Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ​प्रदेश के 169 चुनिंदा शिक्षकों में बनाई जगह-इस व्याख्याता को मिला ‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026

    November 16, 2026

    राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में आरंग की टीकेश्वरी साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ टीम की कमान, शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र का बढ़ाया मान

    November 16, 2026

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इन धान खरीदी केंद्रों में किया धान खरीदी का शुभारंभ-किसानों को दी बधाई…

    November 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»बड़ी खबर»एयर इंडिया AI-171 हादसे की जांच के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गठित की उच्च स्तरीय समिति
    बड़ी खबर

    एयर इंडिया AI-171 हादसे की जांच के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 14, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। 12 जून को अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच के लिए भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक उच्च स्तरीय बहु-विषयक समिति का गठन किया है। इस संबंध में मंत्रालय द्वारा औपचारिक आदेश जारी किया गया है। 

    समिति का गठन हादसे के मूल कारणों की पड़ताल करने, मौजूदा मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) की समीक्षा करने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुधार एवं व्यापक दिशानिर्देश तैयार करने के उद्देश्य से किया गया है।

    समिति के उद्देश्य और दायरा:
     दुर्घटना के मूल कारणों की पहचान करना, जिसमें यांत्रिक विफलता, मानवीय त्रुटि, मौसम की स्थिति, नियामक अनुपालन जैसे सभी संभावित कारक शामिल होंगे।
     मौजूदा एसओपी की समीक्षा कर आवश्यक सुधार सुझाना और नई एसओपी तैयार करना।
     बचाव कार्यों और आपातकालीन प्रतिक्रिया की समीक्षा करना और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करने के उपाय सुझाना।
     नीतिगत बदलाव, संचालन में सुधार और प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने की सिफारिश करना।

    समिति का गठन इस प्रकार किया गया है:
     अध्यक्ष – गृह मंत्रालय के गृह सचिव
     सचिव – नागरिक उड्डयन मंत्रालय
     अतिरिक्त सचिव / संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय
     गुजरात गृह विभाग, राज्य आपदा प्रतिक्रिया प्राधिकरण, पुलिस आयुक्त अहमदाबाद, भारतीय वायुसेना, बीसीएएस, डीजीसीए, खुफिया ब्यूरो, फोरेंसिक विज्ञान सेवा निदेशालय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ।

    समिति को सभी आवश्यक दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स (फ्लाइट डेटा, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर, रखरखाव रिकॉर्ड, एटीसी लॉग, गवाहों के बयान आदि) तक पहुंच प्रदान की जाएगी। समिति तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

    सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह समिति अन्य संगठनों द्वारा की जा रही जांचों का विकल्प नहीं होगी बल्कि इसका उद्देश्य भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने और प्रभावी तरीके से प्रबंधन करने पर केंद्रित होगा

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ​प्रदेश के 169 चुनिंदा शिक्षकों में बनाई जगह-इस व्याख्याता को मिला ‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026

    Vinod GuptaNovember 16, 2026154 Views

    ​प्रदेश के 169 चुनिंदा शिक्षकों में बनाई जगह-इस व्याख्याता को मिला ‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • ​प्रदेश के 169 चुनिंदा शिक्षकों में बनाई जगह-इस व्याख्याता को मिला ‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026
    • राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में आरंग की टीकेश्वरी साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ टीम की कमान, शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र का बढ़ाया मान
    • कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इन धान खरीदी केंद्रों में किया धान खरीदी का शुभारंभ-किसानों को दी बधाई…
    • रकबा जीरो करके किसानों को धान बेचने से रोक रही सरकार : विनोद चंद्राकर
    • खेल, फैंसी ड्रेस और नन्हे ‘नेहरू’ की अदाओं से गुलजार हुआ श्री राधाकृष्ण विद्या मंदिर-हर्षोल्लास से मना बाल दिवस
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.