Author: Khabar Chhattisgarh News

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 से 19 जून तक कनाडा, साइप्रस और क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री कनाडा में वे जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जो भारत की वैश्विक कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने की ओर बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम होगा। यह यात्रा भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर मोदी कनानास्किस में जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यह उनकी छठी जी-7 भागीदारी होगी। वे जी-7 देशों, अन्य आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेताओं के साथ ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)…

Read More

भिलाई : भिलाई नगर निगम ने अवैध प्लॉटिंग के आरोप में 80 से अधिक किसानों को नोटिस जारी किया है, जिससे किसानों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। किसानों का कहना है कि उन्होंने केवल अपनी खेती की जमीन बेची है, प्लॉटिंग का काम भू-माफियाओं ने किया है, ऐसे में कार्रवाई उन पर होनी चाहिए, न कि किसानों पर। नगर निगम आयुक्त द्वारा 29 मई को जारी नोटिस में कहा गया है कि किसानों ने नगर निगम क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी जमीन की प्लॉटिंग कर रजिस्ट्री की है। यह नगर निगम अधिनियम और कॉलोनाइजर नियमों के…

Read More

Aadhaar Free Update : UIDAI ने एक बार फिर देश के करोड़ों आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है। आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपलोड की आखिरी तारीख को अब एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले डॉक्यूमेंट के साथ फ्री आधार अपडेट की आखिरी तारीख 14 जून 2025 थी लेकिन अब इसे 14 जून 2026 कर दिया गया है। इसकी जानकारी यूआईडीएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करके दी है। किनके लिए जरूरी है डॉक्यूमेंट के साथ आधार अपडेट? सरकार की ओर से कहा गया है कि जिनके पास भी 10 साल या इससे…

Read More

रायपुर। Ban On Fishing In CG : वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन) को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 16 जून से 15 अगस्त 2025 तक राज्य की नदियों, तालाबों और जलाशयों में मछली पकड़ने पर रोक लगाई गई है। इस दौरान मछलियों को न पकड़ा जा सकेगा, न मारा जाएगा, न ही बाजार में बेचा जाएगा। ये रोक इसलिए लगाई गई है क्योंकि बरसात के मौसम में मछलियां अंडे देती हैं और इस समय उन्हें सुरक्षित रहने की ज़रूरत होती है। सरकार ने यह नियम छत्तीसगढ़ मत्स्योद्योग अधिनियम 1972 के तहत बनाया है। इस फैसले से मछलियों को प्रजनन का…

Read More

NEET Result 2025 OUT : एनटीए ने नीट यूजी 2025 रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी neet.nta.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केसवानी की पहली और इंदौर के उत्कर्ष अवधिया की सेकेंड रैंक आई है। इससे पहले एनटीए ने नीट यूजी की फाइनल आंसर-की जारी की। जिसमें 2 प्रश्नों के दो दो उत्तर दिए गए। जिन स्टूडेंट्स ने दोनों उत्तरों में किसी को भी मार्क किया होगा, उन्हें अंक मिल जाएंगे। एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की ओर से कहा गया है कि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट परीक्षा (नीट यूजी) का…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत बोर्ड परीक्षा में कक्षा दसवीं और बारहवीं के टॉप 10 में आए पंजीकृत श्रमिकों के कुल 31 मेधावी छात्र छात्राओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 15 जून को न्यू सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में दो-दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस मौके पर श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. राम प्रताप सिंह भी उपस्थित रहेंगे। श्रम मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि मंडल के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता…

Read More

कोरबा :- जिले में एक मेडिकल स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतका 15 दिन पहले ही रायपुर से कोरबा आई थी। इस घटना के बाद परिजनों में गहरा शोक है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। मृतका रायपुर के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान छाया गौतम (22 साल) के रूप में हुई है। छाया का शव उसके घर में फांसी पर झूलता पाया गया। बताया जा रहा है कि रायपुर से लौटने के बाद से वह मानसिक…

Read More

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। एसपी वैभव बैंकर ने अवैध वसूली की शिकायत पर थाना रजपुर में पदस्थ 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्रवाई मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई के दौरान अवैध वसूली की शिकायत के आधार पर की गई घटना 12 जून की है, जब थाना रजपुर के सामने मेन रोड पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जांच की जा रही थी। इस दौरान वाहन चालकों से अवैध रूप से पैसे वसूलने की शिकायतें सामने आईं। शिकायत को गंभीरता से…

Read More

रायपुर। अगर आप छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी कर रहे हैं और अक्सर देर से दफ्तर पहुंचते हैं, तो अब सावधान हो जाइए। राज्य सरकार ने कार्यालयीन अनुशासन सख्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब सभी सरकारी कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। इसके साथ ही 15 जून 2025 से आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली (Aadhaar-based Attendance System) को पूरी तरह लागू करने का आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि शासन आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लोकहित में कार्यालयीन कार्यों के सुव्यवस्थित…

Read More

पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदनपुर के ग्राम पी व्ही. 70 शांतिनगर में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना में तीन मासूम बच्चों की इलाज से पहले ही मौत हो गई, जबकि माता-पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृत बच्चों की पहचान वर्षा बैरागी (11 वर्ष), दीप्ति बैरागी (7 वर्ष) और देवराज बैरागी (5 वर्ष) के रूप में हुई है। परिवार द्वारा…

Read More