Author: Khabar Chhattisgarh News
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हुए युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्यारा कोई और नहीं बल्की उसी का दोस्त निकला, जिसने उसकी बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की थी। इसके पीछे की जो वजह सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है। यह पूरा मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने बिरयानी सेंटर में मिले युवक की लाश की गुत्थी को सुलझा लिया है। दरअसल, मृतक के दोस्त ने ही शराब पिलाने की बात को लेकर हुए विवाद के कारण उसकी गला घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।…
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा–बीजापुर बॉर्डर से एक बार फिर बड़ी नक्सल मुठभेड़ की खबर आई है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच पिछले 24 घंटों से रुक-रुककर गोलाबारी जारी है। जानकारी के मुताबिक इस ऑपरेशन में अब तक 6 से अधिक नक्सली ढेर किए जा चुके हैं। कल यहीं 12 नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ था, जबकि मुठभेड़ में DRG के 3 जवान शहीद हो गए और 2 घायल हैं। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण है और सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां भी भेजी गई हैं। बुधवार को इसी इलाके में 12 नक्सली मारे गए थे, इनमें वेस्ट बस्तर डिवीजन का डिविजनल कमेटी मेंबर…
India vs South Africa: रायपुर वनडे भारत के हाथ से फिसल गया। विराट और ऋतुराज के शतक और राहुल की फिफ्टी के दम पर 358 रन बनाने के बाद भी टीम इंडिया को जीत नसीब नहीं हुई। गेंदबाजों और खराब फील्डिंग ने बल्लेबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया। भारत के गेंदबाजों की पिटाई भारतीय गेंदबाजों ने इतनी खराब गेंदबाजी की कि 358 रन भी कम पड़ गए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 8.2 ओवर में 85 रन खर्च किए। कुलदीप यादव ने 78 रन खर्च किए। हर्षित राणा ने 70 और अर्शदीप ने 54 रन खर्चे। कैच छोड़े, मिसफील्ड, ओवरथ्रो 18वें ओवर…
CG IT Raid: छत्तीसगढ़ में गुरुवार सुबह आयकर विभाग द्वारा की गई बड़ी छापेमारी से कारोबारी जगत में हलचल मच गई।कार्रवाई लोहा और जमीन कारोबार से जुड़े व्यापारियों के खिलाफ की गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रदेश सहित मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) और ओडिशा (Odisha) में कुल 24 ठिकानों पर एक साथ रेड की गई। यह कार्रवाई सुबह तड़के शुरू हुई और खबर लिखे जाने तक जारी है। आयकर विभाग की यह रेड केवल स्थानीय स्तर पर नहीं बल्कि बहु-राज्यीय नेटवर्क पर केंद्रित मानी जा रही है। टीम ने छत्तीसगढ़ के कई शहरों में संचालित व्यवसाय और उनसे जुड़े आवासीय परिसरों को भी टारगेट किया।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने रबी मौसम 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का पोर्टल चालू कर दिया है। यह योजना किसानों को प्रतिकूल मौसम, सूखा, बाढ़, जलभराव, कीट-व्याधि और ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सुरक्षा कवच प्रदान करती है। पिछले वर्ष रबी सीजन में फसल कटाई प्रयोगों के आधार पर जिले के 28,037 किसानों को 48 करोड़ 62 लाख रुपये की दावा राशि का भुगतान किया गया था। इस वर्ष जिले के 420 से अधिक अधिसूचित ग्रामों के किसान अपनी रबी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। बीमा कराने की अंतिम तिथि…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 4 दिसम्बर 2025 को बलौदाबाजार के तहसील मुख्यालय सुहेला के दुर्गाेत्सव मैदान में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय जिलेवासियों को 194 करोड़ 79 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसमें 41 करोड़ 91लाख रुपये के 94 कार्यों का लोकार्पण एवं 152 करोड़ 87 लाख रुपये के 80 कार्यों का भूमिपूजन कार्य शामिल है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। रायपुर सांसद बृजमोहन…
उत्तर प्रदेश- उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 का पूरा छुट्टी कैलेंडर जारी कर दिया है। नए साल में कर्मचारियों को कुल 24 सार्वजनिक छुट्टियां और 31 निर्बंधित (वैकल्पिक) अवकाश मिलने वाले हैं। खास बात यह है कि इन सार्वजनिक छुट्टियों में 6 शुक्रवार और 3 सोमवार को पड़ रही हैं, जिससे लंबा वीकेंड मिलने की संभावना बढ़ गई है। पांच दिवसीय कार्यालयों के लिए डबल खुशखबरी जिन कार्यालयों में सोमवार से शुक्रवार तक काम होता है, उनके कर्मचारियों के लिए 2026 खास होने वाला है। ऐसा 9 बार होगा जब उन्हें लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी- यानी साल…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को इस माह से बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 18 नवंबर को की गई घोषणा पर मंत्रिपरिषद की मुहर लग गई है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई, जिसमें चार निर्णय लिए गए। 42 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार प्रदेश में 1 दिसंबर 2025 से मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान लागू किया गया है। इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट के बजाय 200 यूनिट तक बिजली बिल पर 50…
दुर्ग। राज्य शासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत लाभार्थी आधारित निर्माण (बीएलसी) घटक के दिशा-निर्देशों में अहम संशोधन किया है। अब तक योजना में 2500 वर्गफीट से अधिक क्षेत्रफल वाले भू-खण्ड के स्वामियों को अपात्र माना जाता था, परंतु शासन ने इस सीमा को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। इससे अब बड़े प्लाट धारी भी योजना का लाभ उठा सकेंगे। आवेदक की आय तीन लाख या इससे कम होनी चाहिए पीएम आवास योजना (बीएलसी) में बड़ा बदलाव किया गया है। अब ढाई हजार वर्गफीट से बड़े प्लाट मालिकों को भी पीएम आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके…
Aaj Ka Panchang 4 December 2025: जानें गुरुवार का पंचांग, जिसमें दिन का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल की स्थिति, राहुकाल व गुलिक काल की वास्तविक स्थिति विस्तार से ज्ञात होगी।04 दिसम्बर 2025 दिन- गुरुवार का पंचागसूर्योदयः – प्रातः 06:37:00सूर्यास्तः – सायं 05:07:00 विशेषः – गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करने से दीर्घ आयु की प्राप्ति होती है।विक्रम संवतः – 2082शक संवतः – 1947आयनः – दक्षिणायनऋतुः – शरद ऋतुमासः – मार्गशीर्ष माहपक्षः – शुक्ल पक्ष तिथिः – चतुर्दशी तिथि 08:37:00 तक तदोपरान्त पूर्णिमा तिथितिथि स्वामीः – चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं पूर्णिमा तिथि के स्वामी चन्द्र देव हैंनक्षत्रः…
