Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू-राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश

    July 17, 2026

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    July 17, 2026

    इस व्याख्याता को साहित्य, समाज, नवाचारी गतिविधियों के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
    Blog

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 27, 2026350 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    आरंग। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परिसर में शाला प्रबंधन समिति का गठन एवं शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। भारत सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार विद्यालय प्रबंधन समिति SMC का गठन इस शिक्षा सत्र 2026- 27 के लिए किया जाना था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुराणिक ध्रुवंशी पूर्व शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि के रूप में कमल बर्मन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी समोदा, अंगेश्वर देवांगन नगर पंचायत उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि अमर निषाद, नारायण कुर्रे उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया ।तत्पश्चात बैठक में सम्मिलित सभी गणमान्य नागरिकों ने अपना-अपना परिचय दिया एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों का चयन प्रक्रिया शुरू की गई। अध्यक्ष,उपाध्यक्ष के उम्मीदवार अधिक होने पर लॉटरी के माध्यम से पारदर्शिता व निष्पक्ष चुनाव किया गया जिसमें अध्यक्ष के पद पर घनश्याम प्रसाद साहू व उपाध्यक्ष राजू साहू को सर्वसम्मति से चयन किया गया तथा सचिव के पद पर संस्था प्रमुख प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार पटले नियुक्त हुए। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की नव निर्मित विद्यालय में कक्षा संचालन पर चर्चा, शिक्षकों की कमी,रसोई घर की मरम्मत, विद्यालय परिसर हेतु निगरानी समिति, गणमान्य नागरिकों द्वारा न्योता भोजन इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर नव प्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर स्वागत कर निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण किया गया । विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम,एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। विद्यार्थियों को अतिथियों ने निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पालकगण शिव साहू, नेतराम वर्मा, धन्नालाल साहू, दीपक साहू, नाथूराम साहू, श्रीमती बिंदा साहू, श्रीमती मोनिका देवांगन, विनोद देवांगन, गोवर्धन साहू, महेशू साहू, भूतपूर्व छात्र पूनमचंद साहू रहे। इस आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सुश्री मितांजली मोहंती वरिष्ठ व्याख्याता ने किया तथा अंत में प्राचार्य द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू-राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश

    July 17, 2026

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    July 17, 2026

    इस व्याख्याता को साहित्य, समाज, नवाचारी गतिविधियों के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026

    July 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू-राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश

    Vinod GuptaJuly 17, 20261 Views

    छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू-राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.