Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कल 05 जुलाई को यहाँ मनाएगा हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव-आप भी हो सकते है शामिल..

    July 4, 2026

    छात्रों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने हुआ कक्षा सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन-इस कक्षा ने मारी बाजी…

    July 4, 2026

    पुस्तकालयों को अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने हुआ विशेष कार्यशाला का आयोजन

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»CG : मेडिकल स्टूडेंट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रायपुर में रहकर कर रही थी पढ़ाई
    छत्तीसगढ़

    CG : मेडिकल स्टूडेंट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रायपुर में रहकर कर रही थी पढ़ाई

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 14, 20252 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा :-  जिले में एक मेडिकल स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतका 15 दिन पहले ही रायपुर से कोरबा आई थी। इस घटना के बाद परिजनों में गहरा शोक है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। मृतका रायपुर के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

    मृतका की पहचान छाया गौतम (22 साल) के रूप में हुई है। छाया का शव उसके घर में फांसी पर झूलता पाया गया। बताया जा रहा है कि रायपुर से लौटने के बाद से वह मानसिक तनाव में थी। उसने अपने पिता शशि भूषण गौतम को बताया था कि पढ़ाई के दौरान उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिता ने उसका कोरबा के एक निजी अस्पताल में इलाज भी शुरू करवाया था। शुक्रवार सुबह जब घर में कोई नहीं था तो छाया ने क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी।

    बता दें कि छाया के पिता SECL कर्मी है। वे लोग कला मंदिर क्षेत्र में M 55 माइनस क्वार्टर में रहते थे। घटना के समय मां भी बाहर गई थी। छाया के पिता ने बताया कि बचपन से ही छाया पढ़ाई लिखाई में होशियार थी और डॉक्टर बनना उसका एक सपना था। कुसमुंडा थाना प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। जांच के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज और छाया की सहेलियों से पूछताछ की जाएगी। साथ ही उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कल 05 जुलाई को यहाँ मनाएगा हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव-आप भी हो सकते है शामिल..

    Vinod GuptaJuly 4, 202661 Views

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कल 05 जुलाई को यहाँ मनाएगा हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव-आप भी हो सकते…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.