Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    माता कौशल्या धाम से निकली तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा आज इतने बजे पहुंचेगी आरंग-गूंजेंगे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

    August 24, 2026

    गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आगे बढ़ा सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव का कारवां-समोदा में डॉ. रमन सिंह ने बढ़ाया कांवड़ियों का उत्साह

    August 24, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आरंग में आत्मीय स्वागत-कार्यकर्ताओं ने नवीन कन्या महाविद्यालय और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की रखी मांग

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»किसान मोर्चा की बड़ी जीत-मजिस्ट्रेट के आदेश पर सौंपी गई छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा-हाईवे पर स्थापित करने के दौरान पुलिस ने किया था जब्त-निकाली गई शोभायात्रा
    Blog

    किसान मोर्चा की बड़ी जीत-मजिस्ट्रेट के आदेश पर सौंपी गई छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा-हाईवे पर स्थापित करने के दौरान पुलिस ने किया था जब्त-निकाली गई शोभायात्रा

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaDecember 27, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    किसान मोर्चा की बड़ी जीत-मजिस्ट्रेट के आदेश पर सौंपी गई छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा-हाईवे पर स्थापित करने के दौरान पुलिस ने किया था जब्त-निकाली गई शोभायात्रा

    महासमुन्द। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को लेकर चल रहे विवाद का कल पटाक्षेप हो गया था। पुलिस द्वारा कौवाझर पंचायत में सुरक्षित रखे छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर किसान मोर्चा को वापस सौंपा दिया गया है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा द्वारा 28 नवंबर को नेशनल हाईवे 53 पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापित किया जा रहा था। नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा तुमगांव थाने में शिकायत के बाद प्रशासन ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति लगाने पर रोक लगा दिया गया। इसका विरोध करने पर पुलिस ने बी एन एस की धारा 285 , 3(5) एवं 8- B राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को जब्त कर कौवाझर पंचायत में सुरक्षित रख दिया था।23 दिसंबर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले की सुनवाई की। उन्होंने आवेदक अनिल दुबे की जमानत मुचलका स्वीकार कर किया और तुमगांव पुलिस को आदेशित किया कि जब्त छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को आवेदक को सुपुर्द किया जाए। आदेश के बाद पुलिस ने नायब तहसीलदार की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को सुपुर्द किया। छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा के सदस्यों ने बाजे-गाजे के साथ मूर्ति को लेकर गांव में घुमाया।छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा पाठ बैंडबाजा, फटाका,महाआरती के साथ स्वागत हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ राज्य किसान मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे, प्रदेश प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद,प्रदेश किसान नेता वेगेद्र सोनवेर, छन्नू साहू, रघुनंदन साहू,बृजबिहारी साहू, राजेश सिंह बिसेन, अशोक कश्यप,रूपसिंह निषाद, अवध साहू,दीनदयाल साहू, धर्मेंद्र यादव,अमजद खान, हेमसागर पटेल,लीलाधर पटेल,उदय चंद्राकर,डोमार ध्रुव,तोषण सिन्हा,बैशाखु सिन्हा,देवनारायण साहू, करण साहू,घनश्याम पटेल, भुनेश्वर यादव,श्रीमती राधाबाई सिन्हा,श्याम बाई, ध्रुव,रमशिला पटेल,टुकेश्वरी ध्रुव,यमुना यदु, बनवासा यादव,धनेश्वरी यादव, खेमीन साहू,रामबाई ध्रुव,हीरा बाई, ललित साहू सहित सैकड़ो किसान,महिला किसान उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    माता कौशल्या धाम से निकली तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा आज इतने बजे पहुंचेगी आरंग-गूंजेंगे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

    August 24, 2026

    गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आगे बढ़ा सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव का कारवां-समोदा में डॉ. रमन सिंह ने बढ़ाया कांवड़ियों का उत्साह

    August 24, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आरंग में आत्मीय स्वागत-कार्यकर्ताओं ने नवीन कन्या महाविद्यालय और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की रखी मांग

    August 24, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    माता कौशल्या धाम से निकली तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा आज इतने बजे पहुंचेगी आरंग-गूंजेंगे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

    Vinod GuptaAugust 24, 2026106 Views

    माता कौशल्या धाम से निकली तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा आज इतने बजे पहुंचेगी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.