Author: Khabar Chhattisgarh News
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हत्या सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां बड़े भाई ने शराब को लेकर हुए विवाद में अपने छोटे भाई की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात शहर के बीचोंबीच स्थित कलाकेंद्र ग्राउंड में हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, कलाकेंद्र ग्राउंड में दो भाइयों के बीच शराब को लेकर विवाद हो गया। बड़े भाई शिव कुमार ने छोटे भाई से शराब पिलाने के लिए कहा, लेकिन जब छोटे भाई ने इनकार कर दिया, तो वह बुरी तरह भड़क गया।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब वो दिन दूर नहीं, जब बीयर गन्ना रस की तरह बिकेगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में क्राफ्ट बीयर उद्योग को औपचारिक रूप से अनुमति दे दी है। इसके तहत अब बीयर भी गन्ने के रस की तरह गिलास में सर्व की जा सकेगी। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति को 25 लाख रुपए शुल्क देकर लाइसेंस लेना होगा। यह फैसला न केवल राज्य में व्यवसाय और पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि सरकार के आबकारी राजस्व में भी उल्लेखनीय इजाफा करेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए ‘छत्तीसगढ़ सूक्ष्म यवासवनी नियम (माइक्रोब्रेवरी) 2025’ तैयार किया है। यह नीति खास तौर…
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग द्वार जारी आदेश के तहत राज्य शासन की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कुल 59 निरीक्षक, कंपनी कमांडर, प्लाटून कमांडर, रेडियो निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं वरिष्ठ रिपोर्टर संवर्ग के अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) तथा समकक्ष पदों पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों में विभिन्न संवर्गों के अधिकारी शामिल हैं। उप पुलिस अधीक्षक के पद पर 46 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है, जिनमें सुरेश कुमार भगत, ओम प्रकाश कुजूर, तुल सिंह पटटावी, नोहरलाल मण्डावी, यशकरण द्वीप ध्रुव, सुश्री शशिकला (मरकाम) उईके, सुशील मलिक, कमलेश्वर कुमार…
दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ में जवानों के आक्रमक एंटी नक्सल ऑपरेशन का असर साफ नजर आ रहा है. नक्सली अब घुटने टेकने को मजबूर हो चुके हैं. दंतेवाड़ा में शुक्रवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. 2 इनामी समेत 7 नक्सलियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. इनमें से 2 पर कुल 1 लाख का इनाम घोषित था. समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प लेते हुए लोन वर्रा टू के तहत नकस्ल दन्तेवाड़ा डिप्टी आईजी, एसपी गौरव राय समेत कई वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. सरेंडर करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत 50-50 हजार रुपये की सहायता…
कोंडागांव : कोंडागांव में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने प्रभारी तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। एसीबी की टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तकत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। घूस की रकम भी बरामद दरअसल, पीड़ित ने रिश्वखोरी की शिकायत की थी। जांच में शिकायत सहीं पाये जाने पर आज ट्रैप आयोजित कर प्रभारी तहसीलदार को रंगे हाथ 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया। एंटी करप्शन की टीम ने आरोपी तहसीलदार के पास से घूस की रकम भी बरामद कर ली है। आरोपी को…
रायपुर: मुस्लिम समुदाय 7 जून को बकरीद मनाने जा रहा है. इस अवसर पर कुर्बानी को लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज ने मुस्लिम समुदाय से त्योहार इस तरीके से मनाने की अपील की है, जिससे पड़ोसियों को कोई तकलीफ न हो.डॉक्टर सलीम राज ने कहा कि यह त्योहार शांति का, भाईचारे का त्यौहार है. बुराई को खत्म करने क़ुर्बानी दी जाती है. सभी से गुज़ारिश है कि सोशल मीडिया पर कुर्बानी की तस्वीरें और वीडियो न डालें. सार्वजनिक जगह पर कुर्बानी ना करें.डॉ. राज ने कहा कि अपने घर पर कुर्बानी करें और चारों तरफ से…
PM Modi Jammu Visit: भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब का उद्धाटन किया। उन्होंने चिनाब ब्रिज का जायजा भी लिया और कामगारों से बातचीत की। अब इसी ट्रैक पर बने अंजी ब्रिज का भी लोकार्पण होगा। ये देश का पहला ऐसे रेलवे ब्रिज है जो केबल स्टेड तकनीक पर बना है। यह ऐतिहासिक पुल न सिर्फ कश्मीर घाटी को पूरे भारत से जोड़ेगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी नई गति देगा। पीएम आज जम्मू-कश्मीर में 46 हजार करोड़ की परियोजना का उद्घाटन कर रहे हैं। वह…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा सिर उठाने लगा है। बीते 24 घंटे में राज्य भर से 9 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें रायपुर से 5 और बिलासपुर से 4 संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 30 सक्रिय केस सामने आ चुके हैं, जिनमें 28 एक्टिव हैं और सिर्फ 2 मरीज ठीक हुए हैं। राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा 18 एक्टिव केस हैं, जबकि बिलासपुर में 6, दुर्ग में 3 और बस्तर में 1 मामला सामने आया है। 27 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और 1 मरीज…
Indian Railways : तत्काल टिकट बुकिंग करने वालों के लिए अब बड़ी चेतावनी है। रेलवे ने ई-आधार वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया है। यानी अब बिना आधार लिंक किए IRCTC अकाउंट से तत्काल टिकट बुक नहीं किए जा सकेंगे। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुष्टि की है कि बुकिंग के वक्त आधार आधारित OTP वेरिफिकेशन जरूरी होगा। पहले 10 मिनट में केवल आधार वेरिफाइड यूजर्स को ही प्राथमिकता मिलेगी। IRCTC एजेंट्स और फर्जी अकाउंट्स पर भी सख्त निगरानी रखी जाएगी। रेलवे ने बीते 6 महीनों में 2.4 करोड़ फर्जी अकाउंट्स को ब्लॉक किया है और अब AI की मदद से ऑटो…
बस्तर : केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त रणनीति तथा सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के चलते बस्तर में नक्सलवाद का प्रभाव अब तेजी से कम हो रहा है। बस्तर संभाग के सात में से अधिकतर जिलों में नक्सलियों का सफाया हो चुका है। अब इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की नई बयार बह रही है। बस्तर अब शिक्षा के क्षेत्र में एक अनोखा मॉडल बनकर उभर रहा है। नक्सल प्रभावित इलाकों में पहली बार सीआरपीएफ ने शिक्षा की मुख्यधारा से बच्चों को जोड़ने की पहल की है। नक्सली संगठन के कुख्यात सदस्य हिड़मा के गांव **पूवर्ती** में…
