Author: Khabar Chhattisgarh News
जांजगीर-चांपा :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस विभाग की छवि पर गहरा सवाल खड़ा कर दिया है। जिले के आरक्षक शशिकांत कश्यप को चोरी जैसे संगीन अपराध में संलिप्त पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी आरक्षक अपने पद और वर्दी का दुरुपयोग करते हुए एक संगठित गिरोह के साथ मिलकर लोहा और सीमेंट की दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वह चोरी किए गए सामान का उपयोग…
खैरागढ़ । छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र के ग्राम अवेली में गुरुवार देर रात एक अत्यंत निंदनीय और स्तब्ध कर देने वाली घटना सामने आई है। गांव में स्थापित भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर कुछ अराजक तत्वों ने जूतों की माला डाल दी, जिससे पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार, गांव में रात को आयोजित एक कबड्डी प्रतियोगिता देर रात करीब 1:30 बजे समाप्त हुई। उसी दौरान या उसके कुछ समय बाद करीब 2 बजे, अज्ञात लोगों ने यह आपत्तिजनक कृत्य किया। जैसे ही ग्रामीणों की नजर प्रतिमा पर पड़ी, पूरे गांव…
NEET PG 2025 Exam Date Update : NEET पीजी परीक्षा को लेकर बड़ी खबर है। दरअसल, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) द्वारा नीट पीजी 2025 परीक्षा को 3 अगस्त को आयोजित करने की अनुमति को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि नीट पीजी 2025 परीक्षा एक ही शिफ्ट में 3 अगस्त होगी।
Chhattisgarh (CG) Transfer Policy 2025: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने वर्ष 2025 के लिए नई स्थानांतरण नीति को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 9 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें सबसे अहम तबादला नीति रही। इस नीति के तहत अब राज्य के शासकीय कर्मचारी 6 जून से 13 जून 2025 तक ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पति-पत्नी को एक ही स्थान पर पोस्टिंग इस नीति (CG Transfer Policy) के अनुसार, पति-पत्नी की एक ही स्थान पर पदस्थापना को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि पारिवारिक संतुलन बना…
बीजापुर : जिले के माड़ क्षेत्र में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के तहत सुरक्षाबलों को गुरुवार को एक बड़ी सफलता मिली। एक करोड़ रुपए का इनामी व शीर्ष नक्सली नेता नरसिम्हाचलम उर्फ गौतम उर्फ सुधाकर को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। गौतम नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी (CC) का सक्रिय सदस्य था और संगठन के शिक्षा विभाग का प्रमुख भी। वह आंध्रप्रदेश के चिंतापालुदी क्षेत्र का निवासी था और वर्षों से बस्तर क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों का संचालन कर रहा था। यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व के भीतर स्थित नेशनल पार्क के जंगलों में हुई,…
कलाकारों के सपनों का मंच होगा कलाग्राम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ सरकार देगी 10 एकड़ भूमि रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर में पुरखौती मुक्तांगन के सामने भव्य एवं आकर्षक कलाग्राम की स्थापना होगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 10 एकड़ भूमि निःशुल्क दी जाएगी। यह निर्णय 4 जून को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित महानदी मंत्रालय भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया। इसक उद्देश्य छत्तीसगढ़ में कला, संस्कृति और शिल्प को प्रोत्साहन देना है। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की मांग पर कलाग्राम हेतु नवा रायपुर के सेक्टर-24, ग्राम उपरवारा में लगभग 10…
Chhattisgarh : बिलासपुर हाईकोर्ट की वेकेशन बेंच ने शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर दायर सभी याचिकाओं को निराकृत कर दिया है। जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं ने 2008 की गाइडलाइन के आधार पर वर्तमान गाइडलाइन को चुनौती दी थी और यह आपत्ति जताई थी कि बिना दावा-आपत्ति आमंत्रित किए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जो नियमों के विरुद्ध है। लेकिन सरकार की ओर से पेश मजबूत तर्कों और प्रक्रिया की वैधता को कोर्ट ने स्वीकार करते हुए सभी याचिकाएं खारिज कर दीं याचिकाकर्ता पक्ष के अधिवक्ता गोविंद देवांगन ने बताया कि वे अब…
महासमुंद : महासमुंद जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्रेस वार्ता लेकर बताया कि राज्य सरकार की मंशानुरूप युक्तियुक्तकरण से जिले में संचालित हो रहे 1957 स्कूलों को मर्ज कर 1948 कर दिया गया हैं। जिले के 7 सौ अतिशेष शिक्षकों को पूरे जिले के स्कूलों ने विभक्त कर दिया गया है जिससे जिले का कोई भी स्कूल एकल शिक्षक स्कूल नहीं है। सभी स्कूलों में मिनिमम 2 शिक्षक होंगे ही। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्रेसवार्ता में कहा कि, एक ही परिसर में स्थित विद्यालय को समाहित कर क्लस्टर मॉडल विकसित किया जा रहा है। युक्ति युक्तिकरण से लगभग 90…
रायपुर। प्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी और उमस बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस समय मानसून की गतिविधियां थम गई हैं, लेकिन स्थानीय प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में मौसम बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। राजधानी रायपुर समेत कुछ हिस्सों में आज बादल गरजने, तेज हवाएं चलने और हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान आंशिक रूप से मेघाच्छादित…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सीएम विष्णुदेव साय शुक्रवार 6 जून को एक दिन के प्रवास पर दिल्ली जा रहें। सुशासन तिहार के बाद यह पहला दौरा है। अचानक बने दौरे में दिन भर वहां के कार्यक्रम तय नहीं हैं। वे कई राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। सीएम के अचानक दिल्ली दौरा को लेकर प्रदेश मंत्रिमंडल में रिक्त दो मंत्री के दो पद और बाकी बचे निगम मंडलों में नियुक्ति होने की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएम का यह दौरा बीजेपी संगठन चुनाव को लेकर हो सकता है। इस दौरान वे कई राष्ट्रीय नेताओं…
