Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन-तेज बारिश के बीच फूंका प्रधानमंत्री का पुतला-पुतला दहन के दौरान दो कार्यकर्ता झुलसे
    Blog

    केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन-तेज बारिश के बीच फूंका प्रधानमंत्री का पुतला-पुतला दहन के दौरान दो कार्यकर्ता झुलसे

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 22, 2026269 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन-तेज बारिश के बीच फूंका प्रधानमंत्री का पुतला-पुतला दहन के दौरान दो कार्यकर्ता झुलसे

    ​आरंग। छात्र समुदाय के समर्थन में उतरे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की गिरफ्तारी और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पूरे प्रदेश के साथ-साथ आरंग में भी विरोध का बिगुल बज उठा है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी सहित पार्टी के वरिष्ठ सांसदों एवं नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेशव्यापी आह्वान पर आरंग ब्लॉक में भी जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।​छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कॉग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में आरंग बस स्टैंड पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर केंद्र सरकार की छात्र-विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।​प्रदर्शन के दौरान मौसम का मिजाज बिगड़ गया और तेज बारिश होने लगी, लेकिन इसके बावजूद कार्यकर्ताओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। मूसलाधार बारिश के बीच ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।

    हादसा-पुतला दहन के दौरान अचानक आग की लपटें तेज होने से दो कार्यकर्ता झुलस गए। झुलसने वालों में वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद समीर गोरी और देवेंद्र घृतलहरे शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए गहमागहमी का माहौल बन गया था।​प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार युवाओं और छात्रों की जायज आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। जब छात्र अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरे, तो कांग्रेस नेतृत्व उनके साथ खड़ा हुआ। लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे राष्ट्रीय नेताओं को गिरफ्तार कर सरकार ने अपनी तानाशाही और बौखलाहट का परिचय दिया है।​”लोकतंत्र में जनहित की आवाज उठाना और छात्रों के हक की लड़ाई लड़ना कोई अपराध नहीं है। हमारे नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी जी लगातार आम जनता के मुद्दे उठा रहे हैं। तानाशाही रवैये से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    ​इस विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष खिलावन निषाद आरंग शहर भरत लोधी मंडल अध्यक्ष शरद (जीतू) गुप्ता नेता प्रतिपक्ष पार्षद समीर गोरी ईश्वर पटेल, सजल चंद्राकर जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण दीपक चंद्राकर देवेंद्र धृलहरे सागर जोशी सादिक बेलिम मनेष कंडरा दौलत लोधी मनीष जलक्षरी पोषण साहू राजेश निर्मलकर मुकेश लोधी उमाकांत जलक्षरी चंदन लोधी उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    Vinod GuptaAugust 17, 2026117 Views

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.