Author: Khabar Chhattisgarh News

Aaj Ka Panchang 5 December 2025: आज 5 दिसंबर 2025, शुक्रवार का दिन हिंदू पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की प्रथम तिथि है. जो अगले दिन देर रात 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगी. इसके अलावा आज रोहिणी नक्षत्र के साथ सिद्ध योग रहेगा. सूर्योदय आज सुबह 07 बजकर 03 मिनट पर होगा और सूर्यास्त का शाम 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. चलिए जानते है यहां क्या है आज के दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय 5 दिसंबर 2025, आज का पंचांग तिथि 5 दिसंबर 2025, आज के दिन का शुभ मुहूर्त 5 दिसंबर…

Read More

5 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा, उसके बाद साध्य योग लग जाएगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 46 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज शाम 5 बजकर 25 मिनट पर गुरु मिथुन राशि में वक्री हो रहे है। इसी क्रम में जानते हैं 12 राशियों का आज का पूरा राशिफल। मेष राशि आज आपके रुके हुये महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे।…

Read More

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर सहकारी बैंक में बड़ा घोटाला सामने आया है। मृत खाताधारक के नाम पर संदिग्ध लेनदेन की शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच कमेटी गठित कर दी है। जानकारी के अनुसार, तखतपुर क्षेत्र के सहकारी बैंक में पदुम राम सतनामी के नाम से वर्षों पूर्व खाता खोला गया था, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद भी उस खाते से लेनदेन होते रहे। यह गंभीर अनियमितता तब उजागर हुई जब परिजनों ने बैंक रिकॉर्ड की जांच की मांग की। मामले ने तब और तूल पकड़ा जब यह सामने आया कि वर्ष 2021 से 2025 के बीच…

Read More

बालोद। जिले में हुए युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्यारा कोई और नहीं बल्की उसी का दोस्त निकला, जिसने उसकी बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की थी। इसके पीछे की जो वजह सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है। यह पूरा मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने बिरयानी सेंटर में मिले युवक की लाश की गुत्थी को सुलझा लिया है। दरअसल, मृतक के दोस्त ने ही शराब पिलाने की बात को लेकर हुए विवाद के कारण उसकी गला घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम…

Read More

रायपुर। स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन छत्तीसगढ़ द्वारा वर्तमान में पत्रकारों और पत्रकारिता से संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश के कर्मचारी वर्ग को प्रभावित करने वाले 4 श्रम संहिताओं और नए डाटा प्रोटेक्शन एक्ट पर भी चर्चा होगी। State Working Journalists Union: वहीं इस दिन यूनियन का राज्य सम्मेलन भी दिनांक 06 दिसंबर, शनिवार को शाम के समय होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्यअतिथि के रूप शामिल होंगे। बता दें कि, विमतारा, शांति नगर रायपुर में सुबह 9 बजे से व्याख्यानमाला आयोजित…

Read More

रायपुर। विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए शनिवार और रविवार की छुट्टी रद्द कर दी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विधायक द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय सीमा में हर हाल में प्रस्तुत किए जाएं। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार विधानसभा से संबंधित प्रश्नों के उत्तर समय पर तैयार करने के लिए कार्यालय शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे, ताकि सभी आवश्यक कार्य समय पर पूरे किये जा सके।

Read More

सरगुजा। सरगुजा के एसएसपी राजेश अग्रवाल ने तीन निरीक्षकों समेत तीन उप निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं। सीतापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सीआर चंद्रा की रक्षित केंद्र में अटैच किया गया है। मणिपुर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह को जीविशा अंबिकापुर का प्रभारी बनाया गया है। सायबर सेल के प्रभारी विवेक सेंगर को थाना प्रभारी बतौली बनाया गया है। इसी तरह तीन उप निरीक्षकों के द्वारा आदेश भी जारी किए गए हैं। रघुनाथपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह को थाना प्रभारी सीतापुर बनाया गया है। थाना प्रभारी बतौली चंद्रप्रताप तिवारी को थाना प्रभारी मणिपुर बनाया गया है। उप निरीक्षक दिलीप…

Read More

कोरिया। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-43 पर कार रोककर केक काटने और पटाखे फोड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बीएमओ को पद से हटा कर जिला अस्पताल में अटैच कर दिया गया है। सीएमएचओ कोरिया ने यह आदेश जारी किया है। बता दे इस मामले को हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लिया है और मुख्य सचिव से शपथ पत्र में जवाब मांगा है। कोरिया जिले में नेशनल हाईवे क्रमांक 43 पर स्कॉर्पियो की बोनट में रखकर सोनहत बीएमओ डॉ अनिल बखला और उनके दोस्त ने केक काटा था। इसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी जोरों पर है। फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके लिए प्रदेशभर के डीईओ को पत्र लिखकर परीक्षा केंद्र के संबंध में जरुरी गाइडलाइन जारी किया है। वहीं माशिमं ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और आवश्यक संसाधनों के संबंध में विस्तृत गाइडलाइन जारी किया है। बता दें कि, इस बार 10वीं के परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है, जबकि 12वीं में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं 1 जनवरी से 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएँ शुरू होगी, जो 31 जनवरी तक…

Read More

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमति शाह एक बार फिर 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। जहां वे बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस बार उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आने वाले हैं। बता दें कि, 22 दिसंबर 2025 को राज्य सरकार की दो साल की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में एक बड़े आयोजन का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे। वहीं इस बार बस्तर ओलंपिक में 3 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिला…

Read More