Author: Khabar Chhattisgarh News
बिलासपुर :- बिलासपुर केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त कटघरे में आ गई जब चोरी के आरोप में बंद एक बंदी राजा गौड़ ने अधिकारियों और कर्मचारियों की आंखों के सामने ही 22 फीट ऊंची कांटेदार दीवार फांदकर फरार होने की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दे दिया। यह घटना 8 जून की शाम की है, जब राजा गौड़ उर्फ उत्तम उर्फ फैसल खान गौड़ बैरक से बाहर घूम रहा था जानकारी के मुताबिक, 3 जून को मनसुख तिरंगा चौक क्षेत्र से चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा गया था। जेल परिसर में बने एक छोटे पोर्च…
IAS ARRESTED: “सिस्टम पर फिर उठे सवाल… अफ़सरशाही की छवि एक बार फिर दाग़दार… ओडिशा से आई एक हैरान कर देने वाली खबर, जहाँ एक युवा और नया IAS अफ़सर रिश्वत लेते पकड़ा गया है। 2021 बैच के अधिकारी धीमन चकमा को ₹10 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है, और जब उनके सरकारी आवास की तलाशी ली गई, तो वहां से ₹47 लाख नकद बरामद हुए हैं।” ओडिशा के कालाहांडी ज़िले में तैनात उप-कलेक्टर और 2021 बैच के IAS अधिकारी धीमन चकमा को भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने रविवार शाम रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने…
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहतराई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी की तवा मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अपनी बच्ची की छठ्ठी मनाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पति ने पास में रखे तवे से पत्नी के सिर और चेहरे पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले…
सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। कोंटा क्षेत्र के फंडीगुड़ा के पास हुए IED ब्लास्ट में कोंटा के एएसपी आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए हैं, जबकि थाना प्रभारी सोनल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हमला उस समय हुआ जब पुलिस का काफिला गश्त पर था। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। रविवार को कोंटा थाना क्षेत्र के फंडीगुड़ा के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर पुलिस अफसरों के काफिले को निशाना…
मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विभिन्न आसनों का किया अभ्यास रायपुर 09 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नवा रायपुर परिसर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ योगासन कर चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन की शुरुआत की। उन्होंने योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत करता है और हमें प्रकृति के अधिक समीप लाता है। यह योगाभ्यास न केवल एक प्रेरणादायक पहल थी, बल्कि प्रदेश में स्वास्थ्य एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करने का…
रायपुर :- आईआईएम रायपुर में मंत्रियों ने सीखी सुशासन और नेतृत्व की बारीकियां*रायपुर, 8 जून 2025।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि ‘चिंतन शिविर 2.0’ जैसे प्रशिक्षण सत्र शासन को नया दृष्टिकोण और नीतिनिर्माण प्रक्रिया को सशक्त बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से मंत्रीगणों को सुशासन और परिवर्तनकारी नेतृत्व के महत्वपूर्ण गुर सीखने का अवसर मिलता है।आईआईएम रायपुर में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के प्रथम सत्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य के सभी मंत्रीगण शामिल हुए। इस सत्र में ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व’, ‘दूरदर्शी शासन’, ‘संस्कृति’, ‘सुशासन’ और…
रायपुर : आईआईएम रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 2.0 के पोस्ट लंच सत्र में आज आईआईएम अहमदाबाद के प्रोफेसर डॉ रविंद्र ढोलकिया ने ‘सब्सिडी से सततता : विकास के लिए सार्वजनिक वित्त पर पुनर्विचार’ विषय पर प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने वित्तीय प्रबंधन, संसाधनों के बेहतर उपयोग, संसाधन जुटाने के लिए आवश्यक कदम, रेवेन्यू कलेक्शन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अच्छी विकास दर हासिल करने के लिए पूंजीगत व्यय बढ़ाना आवश्यक है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित सभी मंत्रीगण, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के विशेष सचिव श्री रजत…
पंचांग- 09 जून 2025 विक्रम संवत- 2082, कालयुक्तशक सम्वत- 1947, विश्वावसु पूर्णिमांत- ज्येष्ठअमांत- वैशाख तिथि त्रयोदशी – 09:35 ए एम तकचतुर्दशी नक्षत्रविशाखा – 03:31 पी एम तकअनुराधा योग शिव – 01:09 पी एम तकसिद्ध सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय- 05:23 AMसूर्यास्त- 07:18 PM चन्द्रोदय- 05:47 PMचन्द्रास्त- 04:10 AM अशुभ काल राहुकाल- 07:07 AM से 08:52 AMयमगण्ड- 10:36 AM से 12:20 PMगुलिक- 02:05 PM से 03:49 PM शुभ काल अभिजित मुहूर्त- 11:53 AM से 12:48 PMअमृत काल- 05:41 AM से 07:28 AMब्रह्म मुहूर्त- 04:02 AM से 04:42 AM
Aaj ka Rashifal, 9 जून 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार (9 जून) को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर तुला राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, सोमवार (9 जून) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल। मेष राशि (Aries Horoscope)आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। दिन का लाभ उठाने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र…
Kidney Damage : किडनी हमारे शरीर का एक बेहद जरूरी अंग है, जो शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने और ब्लड को फिल्टर करने का काम करता है। लेकिन बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और लगातार बढ़ती अनहेल्दी आदतों के कारण अब लोगों में किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। रात के समय दिखने लगते हैं Kidney Damage के ये लक्षण विशेषज्ञों का कहना है कि किडनी खराब होने की स्थिति में शरीर कुछ संकेत देने लगता है, जिनमें से कुछ लक्षण खासकर रात के समय दिखाई देते हैं। इन संकेतों को समय पर पहचान कर इलाज…
