Author: Khabar Chhattisgarh News

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक्स बॉयफ्रेंड ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के सीने में चाकू मारा है। डिंगापुर रिक्शा पारा में शनिवार (7 जून) को पीड़िता और उसकी मां पूर्व प्रेमी राहुल सारथी (19 साल) के घर उसे समझाने गए थे कि वह उनकी बेटी से दूर रहे, तभी उसने मारपीट की। इसी बीच बचाव करने आई मां को भी चोट लगी है। मामला रामपुर थाना क्षेत्र का है। राहुल का लड़की के घर आना-जाना था। वह छोटी-छोटी बातों पर टोकता और शक के चलते मारपीट करता था। परेशान होकर रिलेशनशिप के 1 साल बाद लड़की ने उससे ब्रेकअप…

Read More

दुर्ग. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून को चिनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल को देश को समर्पित किया है। भिलाई इस्पात संयंत्र सहित सेल के अन्य इस्पात संयंत्रों ने इस पुल के निर्माण के लिए 16,000 टन स्टील की आपूर्ति की है, जिसके अंतर्गत प्लेट्स, टीएमटी बार और स्ट्रक्चरल्स शामिल हैं। यह उपलब्धि सेल, भिलाई वासियों व छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। किसी भी निर्माण प्रक्रिया और औद्योगिक गतिविधि के लिए स्टील सबसे महत्वपूर्ण घटकों में से एक है। जानकारी के अनुसार चिनाब नदी पर बने पुल के निर्माण में लगभग 29,000 मीट्रिक टन…

Read More

महासमुंद : जिले के बागबाहरा में कांग्रेस नेता अंकित अग्रवाल की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जिससे थाना परिसर और पूरे जिले में हड़कंप मच गया था। जानकारी के मुताबिक, बागबाहरा कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अंकित अग्रवाल अपनी लाइसेंसी पिस्टल जमा करने थाने पहुंचा था, जिसकी वैधता मार्च में ही समाप्त हो चुकी थी, पिस्टल लोडेड थी और निकालते वक्त अचानक चल गई। गोली की आवाज से बागबाहरा थाना परिसर में अफरातफरी मच गई। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अंकित अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ…

Read More

रायपुर :- छत्तीसगढ़ समेत देशभर के सीबीएसई स्कूलों के छात्र खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा बदलाव सामने आया है। अब वे राज्य सरकार द्वारा आयोजित विकासखंड, जिला, संभाग और राज्य स्तर की शालेय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। यह निर्णय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा सीबीएसई को स्वतंत्र खेल इकाई के रूप में मान्यता दिए जाने के बाद लिया गया है। सत्र 2025-26 से लागू होगा नया नियम यह नियम आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 से प्रभावी होगा। इसके अनुसार, सीबीएसई बोर्ड से जुड़े स्कूलों के खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय मंचों पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अभनपुर विकासखंड के सोनपैरी गांव में आयोजित कबीर जयंती महोत्सव एवं गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को कबीर जयंती की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने गुरुकुल भवन के लिए 20 लाख रुपये, प्रदेश में गौशाला का नाम ‘गौधाम’ करने तथा सोनपैरी स्कूल में बाउंड्री वाल निर्माण की घोषणाएँ कीं। साथ ही सामुदायिक भवन निर्माण, भुताही पारा से आश्रम तक नाली निर्माण एवं सोनपैरी से खिलोरा मुख्य मार्ग से आश्रम तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…

Read More

मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का किया शुभारंभ आम महोत्सव के आयोजन से फलों और उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए किसान होंगे प्रोत्साहित रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आम की खेती किसानों की आय बढ़ाने की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। किसान जितने ज्यादा आम के पौधे लगाएंगे, उतना ज्यादा फायदा होगा। आम और उद्यानिकी फसलों की खेती से हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को पूरा करने में मदद मिलेेगी। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मण्डपम् में आयोजित…

Read More

Gold and Silver Rate: भारत में 22 कैरेट सोने की कीमतें शुक्रवार को स्थिर रहीं, कोई बदलाव नहीं दिखा. चाहे आप 9,130 ​​रुपये में सिर्फ 1 ग्राम खरीद रहे हों या 73,040 रुपये में 8 ग्राम, 91,300 रुपये में 10 ग्राम या 9,13,000 रुपये में 100 ग्राम जैसी बड़ी मात्रा में निवेश करना चाह रहे हों, दरें सभी जगह एक जैसी ही रहती हैं. शनिवार को शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹10 की गिरावट आई और 10 ग्राम कीमती धातु की कीमत ₹99,590 पर आ गई. चांदी की कीमत में ₹100 की बढ़ोतरी हुई और एक किलोग्राम…

Read More

Petrol Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं. सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे नए दाम अपडेट करती हैं. आज दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. अगर आप वाहन में फ्यूल भरवाने का प्लान बना रहे हैं, तो निकलने से पहले अपने शहर के लेटेस्ट रेट जरूर जान लें. यहां हम आपको देश के प्रमुख शहरों के आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा दामों की जानकारी दे रहे हैं. कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के रेट: भारत में फ्यूल की कीमतें…

Read More

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग- 8 जून 2025 विक्रम संवत – 2082 कालयुक्तशक सम्वत – 1947 विश्वावसुज्येष्ठ- पूर्णिमान्तज्येष्ठ – अमान्त तिथिद्वादशी – 07:17 ए एम तक नक्षत्रस्वाती – 12:42 पी एम तक योगपरिघ – 12:18 पी एम तक सूर्य और चंद्रमा का समयसूर्योदय – 05:23 ए एमसूर्यास्त – 07:17 पी एमचन्द्रोदय – 03:55 पी एमचन्द्रास्त – 03:31 ए एम, जून 09 शुभ कालअभिजीत मुहूर्त – 12:11 पी एम से 01:04 पी एमबह्म मुहूर्त – 04:34 ए एम से 05:17 ए एमगोधूलि मुहूर्त- 07:13 पी एम से 07:35 पी एम अशुभ कालराहूकाल- 10:58 ए एम से 12:37 पी एमयम गण्ड…

Read More

8 June 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रविवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 9 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज प्रदोष व्रत है। आज दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक परिध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज से तीन दिवसीय वट सावित्री व्रत की शुरुआत भी हो गया है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही…

Read More