Author: Vinod Gupta

मुख्यमंत्री ने किया आरंग में नवनिर्मित अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण-हितग्राहियों को आवास निर्माण की स्वीकृति पत्र किया गया प्रदान… आरंग।छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मजयंती के अवसर पर गुरुवार को आरंग में नवनिर्मित अटल परिसर का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटलजी की स्मृतियों को चिरस्थायी रखने उनके जन्म शताब्दी वर्ष में पिछले वर्ष नगरीय निकायों में अटल परिसरों के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया था।अटलजी के जन्म शताब्दी वर्ष को छत्तीसगढ़ सरकार अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण व इसके…

Read More

कल 26 दिसम्बर से यहाँ शुरू होगा श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह-कलश यात्रा के साथ होगी शुरुवात… आरंग। समस्त मोहल्लावासी महामाया पारा द्वारा कल 26 दिसम्बर से श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन श्री सार्वजानिक नव दुर्गा मंदिर परिसर में किया जा रहा है। पं. श्री श्री शंकर शर्मा भागवताचार्य व्यास पीठ से श्रीमद भागवत कथा का वाचन करेंगे।प्रथम दिवस कल 26 दिसम्बर को कलश यात्रा, वेदी पूजन भागवत महात्म्य और गौकर्ण कथा होगा।27 दिसम्बर,शनिवार को श्री व्यास/शुकदेव/परीक्षित जन्म/वराह अवतार/कुंती वर्णन /भीष्म उद्धार,28 दिसम्बर, रविवार को परीक्षित राज्य वर्णन, शापित होना, सृष्टि वर्णन कथा, कपिल कथा ध्रुव चरित्र, प्रहलाद…

Read More

फरफौदमें ईसीसीई मेला उत्साह व उमंग के साथ सम्पन्न आरंग। ग्राम पंचायत फरफौद के आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार 24 दिसंबर 2025 को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) के महत्व को रेखांकित करने वाला ECCE मेला उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। मेले का आयोजन महिला बाल विकास विभाग के तत्वाधान में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत फरफौद के सरपंच श्रीमती प्रिया पंकज चन्द्राकर थी कार्यक्रम में पंच पदमणी यादव दामिनी कन्नौजे के अलावा कार्यकर्ता कल्याणी रूखमणी देवकी वर्षा के अलावा मितानिन बहनें तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।मेंले का शुभारंभ माता सरस्वती एवं छत्तीसगढ़…

Read More

उमरिया में ईसीसीई मेला उत्साह व उमंग के साथ सम्पन्न आरंग। ग्राम पंचायत उमरिया में बुधवार 24 दिसंबर 2025 को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) के महत्व को रेखांकित करने वाला ECCE मेला उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। मेले का आयोजन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मोहनी भारती एवं श्रीमती तीजबाई जांगड़े के मार्गदर्शन में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम उमरिया के सरपंच श्री अशोक बंदे रहे। इस अवसर पर उपसरपंच अर्जुन भारती, ग्राम पंचायत के पंचगण, मितानिन बहनें तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।मेंले का शुभारंभ माता सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ…

Read More

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती-श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया आरंग। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ग्राम पंचायत फरफौद में गरिमामय वातावरण में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पंचायत भवन के पास अटल स्तम्भ स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन, युवा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं सरपंच प्रिया पंकज चन्द्राकर ने अटल जी के जीवन, विचार और राष्ट्र…

Read More

मंदिर हसौद में 60 ECCE मेलों की धूम, 7 हजार बच्चों ने दिखाया हुनर आरंग।महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर द्वारा ‘गढ़बो बचपन’ परियोजना के तहत एडुवीव फाउंडेशन के सहयोग से मंदिर हसौद परियोजना क्षेत्र में पंचायत स्तर पर ECCE (अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन) मेलों का सफल आयोजन किया गया। परियोजना अंतर्गत कुल 7 सेक्टरों में 2 से 3 आंगनवाड़ी केंद्रों को मिलाकर 60 ECCE मेले आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 7 हजार बच्चों एवं उनके पालकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इन मेलों में बच्चों द्वारा बीते एक वर्ष में अर्जित शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। भाषा,…

Read More

ECCE दिवस पर बचपन का मेला का हुआ आयोजन-बच्चे और अभिभावक खेल-खेल में सीखने की गतिविधियों में हुए उत्साह पूर्वक शामिल आरंग।आरंग परियोजना में 24 दिसंबर को ECCE मेले का सफल आयोजन संपन्न हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर और एडुवीव फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘गढ़बो बचपन’ प्रोजेक्ट के तहत यह आयोजन ECCE दिवस के एक वर्ष पूर्ण होने पर पंचायत स्तर पर सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में किया गया। मेले में बच्चों ने भाषा, गणित, कला-क्राफ्ट, पुस्तकालय, खेल और स्थानीय व्यंजन जैसे थीम पर आधारित स्टॉल्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चे और अभिभावक खेल-खेल में सीखने…

Read More

ब्राह्मण पारा स्थित राजपुरोहित बाड़ा में 29 दिसंबर से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन-ये होंगे प्रवचनकर्ता आरंग। स्थानीय ब्राह्मण पारा में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन पं.रामसहाय शर्मा (भोला महाराज) के स्मृति में किया जा रहा है यह आयोजन 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलेगा।प्रवचनकर्ता आचार्य प. ध्रुव नारायण शुक्ला होंगे।प्रतिदिन प्रवचन का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा। भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के प्रथम दिवस 29 दिसंबर को वेदी पूजन, कलश यात्रा व राजा परीक्षित प्रसंग, 30 दिसंबर को ध्रुव चरित्र व भगवान कपिल, जड़भारत चरित्र 31 दिसंबर को प्रहलाद…

Read More

श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई गई गुरु घासीदास बाबाजी की जयंती-सामाजिक एकता, शिक्षा और संस्कारों को मजबूत करने का किया आह्वान.. आरंग।प्रतिवर्षानुसार यज्ञ ग्राम गोढ़ी में परम पूज्य गुरु घासीदास बाबाजी की जयंती समारोह का आयोजन 24 दिसंबर, बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता के वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह आयोजन हाई स्कूल प्रांगण गोढ़ी में सायं 4 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सतनामी समाज सहित ग्रामवासी एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल हुए।समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व महामहिम राज्यपाल एवं पूर्व रायपुर लोकसभा सांसद रमेश बैस रहे, जबकि कार्यक्रम की…

Read More

श्मशान घाट की जमीन से हटाया गया बेजा कब्जा-सुरक्षित हुई 4 एकड़ भूमि आरंग। जनपद पंचायत आरंग के ग्राम पंचायत धमनी में श्मशान घाट की शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई आपसी समझ और ग्रामीण सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ग्रामवासियों ने इस कार्य में भरपूर सहयोग दिया। खास बात यह रही कि जिन लोगों द्वारा भूमि पर बेजा कब्जा किया गया था, उन्होंने भी ग्रामहित और भविष्य की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए स्वयं ही कब्जा छोड़ने का निर्णय लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार खसरा नंबर 198 स्थित लगभग 4 एकड़ श्मशान घाट…

Read More