Author: Khabar Chhattisgarh News
बालोद। सास की हत्या करने वाली बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शादी के 8 साल बाद भी बहू को बच्चा नहीं होने से सास उन्हें बांझ बोलकर बेटे को दूसरी शादी करने कहती रहती थी। रोज-रोज के ताने से तंग होकर बहू ने कुल्हाड़ी से वारकर सास को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने आरोपी बहू को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पूरी घटना बालोद थाना क्षेत्र के बघमरा गांव की है। 10 जून को बालोद पुलिस को ग्राम बघमरा में गीता देवांगन की लाश खून से लथपथ घर में पड़ी होने की सूचना…
रायपुर : लोकतंत्र सेनानी संघ व लोकतंत्र प्रहरी छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर तिवारी के निवास पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद द्वारा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेनानी संघ के सहयोगी संगठन, लोकतंत्र प्रहरी, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के महाविद्यालयीन छात्रों हेतु” 25 जून “संविधान हत्या दिवस प्रासंगिक क्यों?” इस विषय पर एवं विद्यालयीन विद्यार्थियों हेतु “आपातकाल विस्मृत ना हो।”इस विषय पर निबंध प्रतियोगिता प्रदेश स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। लोकतंत्र प्रहरी के प्रदेश अध्यक्ष विशाल राजहंस ने…
बिलासपुर : भले ही सरकार ने तीन तलाक की प्रथा पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बना दिया हो, लेकिन इसका पालन अब भी पूरी तरह नहीं हो पा रहा है। ऐसा ही एक ताजा मामला बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां एक महिला को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के बाद उसके पति ने तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़िता का निकाह दिसंबर 2022 में सुपेला, भिलाई निवासी नासिर अली से हुआ था। शादी के समय पीड़िता के परिजनों ने नासिर के परिवार की सभी दहेज संबंधी मांगें पूरी की…
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नया रायपुर स्थित मंत्रालय में एक बड़ी बैठक लेंगे, इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे. यह बैठक दोपहर 2:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में होगी.सीएम साय कई विषयों पर चर्चा कर अफसरों को सख्त निर्देश देंगे। बता दे की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार विभागों की समीक्ष बैठक लेते रहते हैं और विभागों से जुड़े समस्या को तत्काल निराकरण करने का निर्देश विभागीय अधिकारियो को देते रहते हैं। और आज भी कई विभागों की समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री साय लेंगे।
रायगढ़: कभी अस्थायी झोपड़ियों में रहने वाले हजारों परिवारों के जीवन में अब स्थायित्व और सम्मान की छाया है। छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन में एक मिसाल बनकर उभरा है। मिशन मोड में चल रहे आवास निर्माण कार्यों के फलस्वरूप रायगढ़ प्रदेश का पहला ऐसा जिला बना है, जिसने वर्ष 2024-25 में 20 हजार से अधिक मकानों का निर्माण पूरा किया है। यह न केवल एक आंकड़ा है, बल्कि गरीबों के सपनों को साकार करने की एक जीवंत तस्वीर है। प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य हर व्यक्ति को सम्मानपूर्वक रहने के लिए पक्का आवास प्रदान…
नई दिल्ली। एयर इंडिया का जो यात्री विमान अहमदाबाद में क्रैश हुआ है उसमें क्रू समेत 242 यात्री शामिल थे, यह बीते 10 साल में सबसे बड़ा विमान हादसा है। इससे पहले 2020 में केरल में विमान हादसा हुआ था, जिसमें 21 यात्रियों की जान गई थी। हालांकि दुनिया में सबसे ज्यादा प्लेन क्रैश के मामलों में भारत बहुत पीछे है। आइए जानते हैं किस देश में हुए सबसे ज्यादा विमान हादसे.. अमेरिका में सबसे ज्यादा विमान हादसे विमान हादसों की बात करें तो सबसे ज्यादा विमान हादसे अमेरिका में होते हैं। इस बारे में Statista ने पिछले साल एक रिपोर्ट…
दुर्ग/रायपुर: दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव आज सुबह बैडमिंटन खेलते समय घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। बताया जा रहा कि 15 जून को विधायक गजेंद्र यादव का बर्थडे है। जानकारी के मुताबिक, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव रोज सुबह की तरह उठकर अपने साथियों के साथ घर के सामने बैडमिंटन खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें दुर्ग के आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं गजेंद्र यादव की भर्ती होते ही भारतीय जनता पार्टी के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को राज्य के कोरोना कंट्रोल एवं डिमांड सेंटर से जारी ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, वहीं 15 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज रायपुर में कोरोना के सबसे ज्यादा 6 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा बिलासपुर से 4 और दुर्ग जिले से 2 संक्रमित सामने आए हैं। अब तक प्रदेश में 45 संक्रमित मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कुल 42 एक्टिव केस, 1…
अहमदाबाद : अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के महज 30 सेकंड बाद हादसे का शिकार हुए एयर इंडिया के विमान में 11A सीट पर बैठे एक यात्री ने मौत को बेहद करीब से देखा और फिर चमत्कारिक रूप से बच निकला. लंदन निवासी 40 वर्षीय विश्वास कुमार रमेश फिलहाल अहमदाबाद के सिविल अस्पताल, असारवा के जनरल वार्ड में भर्ती हैं. मैं उठा तो चारों तरफ लाशें बिखरी थीं गंभीर रूप से घायल विश्वास ने बताया कि जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, लगभग 30 सेकंड के भीतर तेज आवाज आई और विमान क्रैश हो गया. सब कुछ इतनी तेजी से…
अहमदाबाद | गुरुवार दोपहर को एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 अहमदाबाद से टेकऑफ के दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान लंदन जा रहा था, लेकिन इंजन में आग लगने के कारण 2.5 किमी दूर बीजे मेडिकल एंड सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग से टकरा गया। इस भयावह हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और 12 क्रू मेंबर्स समेत 241 लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। यात्रियों में 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे…
