कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इन धान खरीदी केंद्रों में किया धान खरीदी का शुभारंभ-किसानों को दी बधाई…
आरंग (छत्तीसगढ़)।कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धान खरीदी केंद्र आरंग तथा अमेठी पहुंचकर धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिलने पर बधाई दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने ‘मोदी की गारंटी’ के अनुरूप किसानों के हित में अपना वादा पूरा किया है और 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है।।मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने ‘कृषक उन्नति योजना’ के माध्यम से किसानों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने योजना के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी किसान के खेत में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की पैदावार नहीं भी होती है, तो भी उसे कृषक उन्नति योजना के तहत समर्थन मूल्य और प्रोत्साहन राशि के अंतर का भुगतान सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से उसके बैंक खाते में किया जाएगा।इस शुभारंभ अवसर पर ध्रुव कुमार मिर्धा, अनिमेष कश्यप, गणेश साहू, हिरामन कोसले, वेदराम खूंटे, राकेश सोनकर, दिलीप जलक्षत्री, विक्रम परमार, वीरेंद्र कडरा, खिलेश धुरंधर, संतोष साहू सहित स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग





