Author: Khabar Chhattisgarh News
रायपुर/ नई दिल्ली । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से आज नई दिल्ली में भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे। गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट कर लिखा… गृह मंत्री ने X पर किए गए एक पोस्ट में कहा, “हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए…
नई दिल्ली। देशभर में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक ताजा चेतावनी जारी करते हुए 12 राज्यों में भारी बारिश और 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। यह चेतावनी 9 जून से 13 जून तक प्रभावी रहेगी और प्रभावित इलाकों में लोगों से सतर्क रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट बारिश की वजह से इन क्षेत्रों में जलभराव और सड़क बाधा जैसी स्थिति भी बन रही है,…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 65 लाख बिजली उपभोक्ताओं को इस महीने महंगाई को झटका लगने वाला है। मई के बिल में फ्यूल पॉवर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (FPPAS) दोबारा लागू होने से उपभोक्ताओं को ज्यादा बिजली बिल चुकाना होगा। इसके साथ ही, आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए टैरिफ बढ़ोतरी का प्रस्ताव भी सामने आया है, हालांकि इसका अंतिम फैसला राज्य विद्युत नियामक आयोग को करना है। अप्रैल में राहत, मई में सरचार्ज की वापसी अप्रैल 2024 में उपभोक्ताओं को FPPAS शुल्क से राहत मिली थी, जब एनटीपीसी लारा से ली गई बिजली की पुरानी देनदारी समाप्त होने के कारण यह शुल्क माइनस…
रायपुर। प्रदेश सरकार आबकारी विभाग में आरक्षकों के 200 और उप निरीक्षक के 90 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शराब घोटाले में पूर्व मंत्री अंदर हैं. 2000 करोड़ का घोटाला हुआ है, इससे शर्म की बात और क्या हो सकती है। कांग्रेस सरकार में नकली होलोग्राम और नकली शराब की बिक्री हुई। हमारी सरकार में ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा। नए अध्यक्ष के पदभार के बाद विश्वास है कि राजस्व…
गरियाबंद। देवभोग मुख्यालय से 31 कर्मठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश कर लिया है। नगर पंचायत से भाजपा की प्रत्याशी रही अनिता विकास उपाध्याय, पार्षद प्रतिमा सोनी, देवकी यदु के नेतृत्व में आज कांग्रेसी नेता भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर भाजपा प्रवेश किया। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राजिम विधायक रोहित साहू, वरिष्ठ नेता गोवर्धन मांझी, कुंज बिहारी बेहेरा समेत देवभोग मंडल अध्यक्ष एवं भाजपाइयों ने सभी नवप्रवेशियों का स्वागत किया। इन्होंने किया भाजपा में प्रवेश श्याम लाल सोनी (4 बार के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ), सूरज शर्मा ( जिला मंत्री गरियाबंद), बिलभद्र यादव (सेवा दल अध्यक्ष देवभोग), परमानंद यदु, राजेंद्र सोनी,…
जांजगीर-चांपा : जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। इस कार्रवाई के तहत जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ करीब 100 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। यह तबादले जिले की आंतरिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और थानों में कर्मियों के कार्यकाल, आचरण, दक्षता एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। स्थानांतरित किए गए पुलिसकर्मियों में आरक्षक, प्रधान आरक्षक सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें जिले के अलग-अलग थानों, चौकियों और रक्षित केंद्रों में नई…
बीजापुर : नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने दो महिला नक्सलियों समेत कुल पांच नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इस प्रकार, बीते चार दिनों में मारे गए कुल सात नक्सलियों के शव अब तक बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 4 जून से इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें राज्य पुलिस की विशेष कार्य बल (STF), जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मद्दी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मद्दी सामाजिक रूप से लंबे समय से सक्रिय हैं और उनके पास विभिन्न पदों पर कार्य करने का गहरा अनुभव है। मुझे विश्वास है कि उनका यह अनुभव स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के कार्यों को सुदृढ़ करने में उपयोगी…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना के राष्ट्रीय परियोजना के रूप में निर्माण के संबंध में विस्तार से चर्चा की है । उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग लंबे समय से नक्सल प्रभावित रहा है, इसी वजह से संभाग सिंचाई साधनों के विकास में पिछड़ गया है, संभाग में सिंचाई साधनों की समस्या को दूर करने और चहुमुखी विकास को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी लिंक परियोजना पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बस्तर क्षेत्र के चहुमुखी विकास…
रायपुर। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की समीक्षा की। मंत्री बघेल ने बैठक में कहा कि सरकार ने प्रदेश के सभी राशनकार्ड धारियों को माह जून से अगस्त तक तीन माह का एकमुश्त चावल देने का निर्णय लिया है। राज्य के सभी 13965 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से हितग्राहियों को एक जून से चावल वितरण प्रारंभ हो गया है। उन्होंने चावल वितरण में तेजी लाने के साथ ही सभी राशनकार्ड धारियों को आगामी तीन माह का एकमुश्त चावल मिले इस पर विशेष रूप से निगरानी रखने…
