विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….
आरंग।सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग में 27 जून दिन शनिवार को आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिरों में प्रतिमाह आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का आयोजन किया जाता है और इसी कड़ी में सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग में भी आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर हेडगेवार बाल कल्याण समिति के उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता एवं सह सचिव डॉ तेजराम जलक्षत्री ने मां सरस्वती ओम और भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l

सबसे पहले प्रार्थना अभ्यास वर्ग में प्राचार्य गोविन्द साहू द्वारा कराया गया जिसमें प्रातःकालीन प्रार्थना सभा को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए l उसके पश्चात अंग्रेजी के विशेषज्ञ गोपाल शुक्ला ने अंग्रेजी विषय के बारे में सरलता पूर्वक अंग्रेजी को कैसे अध्यापन कराया जाता है उसके बारे में बताएं एवं स्पोकन इंग्लिश व आपस में सरलतापूर्वक टेंस का प्रयोग कैसे करते ये बताया। तत्पश्चात शिशु उपस्थिति पंजी कैसे भरा जाता है एवं पालक संपर्क के आवश्यक बिन्दुओ के बारे में प्राचार्य गोविंद कुमार साहू ने विस्तार से बताया। इस वर्ग में आचार्य दीदीयों ने उत्साह पूर्वक भाग लिये l
विनोद गुप्ता-आरंग



