Author: Vinod Gupta
आरंग में सर्व समाज के आह्वान पर पूरा नगर रहा बंद-रैली निकाल कर SDM को सौपा ज्ञापन.. आरंग।आरंग में सर्व समाज के आह्वान पर धरना प्रदर्शन एवं रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम बस स्टैंड आरंग में संपन्न हुआ जिसमें सर्व समाज से आए हुए भागवत आचार्य ध्रुव कुमार शुक्ला ने कहा की कांकेर के आमाबेड़ा की घटना बहुत ही निंदनीय है आदिवासी हिंदू समाज के लोगों के साथ निर्दयतापूर्वक ईसाई मिशनरी के लोगों ने मारपीट किया है छत्तीसगढ़ धान के कटोरा कहे जाने वाले शांत प्रदेश में जिस प्रकार बर्बरता पूर्वक लाठी मासूमों पर चलाई गई वह हमारे…
बड़ी खबर-कांकेर हिंसा के विरोध में आरंग रहा शत प्रतिशत बंद-सर्व समाज की आम सभा में जुटने लगे लोग आरंग। कांकेर जिले के आमाबेड़ा में मिशनरियों द्वारा स्थानीय जनजाति समाज पर किए गए हमले और इस मामले में स्थानीय प्रशासन के कथित पक्षपातपूर्ण रवैये के विरोध में आज 24 दिसंबर को ‘सर्व समाज छत्तीसगढ़’ द्वारा ‘आरंग बंद’ का भी आह्वान किया गया है।जो शत प्रतिशत सफल नजर आ रहा है। छोटी बड़ी सभी दुकाने बंद नजर आ रही है। कुल मिला कर सभी ने एक जुट होकर सर्व समाज के बंद के आव्हान का समर्थन किया है।सुबह से ही सर्व…
आरंग नगर में भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ आत्मीय स्वागत आरंग। भारतीय जनता युवा मोर्चा, रायपुर ग्रामीण के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पिंटू साहू, महामंत्री ज्ञान प्रकाश चंद्राकार, लुकेश साहू, के नवीन दायित्व प्राप्त करने के उपरांत प्रथम आरंग नगर आगमन पर युवा मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन किया तथा संगठन के प्रति उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पिंटू साहू ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा…
लखौली में भी दिखा बंद का असर-आमाबेड़ा घटना के विरोध में दुकानें व शराब भट्टी बंद, बाजार रहा सुनसान आरंग।कांकेर जिले के आमाबेड़ा में मिशनरियों द्वारा स्थानीय जनजाति समाज पर किए गए कथित हमले तथा इस मामले में प्रशासन के पक्षपातपूर्ण रवैये के विरोध में सर्व समाज छत्तीसगढ़ के आह्वान पर किए गए बंद का असर लखौली क्षेत्र में भी व्यापक रूप से देखने को मिला। बंद के चलते सुबह से ही बाजार पूरी तरह ठप रहा और आम दिनों में चहल-पहल से गुलजार रहने वाला लखौली बाजार दिनभर सुनसान नजर आया।बंद के कारण किराना, कपड़ा, सब्जी, होटल-ढाबा सहित अधिकांश…
कांकेर हिंसा के विरोध मे सर्व समाज द्वारा आयोजित आरंग बन्द को शिवसेना ने दिया समर्थन आरंग।कांकेर जिले के आमाबेड़ा मे मिशनरियों द्वारा स्थानीय जनजाति समाज पर किए गए हमले पर शिवसेना आरंग के शिवसैनिको ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कल 24 दिसम्बर को सर्व समाज द्वारा आहूत आरंग बंद का समर्थन किया है।कल छत्तीसगढ़ और आरंग बन्द को शिवसेना आरंग पूर्ण रूप से समर्थन देते हुए शिवसेना के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण कल नगर भ्रमण करते हुए सभी व्यापारियों दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों को बन्द रखने का आह्वान करेंगे।विनोद गुप्ता-आरंग
धान चोरी में संलिप्त 02 आरोपियों को आरंग पुलिस ने किया गिरप्तार…. आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बैहार में पिछले माह हुए धान चोरी के 02 आरोपियों को आरंग पुलिस ने गिरप्तार किया है। आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गांव के अम्हा खार में चंद्रहास साहू द्वारा सरना धान बोया था जिसे पकने के बाद धान को 15/11/25 को हारर्वेस्टर से कटवा कर धान को अपने घर से लगे ब्यारा में 126 बोरा में भर कर रखा था । दिनांक 20/11/25 को रात्रि करीबन 01.00 बजे कुछ व्यक्ति आने की आहट…
बच्चों को प्रोत्साहन देकर उनके सपनों की उड़ान को नया आकाश देने का प्रयास-शा विद्यालयों के ज़रूरतमंद बच्चों को किया गया पाठ्य सामग्री का वितरण आरंग। शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने वाले नगर के प्रतिष्ठित गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, आरंग ने एक बार फिर मानवता और सेवा की मिसाल पेश की है। विद्यालय द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम में न केवल बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया, बल्कि कड़कड़ाती ठंड से राहत दिलाने के लिए गर्म कपड़ों का उपहार भी दिया गया। महाकोशल सोशियल एण्ड एजुकेशन सोसायटी के संस्थापक एवं प्रेरणास्रोत…
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत का 58 वाँ अधिवेशन सम्पन्न-ये बने अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरंग | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत का 58 अधिवेशन में बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । जिसमें प्रत्येक जिले के इकाइयां उपस्थित थी । यह त्रिदिवसीय अधिवेशन भिलाई ,दुर्ग में संपन्न हुआ। जिसमें आरंग नगर के नगर उपाध्यक्ष मयंक दुबे को छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया।विनोद गुप्ता-आरंग
ब्रेकिंग-कांकेर हिंसा को लेकर कल 24 दिसम्बर को बंद रहेगा आरंग-छग सर्व समाज का आव्हान-01 बजे यहां होगी सभा… आरंग। कांकेर जिले के आमाबेड़ा में मिशनरियों द्वारा स्थानीय जनजाति समाज पर किए गए हमले और इस मामले में स्थानीय प्रशासन के कथित पक्षपातपूर्ण रवैये के विरोध में 24 दिसंबर को ‘सर्व समाज छत्तीसगढ़’ द्वारा ‘आरंग बंद’ का भी आह्वान किया गया है।छतीसगढ़ बंद के आव्हान को लेकर सर्व समाज की और से आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बताया कि धर्मांतरण के विरोध में आवाज उठाने वालों के साथ प्रशासन ने निष्पक्ष रवैया नहीं अपनाया है। जिसके चलते जन आक्रोश बढ़ता…
18 धान खरीदी केन्द्रों से धान उठाव की गति धीमी-04 लाख क्विंटल धान जाम आरंग । केन्द्रीय सहकारी बैंक रायपुर के अधीनस्थ आरंग शाखा के अंतर्गत आने वाले 18 धान खरीदी केन्द्रों में तक़रीबन 4 लाख क्विंटल धान परिवहन के इंतजार में पड़ा है । इन केन्द्रों में लगभग 5 लाख क्विंटल धान , खरीदी शुरू होने के लगभग 50 दिनों के भीतर खरीदी गया है जिसमें से महज 60 हजार क्विंटल धान का ही परिवहन मिलर्स द्वारा अब तक किया जा सका है। उठाव हेतु सर्वाधिक धान चपरीद में करीबन 35 हजार क्विंटल व सर्वाधिक कम 8 हजार क्विंटल…
