक अधिकार है कि वह अपने नवजात शिशु को मातृत्वपूर्ण देखभाल और स्नेह प्रदान कर सके – चाहे मातृत्व जैविक हो, सरोगेसी से हो या गोद लेने के माध्यम से प्राप्त हुआ हो। कोर्ट ने साफ कहा कि मातृत्व लाभों को लेकर जैविक, गोद लेने वाली…
रायपुर। देशभर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया, जहां लाखों लोग एकजुट होकर मुल्क की सलामती और अमन-चैन की दुआएं मांग रहे हैं। वहीं राजधानी में भी बकरीद पर मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा की गई। नमाज़ के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम भाई नमाज़ के बाद घर जाकर अपने – अपने बकरों की कुर्बानी देकर अल्लाह के हुक्म को पूरा करते है। फिर कुर्बानी का गोश्त तीन हिस्सों में बांटा जाता है, एक हिस्सा…
शिरडी। शिरडी के साईबाबा मंदिर में चढ़ावे की गिनती के दौरान लाखों रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। इस चोरी में मंदिर ट्रस्ट के 30 साल से काम कर रहे स्थायी कर्मचारी बाळासाहेब नारायण गोंदकर आरोपी निकला। मंदिर में हर हफ्ते दो बार ट्रस्ट के कई कर्मचारियों की मौजूदगी में दान राशि की गिनती की जाती है। गिनती के समय सभी कर्मचारियों की एंट्री-एग्जिट चेकिंग होती है और गिनती हॉल में सीसीटीवी कैमरे भी लगे होते हैं। इसके बावजूद अप्रैल महीने में गोंदकर ने तीन बार 500 रुपए के नोटों के बंडल चोरी किए। चोरी का तरीका गोंदकर गिनती…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को दिल्ली दौरे से रायपुर लौट आए, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उनके दौरे के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज़ हो गई थीं, लेकिन लौटते ही सीएम साय ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि कैबिनेट विस्तार “समय आने पर” किया जाएगा। सीएम साय ने दिल्ली से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। इस दौरान सीएम साय ने बताया कि दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान प्रदेश की स्थिति को लेकर चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ की बदली हुई तस्वीर को साझा करने का अवसर…
रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे से लौट रहे हैं। वे सुबह 8:45 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पहुंचेंगे। राजधानी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और जनसमूह को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रमों की शुरुआत छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में भाग लेने से होगी, जहां वे नव नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं देंगे और निगम के भावी कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वे संत कबीर की जयंती के अवसर पर आयोजित कबीर जयंती महोत्सव में शामिल होंगे, जहां वे संत…
महासमुंद : जिले के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी निधीश कुमार कोष्टी को शासन ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई शासकीय कार्य में अनियमितता, निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब विक्रय, स्टॉक में कमी, और बिक्री राशि में लाखों रुपये की गड़बड़ी पाए जाने के बाद की गई है। औचक निरीक्षण में खुली पोल यह कार्रवाई 29 मई को रायपुर मुख्यालय की उड़नदस्ता टीम द्वारा महासमुंद के घोड़ारी स्थित कम्पोजिट मदिरा दुकान में किए गए औचक निरीक्षण के बाद की गई। निरीक्षण के दौरान विक्रेता को तय कीमत से अधिक पर शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। भौतिक सत्यापन…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में Corona Virus एक बार फिर अपने पैर पसारता नजर आ रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 17 नए कोरोना संक्रमित (Covid Positive) मरीज मिले हैं, जिससे अब राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार सबसे ज्यादा मामले रायपुर से सामने आए हैं, जहां 11 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। रायपुर में सबसे ज्यादा केस, बिलासपुर और बालोद में भी मरीज बुलेटिन के अनुसार, रायपुर जिले में आज सबसे ज्यादा 11 केस, बिलासपुर में 5 और बालोद में 1 केस की…
रायपुर. राजधानी में नशा परोसने वाले होटलों, बार और क्लब संचालकों के पुलिस ने कान खड़े कर दिए हैं. रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने सख्त लहजे में क्लब, होटल और बार संचालकों को चेतावनी दी है. रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने कहा, शहर में नशे की पार्टियों पर कड़ाई से रोक लगाई जाए. पुलिस के नियम कायदे और कानूनों का पूरा पालन किया जाए. उन्होंने होटल और क्लबों की पार्टियां रात्रि 12 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए. एसएसपी ने कहा, बुधवार रात युवतियों को फ्री में शराब न परोसी जाए. क्लबों में आने वाले हिस्ट्रीशीटरों की एंट्री…
