Author: Khabar Chhattisgarh News
रायपुर। रायपुर के खम्हारडीह थाने में दर्ज शिकायत ने छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे को हिला दिया है। मामले में राज्य पुलिस सेवा की महिला DSP कल्पना वर्मा पर व्यापारी दीपक टंडन ने प्यार का जाल बुनकर ब्लैकमेलिंग, रिश्वत लेने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। दीपक टंडन ने बताया कि उनकी शादी 2011 में हुई थी। वर्ष 2021 में उनकी मुलाकात डीएसपी कल्पना वर्मा से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ, जो करीब चार साल तक चला। आरोप है कि इस दौरान कल्पना वर्मा ने लगातार…
Aaj Ka Panchang 7 December 2025: जानें रविवार का पंचांग, जिसमें दिन का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल की स्थिति, राहुकाल व गुलिक काल की वास्तविक स्थिति विस्तार से ज्ञात होगी।7 दिसम्बर 2025 दिन- रविवार का पंचांगसूर्योदयः – प्रातः 06:40:00सूर्यास्तः – सायं 05:08:00 विशेषः – रविवार को भगवान सूर्य को प्रातः ताम्बे के बर्तन में लाल चन्दन, गुड़ और लाल पुष्प डाल कर अर्घ्य देना चाहिए ।विक्रम संवतः – 2082शक संवतः – 1947आयनः – दक्षिणायनऋतुः – शरद ऋतुमासः – पौष माहपक्षः – कृष्ण पक्ष तिथिः – तृतीया तिथि 18:25:00 तक तदोपरान्त चतुर्थी तिथितिथि स्वामीः – तृतीया तिथि के स्वामी पार्वती शिव जी हैं। तथा…
7 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज शाम 6 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी लग जाएगी। इसके अलावा आज संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत है। आज रात 8 बजकर 8 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 12 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 8 बजकर 15 मिनट पर मंगल धनु राशि में गोचर करेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल। मेष राशि- आज का दिन फायदेमंद रहेगा आज…
India vs South Africa 3rd ODI Live Score: यशस्वी जायसवाल के शतक और विराट कोहली-रोहित शर्मा की फिफ्टी से भारत ने तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया. मुकाबले में टीम इंडिया को जीत के लिए 271 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके उसने सिर्फ 1 विकेट गंवाकर 39.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. भारत की प्लेइंग-11यशवी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा. साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11रेयान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर),…
बलरामपुर।जिले में चाची और नाबालिग भतीजी से झारखंड के 3 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद युवकों ने कहा कि किसी को बताओगे तो जान से मार डालेंगे। धमकी के बाद महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला सनावल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों में झारखंड के कुसुमियादागर निवासी सैयद अली (21), फैयाज अंसारी (22) और सोनू अंसारी (30) शामिल हैं। वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। इसके बाद सरगुजा IG दीपक कुमार झा ने ASI रोशन लकड़ा को सस्पेंड कर दिया इसके साथ ही सनावल थानेदार गजपति मिर्रे…
बंजरिया (पूर्वी चंपारण): बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। सिंघिया सागर-दारोगा टोला मोड़ के पास एक लापरवाह बोलेरो चालक ने एक ही बाइक पर सवार पांच लोगों को ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक टक्कर में बाइक पर सवार तीन वर्षीया बच्ची प्रीति कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में परिवार के चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक एक माह का दुधमुंहा बच्चा भी शामिल है। क्या हुआ था? जानकारी के मुताबिक, सुगौली चौक निवासी बीरेंद्र राम अपने…
कवर्धा। जिले में दामापुर के सैहामालगी गांव में आज दोपहर गन्ने की फसल वाले खेतों में अचानक लगी भयंकर आग ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया है। घटना में करीब 7 एकड़ में खड़ी गन्ने की तैयार फसल पूरी तरह आग की चपेट में आ गई, जिससे क्षेत्र के किसानों को लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खेतों में आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें काबू पाने का समय ही नहीं मिला। मौके पर मौजूद ग्रामीण और किसान बोरिंग मोटर से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से चौकाने वाली खबर सामने आई है। देवपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक प्रसूता को दी गई कैलिशियम सिरप की बोतल से मांस जैसा संदिग्ध टुकड़ा निकलने का मामला सामने आया है। यह सिरप कैलसिड कंपनी का बताया जा रहा है, जिसे अस्पताल द्वारा मरीज को नियमित दवाई के रूप में दिया गया था। घटना सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और लोग सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली दवाइयों की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, कुछ खुराक लेने के बाद प्रसूता ने सिरप का…
रायपुर : राजधानी में बदहाल ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए पौने दो सौ करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक सुगम यातायात के लिए शहर के बीच कई फ्लाईओवर्स की कार्ययोजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। जी.ई. रोड पर बहुप्रतीक्षित गुरू तेगबहादुर उद्यान से तेलीबांधा में नेताजी सुभाष चौक से गुरूनानक चौक तक बनने वाले फ्लाईओवर को स्वीकृति मिल चुकी है। इससे लोगों को आए दिन होने वाले यातायात जाम से काफी राहत मिलेगी। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इस फ्लाईओवर के निर्माण…
महासमुंद। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी अभी भी जारी है। अलग-अलग जिलों में बनाए गए खरीदी केंद्रों में हर दिन किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। लेकिन किसानों को ऑनलाइन टोकन कटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से आज एक परेशान किसान ने ब्लेड से खुद का गला रेत डाला। जिसके बाद उसे घायल हालत में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। दरअसल, घायल किसान मनबोध गांडा (उम्र 65 वर्ष) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महासमुंद मेडिकल काॅलेज रेफर किया…
