Author: Khabar Chhattisgarh News
रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज रायपुर के निजी अस्पताल पहुंचे, जहाँ उन्होंने जिला बस्तर के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आए घायल पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। उन्होंने घायल जवानों से घटना की जानकारी ली और दिवंगत हुए उनके साथी जवानों के लिए संवेदना व्यक्त की। भैरमगढ़ क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस बल के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान आईडी विस्फोट में एएसआई श्री जनार्दन कोर्राम, आरक्षक श्री रमलू हेमला और आरक्षक श्री सोमदेव यादव घायल हुए थे, जिन्हें उपचार…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 10 दिसंबर से 13 दिसंबर तक जशपुर जिले के अंतर्गत नगर पंचायत बगीचा में आयोजित होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आमंत्रण के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों का धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर श्री भानु यादव, श्रीमती मुक्ता देवी, श्रीमती रीना बरला, श्री मिकलेश यादव एवं अन्य सदस्य उपस्थित…
Aaj Ka Panchang 6 December 2025: आज 6 दिसंबर 2025, शनिवार का दिन हिंदू पंचांग के अनुसार आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. जो आज रात 9 बजकर 25 मिनट तक रहेगी. इसके अलावा आज मृगशीर्ष नक्षत्र के साथ शुभ योग रहेगा. सूर्योदय आज सुबह 07 बजकर 04 मिनट पर होगा और सूर्यास्त का शाम 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. चलिए जानते है यहां क्या है आज के दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय 6 दिसंबर 2025, आज का पंचांग तिथि ( 6 दिसंबर 2025, आज के दिन का शुभ मुहूर्त 6 दिसंबर 2025,…
Aaj Ka Rashifal 6 December 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। बुध तुला राशि में। सूर्य, शुक्र, मंगल वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं। मेष राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान, व्यापार सबकुछ बढ़ा अच्छा होते जा रहा है। अपनों का साथ होगा। व्यवसाय में नित्य नए सौपान पर चढ़ रहे हैं। एक सुखद खासकर- व्यावसायिक। पीली वस्तु पास रखें। वृषभ राशि- सभ्य साधक की तरह व्यवहार करेंगे। धनार्जन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति…
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में किए गए बड़े फेरबदल के बाद अब पार्टी नए जिलाध्यक्षों को सक्रिय मोड में लाने की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में 41 जिलाध्यक्षों की अहम बैठक शनिवार को राजीव भवन में बुलाई गई है। दिनभर चलने वाली इस बैठक में पहले नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी और फिर आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विचार होगा। सूत्रों के मुताबिक, 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के विरोध प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को ले जाने की योजना है। इसी को लेकर जिलों की जिम्मेदारियां और…
रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग एवं आईआरसीटीसी मिलकर मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना के तहत रायपुर और बस्तर में पर्यटकों के लिए विशेष टूर पैकेजों की शुरुआत जल्द ही करने जा रहे हैं। यह पहल प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक विरासत के प्रसार के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के अंतर्गत रायपुर से चार प्रमुख टूर पैकेज संचालित किए जाएंगे, जिनमें रायपुर सिटी टूर, रायपुर सिटी धार्मिक टूर, रायपुर–जगदलपुर सर्किट टूर और रायपुर–सिरपुर–बारनवापारा सर्किट टूर शामिल हैं। प्रत्येक पैकेज में वातानुकूलित वाहन, हिंदी-अंग्रेजी गाइड, भोजन और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी,…
महासमुंद। महासमुंद जिले से चोरी की एक वारदात सामने आई है जहां सूने मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया और 25 लाख नगदी समेत 1 करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, मामला सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बल्दीडीह का है। यहां निवासरत योगेश अग्रवाल परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए रायपुर गए थे। इस दौरान घर को सूना देख चोरों ने धावा बोलकर 25 लाख नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े। वहीं चोरी की जानकारी मिलते ही…
रायपुर – बिलासपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर अब प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है। इसी के तहत एक बड़ा फैसला लिया गया है। शनिवार और रविवार की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। यानी अब सभी संबंधित विभाग सप्ताहांत में भी काम करेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि विधायक द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय सीमा में हर हाल में तैयार कर प्रस्तुत किए जाएं निर्देश में यह भी कहा गया है कि सत्र से जुड़े सभी…
बिलासपुर। सरकारी राशन दुकानों में उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराने और ई-केवाईसी सहित अन्य अनियमितताओं पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम ने कोटा के पुडु और मिट्ठू नवागांव, तखतपुर क्षेत्र की जरौंधा शासकीय उचित मूल्य दुकानों को निलंबित कर दिया है। पुडु में दुकान संचालक ने उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी नहीं कराया था। अक्टूबर माह का डीडी जमा नहीं किया और धान खरीदी के लिए आवश्यक पीडीएस बारदाना भी उपलब्ध नहीं कराया था, जिसके चलते दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। मिट्ठू नवागांव और जरौंधा की दुकानों में भी लापरवाही सामने आई है।…
रायपुर :- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम के कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरकनेक्टिविटी का कार्य किया जाएगा। इसी कारण रेल प्रशासन ने छत्तीसगढ़ से चलने वाली 10 लोकल ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। रायपुर मंडल के अनुसार 6 से 7 दिसंबर तक 7 पैसेंजर ट्रेनें और 7 से 8 दिसंबर तक 3 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इससे बिलासपुर, रायपुर और कोरबा के बीच नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। रेलवे प्रबंधन का कहना है कि रेलवे नेटवर्क को आधुनिक बनाने के लिए लगातार…
