Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    विभागीय लापरवाही-गोदाम में रखा है पोटाश-पर चक्कर काट रहे किसानों के पहुच से है बाहर

    July 22, 2026

    विद्यालय में शपथग्रहण व वृक्षारोपण के साथ छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण

    July 22, 2026

    निजीकरण,आउटसोर्सिग, ठेका प्रथा के विरोध मे कलेक्टर को इन्होंने सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»CG : चाची और भतीजी से सामूहिक दुष्कर्म, महिला ने लगाई फांसी, ASI सस्पेंड, पढ़िए पूरी खबर
    छत्तीसगढ़

    CG : चाची और भतीजी से सामूहिक दुष्कर्म, महिला ने लगाई फांसी, ASI सस्पेंड, पढ़िए पूरी खबर

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsDecember 6, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बलरामपुर।जिले में चाची और नाबालिग भतीजी से झारखंड के 3 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद युवकों ने कहा कि किसी को बताओगे तो जान से मार डालेंगे। धमकी के बाद महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला सनावल थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के मुताबिक आरोपियों में झारखंड के कुसुमियादागर निवासी सैयद अली (21), फैयाज अंसारी (22) और सोनू अंसारी (30) शामिल हैं। वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। इसके बाद सरगुजा IG दीपक कुमार झा ने ASI रोशन लकड़ा को सस्पेंड कर दिया

    इसके साथ ही सनावल थानेदार गजपति मिर्रे को लाइन अटैच किया गया है। ASI और थानेदार के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। करीब 3 महीने बाद 3 दिसंबर को नाबालिग से गैंगरेप और महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर केस दर्ज किया गया।

    दरअसल, 7 सितंबर 2025 को 25 साल की विवाहिता अपनी भतीजी (14) के साथ लकड़ी लेने जंगल गई थी। इस दौरान झारखंड के 3 युवक सैयद अली, फैयाज अंसारी और सोनू अंसारी जंगल में मिले। तीनों आरोपियों ने चाची-भतीजी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

    जंगल में वारदात के बाद आरोपियों ने चाची-भतीजी को धमकाया। आरोपियों ने कहा कि किसी को घटना की जानकारी दी तो जान से हाथ धो बैठेगो। इसके बाद तीनों आरोपी चाची-भतीजी को जंगल में छोड़कर भाग गए। चाची-भतीजी किसी कदर जंगल से अपने घर पहुंचे।

    परिजनों के मुताबिक वारदात के बाद से महिला सदमे में थी। महिला ने रात में 7 सितंबर की रात ही घर के पटाव में चढ़कर फांसी लगा ली। 8 सिंतबर को महिला का शव मिला तो पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

    परिजनों ने बताया कि महिला का पति काम करने मध्यप्रदेश के जबलपुर गया था। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया। बाद में पता चला कि, महिला और नाबालिग के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया था।

    इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी फौरन सनावल पुलिस को दी, लेकिन सनावल पुलिस ने FIR तक दर्ज नहीं की। महिला के पिता ने सनावल पुलिस को आवेदन दिया। आरोपियों के खिलाफ SDOP रामानुजगंज से शिकायत भी की थी।

    महिला के पिता ने भी आरोप लगाया था कि झारखंड के युवकों ने उनकी बेटी को फोन कर जंगल में बुलाया था। इसके बाद गैंगरेप किया और उसकी हत्या भी कर दी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया और न ही मामले की जांच की।

    IG ने लिया एक्शन

    बलरामपुर पुलिस ने मामले में गंभीरता से कार्रवाई नहीं की तो नवंबर में महिला के पिता ने इसकी शिकायत सरगुजा IG दीपक कुमार झा से की। IG ने मामले की जांच कराई। जांच में नाबालिग के साथ गैंगरेप करने की पुष्टि हुई।

    सरगुजा IG दीपक कुमार झा ने बताया कि, नाबालिग से गैंगरेप और महिला के आत्महत्या करने के मामले में सनावल थाने में 3 महीने बाद 2 FIR दर्ज की गई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। तीनों आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    विभागीय लापरवाही-गोदाम में रखा है पोटाश-पर चक्कर काट रहे किसानों के पहुच से है बाहर

    Vinod GuptaJuly 22, 202678 Views

    विभागीय लापरवाही-गोदाम में रखा है पोटाश-पर चक्कर काट रहे किसानों के पहुच से है बाहर……

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.