Author: Vinod Gupta

परीक्षा पे चर्चा हेतु पालको के पंजीयन का कार्यक्रम संपन्न-बड़ी संख्या में पहुंचे पालक आरंग।पीएमश्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम स्कूल आरंग मे परीक्षा पे चर्चा हेतु पालको के पंजीयन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। एसएमडीसी अध्यक्ष खिलेश धुरंधर ने परीक्षा पे चर्चा को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभदायक बताया है ।उन्होंने कहा इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर सकारात्मक सोच विकसित करना, तनावमुक्त वातावरण तैयार करना तथा अभिभावकों, शिक्षकों एवं समाज के सहयोग से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करना है।एसएमडीसी सदस्य अनूपनाथ योगी, रेखराज अग्रवाल एवं अजय सोन्धिया ने भी परीक्षा पे चर्चा के…

Read More

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बांटी खुशियां आरंग। नववर्ष के अवसर पर आरंग क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महासमुंद के वार्ड क्रमांक-10 स्थित माता कौशल्या वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित वृद्धजन सेवा सदन पहुंचकर वृद्धजनों के साथ समय बिताया और सेवा भाव का संदेश दिया।सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से मिलकर उनके भरण-पोषण, रहन-सहन एवं स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी ली। उन्होंने संस्था द्वारा निस्वार्थ भाव से की जा रही सेवा को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि यह आश्रम वृद्धजनों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन प्रदान कर रहा है।इस अवसर पर युवाओं ने वृद्धजनों के साथ केक काटकर…

Read More

खास खबर-गांवों में बदला नववर्ष का मिजाज-आतिशबाजी से दूरी-हिन्दू नववर्ष के परंपरा की ओर लौटता समाज आरंग। बीते वर्षों में जहां नए साल का स्वागत 31 दिसंबर की रात आतिशबाजी और शोरगुल के साथ होता रहा, वहीं अब ग्रामीण जीवन में उत्सव की परिभाषा बदलती दिखाई दे रही है। इस वर्ष ठंडे मौसम की तरह ही नया साल शांत, सादगीपूर्ण और आत्मचिंतन के माहौल में बीत गया। गांवों की गलियों में न आतिशबाजी की गूंज सुनाई दी, न ही देर रात तक उत्सव का शोर।ग्रामीणों का मानना है कि पाश्चात्य कैलेंडर के नए साल की तुलना में भारतीय परंपराओं से…

Read More

गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया आरंग। जनपद पंचायत क्षेत्र आरंग के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकरा में बीते बुधवार को महान संत, परम पूज्यनीय गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम स्थल पर वतन चन्द्राकर ने गुरु घासीदास बाबा जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा पूजा-अर्चना कर बाबा जी के आदर्शों को नमन किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु…

Read More

​भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह से आरंग के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात-इस मुद्दे पर हुई चर्चा… ​आरंग।भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए राष्ट्रीय महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह से भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में आरंग विधानसभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।प्रतिनिधि मंडल ने आरंग विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान संगठनात्मक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा की।राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कार्यकर्ताओं की सक्रियता की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप निरंतर जनसेवा और संगठन विस्तार के कार्य में जुटे रहने…

Read More

लखौली ओवरब्रिज के पास दुर्घटना- बाइक सवार 2 युवकों की मौत आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लख़ोली के पास नेशनल हाईवे-53 पर मंगलवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 02 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा लखौली ओवरब्रिज पर देर शाम 07 बजे हुआ, जब बाइक cg 04-4714 में सवार 2 युवक आरंग से रायपुर की ओर जा रहे थे।अनुमान लगाया जा रहा है कि युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया होगा।…

Read More

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यहां धरना प्रदर्शन में शामिल हुए आरंग ब्लॉक के कर्मचारी अधिकारीगण. आरंग। छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय एवं जिला ईकाई के आह्वान पर इस विकास खंड के समस्त कर्मचारी-अधिकारीगण विधान सभा चुनाव के पूर्व मोदी की गारंटी के रूप में जारी घोषणा पत्र में सरकार द्वारा किए गए वादे के अनुरूप राज्य के कर्मचारी-अधिकारी एवं पेंशनरों को केंद्र के समान देय दिनांक से महंगाई भत्ता प्रदान करने, पूर्व के लंबित महंगाई भत्ते की एरियर्स राशि को जी.पी.एफ. खाते में समायोजित करने, समस्त कर्मचारी-अधिकारियों को सेवाकाल के दौरान चार स्तरीय समयमान वेतनमान प्रदान करने, अर्जित…

Read More

31 दिसम्बर को गुरु घासीदास जयंती का आयोजन-होगी राग-अनुराग की रंगारंग प्रस्तुति आरंग। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ग्राम पंचायत पलौद में सतनामी समाज द्वारा संत गुरु घासीदास बाबा की जयंती 31 दिसम्बर को श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। जयंती को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। आयोजन स्थल के आसपास आज से ही दुकानें सज गई हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जयंती इस वर्ष भी भव्य रूप से मनाई जाएगी।सरपंच हेमकुमार मारकंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जयंती अवसर पर दिन भर विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।दोपहर 2 बजे…

Read More

श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह-धुंधकारी का प्रेतयोनि में जाना और उस योनि से उध्दार होना… आरंग। राजपुरोहित बाड़ा आरंग में श्रीमद्‌भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा के आचार्य पं. ध्रुवनारायण शुक्ला ने कथा महात्म्य का वर्णन सुन्दर ढंग से किया । संगीतमय कथा के अन्तर्गत ज्ञान वैराग्य और भक्ति के कस्ट दूर करने का उपाय बताया। गोकर्ण, धुंधकारी और आत्मदेव ब्राह्मण की कथा व्यास ने सुन्दर ढंग से व्याख्या किया।धुंधकारी का प्रेतयोनि में जानी से उसकी मुक्ति नहीं हुई गोकर्ण महराज ने श्रीमद्‌भागवत कथा सुनाकर प्रेत योनि से मुक्त कर दिया। मनुष्य की मुक्ति भागवत कथा से ही सम्भव है।कथारस…

Read More

बड़ी खबर-एस आई आर-सी केटेगिरी के 3531 मतदाताओ को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू-देखिये दावा आपत्ति के लिए बनाये गए केंद्रों की सूचि… आरंग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रायपुर छ.ग. का पत्र कमांक/1187/निर्वा./ नि. प/2025 रायपुर दिनांक 11.12.2025 के निर्देशानुसार निर्वाचन नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण आर्हता तिथि 01. 01.2026 के संबंध में आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के संबंध में आबंटित मतदान केन्द्रों के नो मैपिंग मतदाताओ को जारी नोटिस एवं प्राप्त दावा/आपत्ति की सुनवाई हेतु दायित्व सौंपा गया है। संबंधित अधिकारी दिनांक 23.12. 2025 से दिनांक 22.01.2026 तक नो मैपिंग अर्थात सी केटेगिरी के मतदाताओ को नोटिस…

Read More