Author: Khabar Chhattisgarh News
पेंड्रा : पेंड्रा विकासखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। तेंदूमुड़ा ग्राम पंचायत के सचिव राजकुमार शर्मा को लापरवाही और उदासीनता के चलते निलंबित कर दिया गया है। वहीं, इसी पंचायत की रोजगार सहायक ज्योति कश्यप को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा, ठाड़पथरा ग्राम पंचायत के सचिव को तत्काल प्रभाव से दूसरे स्थान पर पदस्थ करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई जिला पंचायत सीईओ सुरेंद्र प्रसाद वैध के निर्देश पर की गई है। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया है कि शासन की…
जीपीएम। जिले में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सागौन तस्करो को भारी मात्रा में लकड़ी के पकड़ा है। गौरेला रेंज के ग्राम बालधर में अवैध सागौन की 16 बड़ी बल्ली-बल्ली जब्त की है। दरअसल अवैध कटाई और वनोपज के भंडारण पर विभाग लगातार कड़ी निगरानी बनाए हुए है।बता दें कि मुखबिर की सुचना पर ग्राम बालधर में बड़े पैमाने पर अवैध सागौन लकड़ी का भंडारण और तस्करी किया जा रहा है, जिसकी सूचना वन मंडलाधिकारी ग्रीष्मी चांद के नेतृत्व में मिथलेश सूर्यवंशी के घर पर छापा मारा, तलाशी के दौरान घर और बाड़ी से सागौन की 16…
बिलासपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जिले में स्थित गैर शासकीय संस्था सेवा भारतीय मातृ छाया शिशु गृह (विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिशु गृह में निवासरत बच्चों से मुलाकात की, हालचाल जाना और संस्था द्वारा प्रदान की जा रही देखभाल सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री राजवाड़े ने बच्चों के साथ समय बिताया और कहा, इन मासूम चेहरों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है। ये बच्चे हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी हैं और उनके सुरक्षित, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूदखोरी और अवैध वसूली के आरोपों में घिरे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। फरार चल रहे दोनों भाइयों के खिलाफ अब आयकर विभाग (IT) और नगर निगम की टीमें भी कार्रवाई में जुट गई हैं। रविवार को इन दोनों एजेंसियों ने रायपुर स्थित तोमर ब्रदर्स के ठिकानों पर दस्तक दी और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी। काली कमाई पर शिकंजा कसने की तैयारी सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि तोमर ब्रदर्स के पास कुल कितनी…
दिल्ली में 9 साल की बच्ची से रेप, कॉलोनी के एक घर में सूटकेस में बेहोश मिली, अस्पताल ले जाते समय मौत
नई दिल्ली। दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में शनिवार रात सूटकेस में गंभीर रूप से घायल बच्ची मिली। बच्ची अर्धनग्न हालत में थी। बच्ची के परिवार का आरोप है कि रेप के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया गया। बच्ची की उम्र नौ साल बताई जा रही है। पुलिस के बताया कि बच्ची के पिता उसे अस्पताल ले जा रहे थे। तब बच्ची बेहोश थी, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने कॉलोनी में ही रहने वाले नौशाद पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है।…
देश में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा तेज़ी से बढ़ता दिख रहा है। बीते 24 घंटों में 378 नए कोविड केस सामने आए हैं और 6 लोगों की मौत हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 6133 तक पहुंच गई है। सिर्फ 9 दिनों में 58 लोगों की जान जा चुकी है और पिछले 16 दिनों में संक्रमण के मामलों में 23 गुना तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल, दिल्ली-महाराष्ट्र में भी तेजी स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, केरल इस समय कोरोना से सबसे…
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जून माह के अंतिम दिनों में छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे. अपने प्रवास के दौरान अमित शाह नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से मुलाकात करेंगे.नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी के बाद केंद्रीय गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा होने जा रही है. नक्सल मोर्चे पर मिली कामयाबी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने अधिकारियों का दिल्ली में सम्मान किया था. अब छत्तीसगढ़ में आकर सुरक्षाबल के जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाएंगे.
बिलासपुर : बिलासपुर से बड़ी खबर आ रही है, जहां तोरवा थाना क्षेत्र के संतनगर में बैंक ऑफ बडौदा के सामने लालखदान ढेका रोड में एक स्विफ्ट कार सीजी 10 एएल 3207 के चालक प्रणय जुनेजा ने शराब पीकर तेज गति से वाहन चलते हुए बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, हादसे में 4 लोग घायल हुए और एक की मौके पर ही मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी से शराब की बोतल बरामद की है। थाना तोरवा में आरोपी के खिलाफ गैर…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 आज आईआईएम रायपुर में प्रारंभ हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर (आईआईएम) के सहयोग से दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात आज ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व और दूरदर्शी शासन’, संस्कृति, सुशासन और राष्ट्र निर्माण तथा सक्षमता से सततता तक: विकास के लिए सार्वजनिक वित्त पर पुनर्विचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय शिविर के दौरान भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के…
बिलासपुर : जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आनंद देवांगन नामक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है, वहीं मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। युवक की पहचान आनंद देवांगन के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज 6 महीने पहले हुई थी। बताया…
