प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष-आज 18 जून को आरंग में बृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन-नगर पालिका अध्यक्ष ने की ये अपील…
आरंग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शानदार और सफलतम 12 वर्ष का ऐतिहासिक कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आज 18 जून से आरंग क्षेत्र में तीन विशाल वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन होने जा रहे है। जिला कलेक्टर रायपुर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी अभिलाषा पैकरा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह वृहद पंजीकरण शिविर आज 18 जून को आरंग के डॉ आंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन में 19 जून को शासकीय उच्चतर माध्यमिक चपरीद में तथा दिनांक 20 जून को डॉ आंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन मंदिरहसौद में प्रातः 11 से आयोजित किया जाएगा। तथा
इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर जिला व स्थानीय प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा मुख्य आकर्षण और उद्देश्य जनता के पंजीयन संबंधी समस्याओं का मौके पर निपटारा ,केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं के लिए नए पंजीकरण, त्रुटि सुधार एवं समस्याओं का त्वरित समाधान है।साथ ही आम नागरिकों, किसानों और जरूरतमंदों को सीधे तौर पर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनके राजस्व संबंधी मामलों का निराकरण करना और नए हितग्राहियों का वृहद पंजीकरण होना है ।इसके लिए नोडल मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरंग,जनपद सीईओ एवं नगर पालिका अधिकारी मंदिर हसौद बनाए गए है।नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने आमजन से शिविरों में पहुंचकर शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आग्रह किया है।
विनोद गुप्ता-आरंग



