Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    June 28, 2026

    राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-आरंग ब्लॉक में 90 प्रतिशत बच्चो को पिलाई गई पल्स पोलियो की ड्राप-कल से घर घर जा कर पिलाई जायेगी दवा….

    June 28, 2026

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»अटल जयंती पर राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ हुआ कार्यक्रम संपन्न
    Blog

    अटल जयंती पर राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ हुआ कार्यक्रम संपन्न

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaDecember 25, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अटल जयंती पर राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ हुआ कार्यक्रम संपन्न

    Oplus_131072

    आरंग। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ग्राम पंचायत मुंगेशर में श्रद्धा, सम्मान और प्रेरणा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठजनों ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को स्मरण किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर जिला ग्रामीण भाजपा महामंत्री श्रीमती ललिता वर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति की नैतिक चेतना थे। उनका जीवन सादगी, संवाद और राष्ट्रहित के लिए समर्पण का जीवंत उदाहरण है। आज उनकी जयंती पर हम सभी को उनके बताए सुशासन, समरसता और राष्ट्रप्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि अटल जी ने यह सिद्ध किया कि राजनीति सेवा का माध्यम है, सत्ता का नहीं। उनके विचार आज भी युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।कार्यक्रम में कृष्णावर्मा पूर्व मण्डल अध्यक्ष कमलवर्मा हेमन्त कोटराने बूथ अध्यक्ष कुम्भकरण यादव देवकुमार वर्मा श्यामलाल वर्मा प्रमोदवर्मा सोमन चौहान रधुवर्मा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अटल जी के योगदान, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी निष्ठा और भारत को वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान दिलाने में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। आयोजन का समापन राष्ट्रहित में सतत कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    June 28, 2026

    राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-आरंग ब्लॉक में 90 प्रतिशत बच्चो को पिलाई गई पल्स पोलियो की ड्राप-कल से घर घर जा कर पिलाई जायेगी दवा….

    June 28, 2026

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    June 28, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    Vinod GuptaJune 28, 2026200 Views

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.