Author: Khabar Chhattisgarh News
रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने देवेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया है। इस दौरान थाने में जमकर बवाल हुआ है। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे अमित बघेल के समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई है। देवेंद्र नगर थाने में कार्रवाई के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाने के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जमानत के लिए कर सकते है आवेदन जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अमित बघेल की मां का निधन हो गया है। उनके शव को उनके पैतृक गांव पथरी ले जाया गया है, जहां अंतिम…
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग ने कोरबा संप्रेषण गृह में बच्चों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर वर्णिका शर्मा ने निरीक्षण के दौरान मिली अव्यवस्थाओं और बच्चों से मिली शिकायतों के आधार पर दो दोषी कर्मियों को निलंबित करने की अनुशंसा की है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ किसी भी तरह की क्रूरता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आयोग की अध्यक्ष महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ कोरबा पहुंचीं और संप्रेषण गृह, बालक गृह व बालिका गृह का…
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की मौत हो गई। उन्हें इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जीवन ठाकुर जो कि चारामा के पूर्व जनपद अध्यक्ष थे वन अधिकार पट्टा घोटाले में सजा काट रहे थे। जेल प्रशासन के अनुसार उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लेकिन ठाकुर के परिजनों ने जेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बिना किसी सूचना के ठाकुर को कांकेर से रायपुर…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने बुजर्ग महिला से पहले मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। पूरा मामला जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली का है। आरोपी की पहचान बरपाली गाँव के रहने वाले यशवंत मिरी के रूप में हुई है। 65 साल की पीड़ित बुजुर्ग महिला भी उसी गाँव की रहने वाली है। आरोपी यशवंत मिरी ने महिला को सुनसान जगह का फायदा उठाकर वहाँ उसके साथ मारपीट की। फिर उसके साथ दरिंदगी की। आरोपी ने मारपीट कर की दरिंदगी जानकारी के मुताबिक़, बुजुर्ग महिला सुबह…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुहेला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। वहाँ विभागीय स्टॉलों के अवलोकन के दौरान किसानों के प्रति सम्मान का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। सहकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय का धान से वजन कर अन्नदाताओं की उपज और परिश्रम को सलाम किया गया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित किसानों से समर्थन मूल्य पर हो रही धान खरीदी की व्यवस्था पर चर्चा की, जिसे किसानों ने बेहद पारदर्शी व सुविधाजनक बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और सम्मान स्वरूप अभिनन्दन पत्र भेंट किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा तथा स्वास्थ्य मंत्री…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सुहेला में आयोजित कार्यक्रम में 195.26 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 1073 हितग्राहियों को आवास की चाबी, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत तीन हजार महिलाओं को गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना अंतर्गत पाँच हजार किसानों को अधिकार अभिलेख तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री और राशि के चेक प्रदान किए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का ध्येय है कि हर घर में पक्का मकान, शौचालय, शुद्ध पेयजल और…
रायपुर: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह का आयोजन आज पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल श्री रमेन डेका ने की। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य डॉ. दिवाकर नाथ वाजपेयी उपस्थित रहे। समारोह में 64 शोद्यार्थियों को शोध उपाधि, 92 गोल्ड मेडल एवं 36950 स्नातक एवं स्नातकोत्तर उपाधि दी गई। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति श्री…
रायपुर: भारत सरकार भूमि संसाधन विभाग द्वारा राज्य शासन के सहयोग से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना – जलग्रहण विकास घटक अंतर्गत वाटरशेड महोत्सव का आयोजन 19 नवंबर से 19 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में आयोजित इस महोत्सव के तहत जशपुर जिले में परियोजना स्तर पर श्रमदान, लोकार्पण, भूमिपूजन, जागरूकता कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। वाटरशेड महोत्सव के अंतर्गत राज्य स्तरीय सोशल मीडिया प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में चार रील विजेताओं को 50-50 हजार रुपये तथा 100 फोटोग्राफी विजेताओं को 1-1 हजार रुपये का…
भिलाई। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के पुरैना में छोटे भाई ने बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। सुबह से दोनों भाइयों के बीच विवाद चचल रहा था। शाम को विवाद बढ़ा और छोटे भाई ने हसिया से अपने बड़े भाई पर ताबड़तोड़ वार किए। घटना स्थल पर ही बड़े भाई की मौत हो गई। खास बात यह है कि इस हत्या में छोटे भाई की मदद उसकी पत्नी ने की। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति पत्नी को…
जगदलपुर। बस्तर जिले के सुदूर वनांचल में बसे क्षेत्र चांदामेटा, मुण्डागढ़, छिन्दगुर और तुलसी डोंगरी जो कभी नक्सल गतिविधियों के गढ़ माने जाते थे, अब विकास और शांति का नया अध्याय लिख रहे हैं। जिन पहाड़ियों और जंगलों में कभी नक्सलियों की ट्रेनिंग हुआ करती थी, वहीं आज वन विभाग स्थानीय युवाओं को वानिकी कार्यों का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार उपलब्ध करा रहा है। इन इलाकों में लंबे समय तक नक्सलियों के प्रभाव तथा उनसे जुड़े लोगों द्वारा कानूनों की गलत व्याख्या ने ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से दूर रखा। शासन के प्रति अविश्वास का वातावरण बना दिया गया। लेकिन…
