Author: Khabar Chhattisgarh News
नई दिल्ली। भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो वयस्कों के बीच आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंधों का ब्रेकअप होने पर इसे रेप का मामला नहीं बनाया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि रिश्ता खराब होने या ब्रेकअप के बाद पुराने संबंधों को अपराध में बदलना कानून का दुरुपयोग है। यह फैसला उन मामलों पर सीधी मार है जहां बदले की भावना से झूठे आरोप लगाए जाते हैं। जस्टिस बीवी नागरत्ना और आर महादेवन की बेंच ने यह टिप्पणी औरंगाबाद के एक वकील के खिलाफ दर्ज रेप केस को खारिज करते हुए…
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली एक जनवरी से लागू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। नए पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति को लेकर सरकार और PHQ दोनों स्तरों पर मंथन जारी है।। इसके लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है और पुराने पुलिस मुख्यालय को पुलिस आयुक्त कार्यालय बनाया जाएगा। ADG/IG रैंक के अधिकारी को कमिश्नर का दायित्व दिया जाएगा और व्यवस्था के लिए 62 अफसर-कर्मियों का नया सेटअप होगा। बता दें कि, कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। कहा जा रहा है कि, इसके लागू होने से बढ़ते अपराध पर अंकुश और तेज…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन को नई दिशा देने की तैयारी पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना के तहत पर्यटन विभाग और आईआरसीटीसी मिलकर 75 प्रतिशत सब्सिडी वाले आकर्षक टूर पैकेज शुरू करने जा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक धरोहर को और व्यापक स्तर पर दुनिया के सामने लाना है। योजना के तहत रायपुर से चार प्रमुख पैकेज संचालित होंगे। रायपुर सिटी टूर, रायपुर धार्मिक टूर, रायपुर–जगदलपुर सर्किट और रायपुर–सिरपुर–बारनवापारा सर्किट। इनमें एयर-कंडीशन्ड वाहन, हिंदी–अंग्रेज़ी गाइड, भोजन, पानी, स्नैक्स और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। बच्चों को 85% और वयस्कों…
अंबिकापुर। अंबिकापुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक ने दोस्तों से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं उसने आत्महत्या से पहले वीडियो भी बनाया। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के शिकारी रोड निवासी परम तिवारी नामक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाया है जिसमें उसने तीन युवकों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। बताया गया कि, मृतक युवक…
Big offer from LIC: भारतीय जीवन बीमा निगम LIC ने दो नई योजनाएं Protection Plus और Bima Kavach लॉन्च की हैं, जिनमें बीमा के साथ बचत व सुरक्षा दोनों की सुविधा मिलती है, खास बात यह है कि Bima Kavach में पॉलिसीधारक को न्यूनतम 2 करोड़ रुपये तक सम एश्योर्ड दिया जाएगा। Protection Plus एक यूनिट-लिंक्ड योजना है जिसमें 18 से 65 वर्ष तक के लोग 10 से 25 साल की अवधि तक निवेश कर सकते हैं, प्रीमियम अवधि 5, 7, 10 या 15 वर्ष तय की जा सकती है, फंड चुनने की आजादी के साथ 5 साल बाद आंशिक…
रायपुर। बिजली बिल हाफ मामले में सरकार जनता को ठग रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली के दाम आधा किया था। कितनी भी खपत हो जनता को 400 यूनिट तक बिजली के दाम में छूट मिलती थी। इस सरकार ने योजना को बंद कर दिया। जब विरोध शुरू हुआ तो फिर जनता को ठगने का काम किया। 200 यूनिट तक बिजली के दाम में छूट मिलेगी वो भी खपत 400 से कम होगी। 400 यूनिट से ज्यादा खपत पूरा बिल लगेगा। यह जनता की कमाई…
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया, कॉम्पिटिटिव एग्जाम को देखते हुए बहु विकल्पी सवालों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया, ज्ञानात्मक में 20%, अवबोधात्मक में 25%, अनु प्रयोगात्मक में 25%, विश्लेषणात्मक में 10%, मूल्यांकन में 10% और रचनात्मक में 10% अंक रखा गया है। अब वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में 1-1 अंक का 15 प्रश्न रहेगा। लघु उत्तरीय प्रश्नों में दो अंक का तीन प्रश्न रहेगा। लघु उत्तरीय – 2 सेक्सन में 3 प्रश्न…
कोरबा। जिले में होटल चंदेला के रूम नंबर 207 में युवती की संदिग्ध लाश मिलने से शहर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि होटल के कमरें में लड़की एक युवक के साथ रूकी हुई थी। घटना के बाद से युवक फरार है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर फरार युवक की पतासाजी करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ये मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां संचालित चंदेला होटल में एक युवती की लाश मिलने की खबर के बाद हड़कंप मच…
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक लेडीज टेलर को फिजिकल रिलेशन के लिए धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो उसे किडनैप कर लिया जाएगा। इस पर लेडीज टेलर ने पति के साथ खुर्सीपार थाने में मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने उसका फोन नंबर लिया था फिर फोन पर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी कई बार दिन तो या रात को फ़ोन कर परेशन करता था। फोन पर कई…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य के विकास में सबसे बड़ी बाधा रहे नक्सलवाद का जड़ से उन्मूलन अब साकार होता दिख रहा है। यह सफलता डबल इंजन की सरकार के मजबूत नेतृत्व, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की स्पष्ट नीति तथा हमारे वीर सुरक्षाबलों के साहस, पराक्रम और अटूट संकल्प का सामूहिक परिणाम है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नक्सलवाद आज अपने अंतिम चरण में है और यह छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह…
