Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    साय सरकार की समीक्षा बैठक पर पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने कसा तंज-ढाई साल में ही समीक्षा की नौबत, तो सरकार की उपलब्धियां कहाँ है…?

    June 19, 2026

    इस वार्ड में 26.17 लाख के नाली निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया भूमि पूजन…

    June 19, 2026

    बृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल आयोजन-सेवा और सुशासन के माध्यम से हर नागरिक को सशक्त बनाकर विकसित भारत एवं छत्तीसगढ़ का करना है निर्माण-गुरु खुशवंत साहेब

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»साय सरकार की समीक्षा बैठक पर पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने कसा तंज-ढाई साल में ही समीक्षा की नौबत, तो सरकार की उपलब्धियां कहाँ है…?
    Blog

    साय सरकार की समीक्षा बैठक पर पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने कसा तंज-ढाई साल में ही समीक्षा की नौबत, तो सरकार की उपलब्धियां कहाँ है…?

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 19, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    साय सरकार की समीक्षा बैठक पर पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने कसा तंज-ढाई साल में ही समीक्षा की नौबत, तो सरकार की उपलब्धियां कहाँ है…?

    आरंग। छग के मुख्यमंत्री द्वारा गुरुवार को देर रात मंत्रियों की बुलाई गई बैठक और सरकार के ढाई साल के कार्यकाल की समीक्षा को लेकर पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि यदि कार्यकाल के केवल ढाई साल बाद ही सरकार को अपने कामकाज की व्यापक समीक्षा करनी पड़ रही है, तो यह इस बात का संकेत है कि जनता की अपेक्षाओं पर सरकार खरी नहीं उतर सकी है।डॉ. डहरिया ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार को अपनी उपलब्धियों का बखान करने के बजाय अब अपने ही मंत्रियों से फीडबैक लेना पड़ रहा है। उनके अनुसार, ढाई साल के भीतर ही योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होना बताता है कि शासन व्यवस्था अपेक्षित दिशा में नहीं बढ़ पाई है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास, रोजगार, किसानों और आम नागरिकों से जुड़े ठोस परिणाम देखना चाहती है, लेकिन सरकार का अधिक समय बैठकों, समीक्षाओं और आंतरिक समन्वय में बीतता दिखाई दे रहा है। डॉ. डहरिया ने आरोप लगाया कि विभिन्न विभागों में पारदर्शिता और जवाबदेही का अभाव है तथा कई स्तरों पर अव्यवस्था और अनियमितताओं की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
    पूर्व मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि “यदि ढाई साल बाद सरकार को अगले ढाई साल की रणनीति बनाने के लिए आपात बैठकें करनी पड़ रही हैं, तो यह स्वयं इस बात का प्रमाण है कि अब तक का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। जनता वादों के बजाय जमीन पर दिखने वाले काम चाहती है।उन्होंने कहा कि सरकार को राजनीतिक प्रबंधन से अधिक जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए और शेष कार्यकाल में जवाबदेही के साथ काम कर जनता का विश्वास जीतने का प्रयास करना न कि केवल बैठकों और समीक्षाओं के सहारे अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने का।उन्होंने कहा कि सरकार को शेष कार्यकाल में जनता का विश्वास जीतने का गंभीर प्रयास करना चाहिए, क्योंकि केवल समीक्षा बैठकों से नहीं, बल्कि जमीन पर दिखने वाले परिणामों से ही जनता का भरोसा बनता है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    इस वार्ड में 26.17 लाख के नाली निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया भूमि पूजन…

    June 19, 2026

    बृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल आयोजन-सेवा और सुशासन के माध्यम से हर नागरिक को सशक्त बनाकर विकसित भारत एवं छत्तीसगढ़ का करना है निर्माण-गुरु खुशवंत साहेब

    June 18, 2026

    प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष-आज 18 जून को आरंग में बृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन-नगर पालिका अध्यक्ष ने की ये अपील…

    June 18, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    साय सरकार की समीक्षा बैठक पर पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने कसा तंज-ढाई साल में ही समीक्षा की नौबत, तो सरकार की उपलब्धियां कहाँ है…?

    Vinod GuptaJune 19, 20261 Views

    साय सरकार की समीक्षा बैठक पर पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने कसा तंज-ढाई साल में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.