Author: Khabar Chhattisgarh News
रायपुर: राज्य सरकार प्रदेश के निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 36,666 निर्माण श्रमिकों के लिए 18.89 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 15 जून राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों के खातों में (DBT) के माध्यम से राशि अतंरित करेंगे। मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल में…
पुलिस कार्यप्रणाली में उर्दू-फारसी के कठिन शब्दों की जगह होगी सरल हिंदी रायपुर, 13 जून, 2025- प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक जनसुलभ, पारदर्शी और संवादात्मक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश के पश्चात अब राज्य की पुलिस कार्यप्रणाली में प्रयुक्त होने वाले कठिन, पारंपरिक एवं आम नागरिकों की समझ से बाहर उर्दू-फारसी शब्दों को हटाकर उनकी जगह पर सहज और प्रचलित हिंदी शब्दों का उपयोग किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आम नागरिक जब किसी शिकायत, अपराध सूचना अथवा अन्य कार्य…
रायपुर : धमतरी जिले में स्कूलों और शिक्षकों के युतियुक्तकरण से सबसे ज्यादा फ़ायदा एक शिक्षक वाले स्कूलों को हुआ है। ऐसे 170 स्कूलों में से 133 स्कूलों को अतिरिक्त शिक्षक मिल गए है। दूरस्थ अंचलों में शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय शाला होने से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा था, जो अब शिक्षकों के पदस्थापना से दूर होने जा रहा है। धमतरी जिले में युक्तियुक्तकरण के बाद शिक्षकों की पदस्थापना से बिना टीचर वाले तीन प्राथमिक और चार मिडिल स्कूलों में भी शिक्षकों की पदस्थापना हो गई है। इसके साथ ही 111 हाई और हायर सेकेंडरी…
बालोद :- आधुनिकता की दौड़ में लोग सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए कई बार ऐसे काम कर बैठते हैं, जो बाद में उनके लिए परेशानी का सबब बन जाता है. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सामने आया है, जहां डीएसपी की पत्नी सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर अपना जन्मदिन मनाते हुए रील बनाती हुई नजर आई है. इसके कई वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर तीखी टिप्पणी कर रहे हैं. बालोद जिले में पुलिस बटालियन में डीएसपी के…
जांजगीर-चांपा : कोटमीसोनार ग्राम पंचायत की पूर्व महिला सरपंच रामिन बाई नेताम को पंचायत निधि से ₹25 लाख से अधिक के गबन के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अकलतरा थाना पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय और एएसपी उमेश कश्यप के निर्देशन में की। क्या है मामलायह घोटाला 15वें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायत को प्राप्त राशि से जुड़ा है। पूर्व में इस मामले में तत्कालीन पंचायत सचिव ईलाही मोहम्मद कुरैशी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 409 (आपराधिक विश्वासघात) और 34…
सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सली का शिनाख्त कर लिया गया है। मृतकों में एक पुरुष नक्सली कटेकल्याण एरिया कमेटी का LOS कमांडर मुचाकी बामन था, जिस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था, जबकि दूसरी मारी गई महिला माओवादी की पहचान सीनियर पार्टी सदस्य अनीता अवलम के रूप में हुई है। मुठभेड़ की पूरी कार्रवाईयह एनकाउंटर कूकानार थाना क्षेत्र के डुनमपारा-पुसगुन्ना के जंगल और पहाड़ी इलाकों में हुआ, जहां कटेकल्याण एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसी सूचना पर 11 जून को…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा की 6 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच कर दी है। इस कार्रवाई में सुकमा स्थित कांग्रेस कार्यालय भवन को भी जब्त किया गया है, जो लखमा परिवार के स्वामित्व में बताया गया है। ईडी की जांच में सामने आया है कि हरीश लखमा ने आबकारी घोटाले से प्राप्त अवैध धन को अचल संपत्तियों और बैंक खातों में निवेश किया था। जब्त की गई संपत्तियों में महंगी भूमि, भवन और…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 30 अप्रैल 2025 को जारी आदेश क्रमांक एफ 2-19/2024/20-तीन के तहत सेवा से समाप्त किए गए बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के तहत समायोजन की प्रक्रिया ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से की जाएगी, जो दिनांक 17 जून 2025 से 26 जून 2025 तक प्रतिदिन शासकीय शिक्षा महाविद्यालय परिसर, शंकर नगर, रायपुर में आयोजित की जाएगी। कुल 2621 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में सम्मिलित किया गया है। इन अभ्यर्थियों के समायोजन हेतु राज्य के 29 जिलों के…
रायपुर :- छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार राज्य के तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आ रही है। चरण पादुका योजना को एक बार फिर से शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस योजना का औपचारिक शुभारंभ जून के अंत में करेंगे। यह योजना केंद्र सरकार की ‘मोदी की गारंटी’ के तहत प्रदेश की जनता से किए गए वादों में शामिल थी। कांग्रेस सरकार ने किया था बंद, भाजपा ने किया पुनर्जीवित पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सरकार ने इस योजना की शुरुआत वर्ष 2005 में की थी, लेकिन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इसे बंद…
बस्तर। सुरक्षाबलों द्वारा हाल ही में इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में चलाए गए ऑपरेशन के बाद नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। माओवादी संगठन की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी ने खुद प्रेस नोट जारी कर 7 माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है। इसमें संगठन के शीर्ष स्तर के दो बड़े नाम — सेंट्रल कमेटी मेंबर गौतम उर्फ सुधाकर और तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य भास्कर शामिल हैं। बता दें बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में 5, 6 और 7 जून को अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने सात माओवादियों को ढेर किया था। यह ऑपरेशन तीन दिन तक चला…
