Author: Vinod Gupta

S.I.R. को लेकर हुआ बीजेपी की विधान सभा स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न-कार्यकर्ताओ दिया गया आवश्यक दिशानिर्देश आरंग। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला ग्रामीण के अंतर्गत आरंग विधानसभा के नगर पंचायत समोदा में 20 दिसम्बर को एस आई आर को लेकर पार्टी के bla- 2 बूथ अध्यक्षो सहित कार्यकर्ताओं का कार्यशाला बैठक आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रमुख रूप से महासमुंद लोकसभा के पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा रायपुर ग्रामीण जिला संगठन प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा व आरंग विधानसभा S.I.R प्रभारी कृष्णकुमार भारद्वाज ने बताया कि।जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए 23 दिसंबर 2025…

Read More

14 धान केन्द्रों में खरीदे गये धान का तीन चौथाई हिस्सा बाट जोह रहा है परिवहन रहा-अव्यवस्था की आशंका…. आरंग। मंदिर हसौद और आरंग सहकारी बैंक शाखा के अधीन आने वाले 14 धान खरीदी केन्द्रों में बीते एक माह में खरीदे गये धान का महज एक ही हिस्सा का अब तक परिवहन हो पाया है और शेष तीन चौथाई हिस्सा परिवहन का बाट जोह रहा है । मंदिर हसौद शाखा के अधीन आने वाले टेकारी धान खरीदी केंद्र में तो परिवहन का बोहनी भी नहीं हो पाया है जहां लगभग 18 हजार क्विंटल धान जाम है। वहीं चंदखुरी शाखा के…

Read More

बड़ी खबर-आरंग पुलिस को मिली बड़ी सफलता-अवैध गांजा व दो नग जंगली जीव गोह (गोइंहा) के साथ युवक को किया गिरप्तार… आरंग। नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ के तहत मादक पदार्थाे की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही के दौरान आरंग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत इन्दिरा चौक स्थित मोनू ब्रायलर दुकान के पास मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने की फिराक में एक्टिवा वाहन में सवार एक युवक को गांजा व दो नग जंगली जीव गोह (गोइंहा) के…

Read More

आरंग के इन 02 वार्डो में रखा गया आंगनबाड़ी भवन की आधारशिला-नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन… आरंग।आरंग नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न 02 वार्डो में आंगन बाड़ी भवन निर्माण कार्य शुरू करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने भूमि पूजन किया। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्र 14 और वार्ड क्र 05 में आंगनवाड़ी भवन के भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद वीरेंद्र गोलू कंडरा,पार्षद प्रतिनिधि तोषण साहू, पार्षद शरद गुप्ता (जीतू), पार्षद सूरज सोनकर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिनेश चंद्राकर, पूर्व पार्षद सुशील जलक्षत्री, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य खूबचंद…

Read More

श्री रामचंद्र जी के प्राण प्रतिष्ठा के तृतीय वर्षगांठ की तैयारी शुरू-कल से निकाली जाएगी प्रभात फेरी आरंग। अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र जी के प्राण प्रतिष्ठा के तृतीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मां गौरी भजन मंडली के तत्वाधान में 21 दिसम्बर से प्रतिदिन भगवान राम जी की प्रभात फेरी निकली जायेगी जो स्थापना दिवस के तृतीय वर्षगांठ 31 दिसम्बर को विभिन आयोजनों के साथ सम्पन्न होगा। इस वर्ष तिथि के अनुसार पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी दिन बुधवार 31 दिसम्बर को श्री राम जी के प्राणप्रतिष्ठा का वर्षगांठ मनाया जायेगा। तिरंगा झंडा चौक गार्डन परिसर, अटल विहार कॉलोनी में 31…

Read More

बाल संसद का हुआ प्रभावशाली मंचन-भारतीय संसद की कार्यप्रणाली को समझा आरंग।आज 20 दिसम्बर को कृष्णा पब्लिक स्कूल, आरंग में कक्षा छठवीं, सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों द्वारा संसद अभिनय (Parliament Act) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भारतीय संसद की कार्यप्रणाली को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।संसद अभिनय के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह समझाया कि किस प्रकार देश में कानूनों पर चर्चा, बहस एवं निर्णय लिए जाते हैं। इस गतिविधि ने विद्यार्थियों को यह जानने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया कि लोकतंत्र वास्तविक जीवन में कैसे कार्य करता है।प्रस्तुति के दौरान विद्यार्थियों ने स्पीकर,…

Read More

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया इन शालाओं का निरीक्षण-दिए आवश्यक निर्देश आरंग।मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने आरंग पालिका क्षेत्र में संचालित विभिन्न 02 शालाओ का निरीक्षण किया। परिसर एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक सुझाव दिए गए। विद्यालय प्रबंधन द्वारा संचालित नवाचारों एवं गतिविधियों की जानकारी ली गई। डी ग्रेड प्राप्त शासकीय प्राथमिक कन्या शाला (पुत्री शाला) सदर रोड आरंग में निरीक्षण किया और वहां द्वितीय तल पर बने जर्जर हो चुके अतिरिक्त कक्ष का मुआयना…

Read More

वीर बाल दिवस का हुआ आयोजन-अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को किया गया याद आरंग। अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट स्कूल आरंग मे वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से कक्षा पहली से आठवी के बच्चों ने भाग लिया। एस एम डी सी अध्यक्ष खिलेख धुरंधर ने कहा कि वीर बाल दिवस हमे वीरता एवं बलिदान का संदेश देती है। प्राचार्य संध्यारानी बारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि वीर बाल दिवस दसवें सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों, साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद…

Read More

इस संगठन ने बीईओ से की सौजन्य भेंट-लंबित परीक्षा अनुमति प्रस्ताव पर जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन आरंग। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन इकाई आरंग के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा से सौजन्य भेंट की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षकों से जुड़े विभिन्न शैक्षिक एवं प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।बैठक में संघ के अध्यक्ष धरम दास पाटिल ने विगत पांच वर्षों से लंबित शिक्षकों के परीक्षा अनुमति संबंधी प्रस्ताव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि इस विषय में शीघ्र निर्णय नहीं होने से अनेक शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं।…

Read More

शीतकालीन अवकाश में दसवी की छात्रों के लिए लगेंगे विशेष कक्षाएं आरंग। स्वयंसेवी संस्था पीपला वेलफेयर शीतकालीन अवकाश में 21 से 28 दिसंबर तक फाउंडेशन द्वारा संचालित शिक्षा दानकेंद्रों में 9वीं 10वीं की छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कक्षाएं लगाने जा रहे हैं। फाउंडेशन के संयोजक महेन्द्र पटेल ने बताया शिक्षादानकेंद्रों में विशेष रूप से गणित, विज्ञान ,अंग्रेजी जैसे विषयों की कठिनाईयों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।शीतकालीन अवकाश में विशेष कक्षाएं आरंग के गायत्री मंदिर में प्रातः 8 से 10 बजे तक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई में प्रातः 9 से 11बजे तक तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवा…

Read More