Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    श्री वक्रतुंड परिवार ने आरंग के देवी-देवताओं को सौंपा गणेशोत्सव का निमंत्रण-नगर में तैयारियां तेज

    September 3, 2026

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर आरंग को मिला 13.43 करोड़ के सिंचाई कार्यों की बड़ी सौगात-251 हेक्टेयर कृषि भूमि होगी सिंचित

    September 3, 2026

    जन्माष्टमी के ‘ड्राई डे’ के पूर्व आरंग पुलिस की बड़ी कार्यवाही-अवैध शराब बेच रहे 05 कोचिये गिरफ्तार-97 पाव शराब व बाइक जब्त

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»गृहमंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नक्सल ऑपरेशन की उपलब्धियों और बस्तर के विकास की दी जानकारी
    छत्तीसगढ़

    गृहमंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नक्सल ऑपरेशन की उपलब्धियों और बस्तर के विकास की दी जानकारी

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 6, 20253 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

     नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार शाम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में माओवादी विरोधी अभियानों की अब तक की सफलताओं और बस्तर अंचल में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की नई रणनीति और केंद्र के सहयोग से नक्सल उन्मूलन अभियान को निर्णायक मोड़ पर पहुंचाया गया है। विगत डेढ़ वर्ष में चलाए गए सघन अभियानों के सकारात्मक परिणाम मिले हैं।

    उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री को बताया कि, 1,428 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जो बीते पांच वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है। मुख्यमंत्री साय ने अवगत कराया कि 205 मुठभेड़ों में 427 माओवादी मारे गए, जिनमें संगठन के शीर्ष नेता महासचिव बसवा राजू और सेंट्रल कमेटी सदस्य सुधाकर जैसे कुख्यात माओवादी शामिल हैं।

    सीएम साय ने बताया कि राज्य में 64 नए फॉरवर्ड सुरक्षा कैंपों की स्थापना की गई है, जिससे सुरक्षा नेटवर्क मजबूत हुआ है। इन सुरक्षा कैंपों के आसपास बसे गांवों तक अब बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और स्कूल जैसी बुनियादी सुविधाएं तेजी से पहुंचाई जा रही है। ‘नियद नेल्लानार योजना’ के अंतर्गत चिन्हित 146 ग्रामों में एकीकृत रूप से 18 प्रकार की सामुदायिक सेवाएं और 25 प्रकार की शासकीय योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों का विश्वास शासन तंत्र में बढ़ा है।

    गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय द्वारा प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों से माओवादी गतिविधियों पर निर्णायक नियंत्रण संभव हो रहा है। केंद्र सरकार राज्य को हर संभव सहायता देती रहेगी।

    KHABAR 24 INDIA MAHASAMUND
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    श्री वक्रतुंड परिवार ने आरंग के देवी-देवताओं को सौंपा गणेशोत्सव का निमंत्रण-नगर में तैयारियां तेज

    Vinod GuptaSeptember 3, 2026153 Views

    श्री वक्रतुंड परिवार ने आरंग के देवी-देवताओं को सौंपा गणेशोत्सव का निमंत्रण-नगर में तैयारियां तेज…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.