Author: Khabar Chhattisgarh News

रायपुर। सुकमा में हुए IED ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश राव की शहादत को लेकर अब स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) जांच करेगी। गृह विभाग ने इस संवेदनशील मामले की गहन जांच के लिए SIA को जिम्मेदारी सौंपते हुए आदेश जारी कर दिया है। जांच टीम में कुल 6 सदस्यीय पुलिस अधिकारी शामिल किए गए हैं, जिनमें SP, ASP, TI और SI स्तर के अधिकारी हैं। ये टीम ब्लास्ट से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच करेगी। DGP अरुण देव गौतम और SIA डायरेक्टर अंकित गर्ग ने टीम को स्पेशल इंस्ट्रक्शन देते हुए जल्द से जल्द नक्सलियों की पहचान और…

Read More

रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। घोटाले पर राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस शासनकाल में लगभग 2000 करोड़ रुपए का संगठित घोटाला हुआ था, जिसे एक क्रिमिनल सिंडिकेट बनाकर अंजाम दिया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच रही है और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी और संपत्ति अटैचमेंट की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच में अब तक कई महत्वपूर्ण खुलासे सामने आए हैं और ईडी उसी के आधार पर…

Read More

नई दिल्ली। 12 जून को अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच के लिए भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक उच्च स्तरीय बहु-विषयक समिति का गठन किया है। इस संबंध में मंत्रालय द्वारा औपचारिक आदेश जारी किया गया है। समिति का गठन हादसे के मूल कारणों की पड़ताल करने, मौजूदा मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) की समीक्षा करने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुधार एवं व्यापक दिशानिर्देश तैयार करने के उद्देश्य से किया गया है। समिति के उद्देश्य…

Read More

रायपुर : भीषण गर्मी से झुलस रहे छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य की सरहद पर पहुंच चुका है और अगले 24 से 48 घंटों के भीतर इसके प्रवेश की पूरी संभावना है। राज्य में सबसे पहले मानसून बस्तर अंचल में दस्तक देगा और इसके बाद धीरे-धीरे रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा समेत समूचे छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी। 15 जून तक पूरे प्रदेश में सक्रिय हो सकता है मानसून भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि इस वर्ष मानसून की चाल थोड़ी सुस्त जरूर रही, लेकिन…

Read More

Panchang, 14 जून 2025 का पंचांग: 14 जून, शनिवार, शक संवत्: 24 ज्येष्ठ (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 31 ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 17 जिल्हिजा, 1446, विक्रमी संवत्: आषाढ़ कृष्ण तृतीया अपराह्न 03.46 बजे तक पश्चात चतुर्थी तिथि, ब्रह्म योग दोपहर 1:13 बजे तक पश्चात इन्द्र योग। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 12:22 बजे तक पश्चात श्रवण नक्षत्र, विष्टि करण, चंद्रमा धनु राशि में 05:38 तक पश्चात मकर राशि में। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। ग्रीष्म ऋतु। प्रातः 08:52 बजे से 10:37 बजे तक राहुकालम्। भद्रा सुबह 05:23 मिनट से। सूर्योदय- 05:23 ए एम सूर्यास्त- 07:20 पी एम चन्द्रोदय- 10:07 पी एम चन्द्रास्त- 07:44 ए एम…

Read More

Aaj ka Rashifal, 14 जून 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (14 जून) को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मकर राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शनिवार (14 जून) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वाले आज का अपना दैनिक राशिफल। मेष (Aries) राशिफल– 14 जून 2025आज आपके भीतर कुछ खास करने की तीव्र इच्छा जागेगी। यह समय अपने सपनों को साकार…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की लिखित कार्यवाही में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। अब पुलिस कार्यों से उर्दू-फारसी शब्दों को हटा दिया गया है। उर्दू-फारसी के 109 शब्दों का हिंदी में परिवर्तन करके लिखा पढ़ी में उपयोग किया जाएगा। उर्दू-फारसी के शब्दों की जगह अब पुलिस कार्य में हिंदी शब्दों का उपयोग किया जाएगा। इस आशय का पत्र DGP ने सभी जिलों के SP को भेजा है। उर्दू-फारसी और फारसी के 109 शब्द है, जिनका उपयोग अब बंद किया जाएगा। 1 अदम तामील-सूचित न होना2 इन्द्राज -टंकन3 खयानत-हड़पना4 गोश्वारा-नक्शा5 दीगर-दूसरा6 नकबजनी -सेंध7 माल मशरूका लूटी-चोरी गई सम्पत्ति8 मुचलका-व्यक्तिगत बंध…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी 16 जून 2025 से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर “शाला प्रवेश उत्सव” में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह आयोजन राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने और शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण अवश्य है, परंतु यह असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि “असंभव को संभव” बनाने के लिए समाज…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और डिजिटल सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए उल्लेखनीय कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर राज्य के वित्त विभाग एवं पेंशन संचालनालय द्वारा डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक पेंशन भुगतान आदेश (ePPO) और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की डिजिटल उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। यह पहल राज्य सरकार के डिजिटलीकरण संकल्प की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। राज्य के लगभग 3.61 लाख सरकारी कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनभोगी अब डिजीलॉकर के माध्यम से अपने जीपीएफ स्टेटमेंट, अंतिम…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। रेड अलर्ट बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा, आंधी (60-80 केएमपीएच) की संभावना है। ऑरेंज अलर्ट सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज…

Read More