Author: Vinod Gupta
किसान मोर्चा की बड़ी जीत-मजिस्ट्रेट के आदेश पर सौंपी गई छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा-हाईवे पर स्थापित करने के दौरान पुलिस ने किया था जब्त-निकाली गई शोभायात्रा महासमुन्द। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को लेकर चल रहे विवाद का कल पटाक्षेप हो गया था। पुलिस द्वारा कौवाझर पंचायत में सुरक्षित रखे छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर किसान मोर्चा को वापस सौंपा दिया गया है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा द्वारा 28 नवंबर को नेशनल हाईवे 53 पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापित किया जा रहा था। नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा तुमगांव थाने में…
सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि आरंग। ग्राम पंचायत गुखेरा में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में बड़े ही गरिमामय और भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अटल चौक पर अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच श्रीमती रेवती पुरुषोत्तम सोनवानी ने कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी जी एक ऐसे दूरदर्शी नेता थे, जिनके विचार देशहित में सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनके शासनकाल में स्थापित सुशासन…
चार स्तरीय समयमान वेतनमान सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर फिर 03 दिन की हड़ताल आरंग प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अपने पूर्व घोषणा के तहत आंदोलन के तृतीय चरण में अपने 11सूत्रीय मांगों को लेकर 29, 30 एवं 31 दिसंबर को तीन दिनों तक “काम बंद कलम बंद” के तहत हड़ताल पर रहते हुए जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन का आह्वान किया है। इस दौरान शासकीय कार्यालयों में होने वाली सभी सरकारी कामकाज ठप रहेंगे।छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के संभागीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन आरंग के प्रवक्ता ओंकार प्रसाद वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर…
चरौदा प्रीमियर लीग में जय सतनाम क्रिकेट टीम बना चैंपियन-क्रिकेट को लेकर ग्रामीणों में दिखा गजब का उत्साह आरंग। ग्राम चरौदा में ग्राम पंचायत एवं समस्त ग्राम वासियों के तत्वावधान में शीतकालीन अवकाश में बच्चे एवं युवाओं का उत्साहवर्धन के लिए चरौदा प्रीमियर लीग 2025 का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम के युवा क्रिकेटरों ने बढ़-चढ़कर उत्साह से भाग लिया। क्रिकेट 23 से 26 दिसंबर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा मैदान में खेला गया। चार दिन तक पूरे ग्राम में क्रिकेट का खुमार रहा। लगातार चौकों छक्के की बरसात होती रही। फाइनल मैच में ग्राम के जय सतनाम क्रिकेट…
परिवहन के अभाव में 16 धान खरीदी केन्द्रों में धान जाम-व्यवस्था लड़खड़ाने की आंशका खरोरा । केन्द्रीय सहकारी बैंक शाखा खरोरा के अंतर्गत बनाये गये 16 धान खरीदी केन्द्रों में से अधिकांश में प्रभावी परिवहन नहीं होने के कारण धान जाम हो गया है जिसके कभी भी खरीदी प्रभावित होने की आंशका है । बीते 23 दिसंबर तक खरीदे गये कुल धान लगभग 3 लाख क्विंटल में से महज 40 प्रतिशत का ही परिवहन हो पाया है और शेष लगभग 2 लाख क्विंटल धान का उठाव बाकी है । सर्वाधिक धान तकरीबन 30 हजार क्विंटल बुड़ेनी में जाम है तो…
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 101वी जन्म जयंती-सेवा दिवस के उपलक्ष्य में कल 27 दिसम्बर को यहाँ होगा विविध आयोजन… आरंग। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के 101वी जन्म जयंती को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 27 दिसंबर 2025 शनिवार को आरंग के बस स्टैंड में दोपहर 1 बजे विविध कार्यक्रम आयोजित है। जिसमेंनिःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, जरूरतमंदों को गरम कपड़ा वितरण,आरंग विधानसभा के अंतर्गत भाजपा के प्रदेश व जिला के नव-नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह, सुशील कुमार जलक्षत्री (प्रदेश अध्यक्ष धीवर समाज शिक्षा व खेल प्रकोष्ठ)…
जी राम जी योजना पर आमसभा आयोजित-125 दिन रोजगार की जानकारी से ग्रामीण उत्साहित आरंग। ग्राम पंचायत लखौली में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ अंतर्गत उजाला ग्राम संगठन की विशेष वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर सुशासन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अटल जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे सभा स्थल उत्सवमय वातावरण से भर गया। बच्चों की प्रस्तुतियों को ग्रामीणों ने खूब सराहा।आमसभा में सचिव द्वारा केंद्र…
श्री रामलला दर्शन के लिए आरंग विधानसभा से श्रद्धालुओं का दल रवाना-इन्होंने दिखाई हरी झंडी आरंग। श्री रामलला दर्शन के लिए आरंग विधानसभा से श्रद्धालुओं का दल आज 26 दिसम्बर को रवाना हुआ है।जनप्रतिंनिधियो ने आज सुबह जनपद पंचायत परिसर से तीर्थ यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) में श्री रामलला तथा काशी विश्वनाथ जी के दर्शन करेंगे।आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर संदीप जैन, टाकेश्वरी मुरली साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, मुरली साहू जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, देवनाथ साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष आरंग, गोपाल वर्मा मंदिर हसौद मंडल अध्यक्ष भाजपा, देव…
अटल जयंती पर राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ हुआ कार्यक्रम संपन्न आरंग। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ग्राम पंचायत मुंगेशर में श्रद्धा, सम्मान और प्रेरणा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठजनों ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को स्मरण किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर जिला ग्रामीण भाजपा महामंत्री श्रीमती ललिता वर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति की नैतिक चेतना थे। उनका जीवन सादगी, संवाद और राष्ट्रहित के लिए समर्पण का जीवंत उदाहरण है। आज उनकी जयंती…
सांसद खेल महोत्सव में पहलवानों का सम्मान-मेडल सेरिमनी के साथ हुआ भव्य समापन आरंग। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में आज प्रतिभागी पहलवानों के लिए भव्य मेडल सेरिमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विजेता पहलवानों को पदक के साथ नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।मेडल सेरिमनी के दौरान प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नारा (भानसोज) के पहलवान आकाश चन्द्राकर को ₹2100 एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को ₹1100 की नगद राशि प्रदान की गई। यह सम्मान छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल, सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेता मनोज तिवारी के कर-कमलों से प्रदान किया गया।प्रतियोगिता…
