Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    August 11, 2026

    16 को निकलेगी वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती की शोभायात्रा शामिल होंगी महासमुंद सांसद

    August 11, 2026

    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा कर कनेश्वरनाथ पहुंचे श्रद्धालु

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विभागीय लापरवाही-गोदाम में रखा है पोटाश-पर चक्कर काट रहे किसानों के पहुच से है बाहर
    Blog

    विभागीय लापरवाही-गोदाम में रखा है पोटाश-पर चक्कर काट रहे किसानों के पहुच से है बाहर

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 22, 2026107 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_0
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विभागीय लापरवाही-गोदाम में रखा है पोटाश-पर चक्कर काट रहे किसानों के पहुच से है बाहर…

    आरंग । किसानों की मांग के अनुरूप अभी भी खाद सोसायटियों तक नहीं पहुंच रहा और खेती के इस व्यस्ततम मौसम में किसान खाद लेने सोसायटियों का चक्कर काट रहे । सोसायटियों में डी ए पी खाद की प्रभावी भंडारण तो हो ही नहीं पा रहा वहीं विपणन संघ के छतौना ( मंदिर हसौद ) डबल लाक गोदाम में बीते लगभग 15-20 दिनों से भंडारित पोटाश भी विभागीय लापरवाही के चलते किसानों तक नहीं पहुंच रहा ।
    किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने जानकारी दी है कि फिलहाल किसानों को डी ए पी व पोटाश की सामयिक आवश्यकता है । मंदिर हसौद सहकारी बैंक शाखा के अधीन आने वाले 8 सोसायटियों के अंतर्गत पड़ने वाले ग्रामों के किसान इन खादों के लिये सोसायटियों का चक्कर काट रहे पर खाद नहीं मिल रहा । जहां डी ए पी खाद की मांग के अनुरूप पूर्ति नहीं हो पा रहा वहीं छतौना गोदाम में लगभग 30 टन पोटाश खाद बीते 15-20 दिनों से भंडारित रखा हुआ है पर विभागीय लापरवाही के चलते इसे आन लाइन न किये जाने की वजह से सोसायटियों तक नहीं पहुंच पा रहा है और किसान इसके लिये संबंधित सोसायटियों का चक्कर काट रहे । उन्होंने जानकारी दी है कि इस शाखा के अधीन आने वाले 8 सोसायटी गोढ़ी , तोड़गांव , गनौद , मंदिर हसौद , पलौद , बरौदा , टेकारी व खुटेरी के किसानों को लगभग 800 बोरी पोटाश की सामयिक आवश्यकता है लेकिन गोदाम में पोटाश होने के बाद भी समय पर किसानों को खाद उपलब्ध नहीं कराया जा रहा । कमोबेश यही स्थिति चंदखुरी शाखा के अधीन आने वाले 07 सोसायटियों के भी होने की जानकारी उन्होंने दी है । भंडारित पोटाश को किसानों तक अविलंब पहुंचवाने व मांग के अनुरूप डी ए पी सोसायटियों को उपलब्ध कराने का आग्रह उन्होंने शासन – प्रशासन के नुमाइंदों से किया है ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    August 11, 2026

    16 को निकलेगी वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती की शोभायात्रा शामिल होंगी महासमुंद सांसद

    August 11, 2026

    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा कर कनेश्वरनाथ पहुंचे श्रद्धालु

    August 10, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    Vinod GuptaAugust 11, 2026104 Views

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा… आरंग। नगर पालिका परिषद…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.