कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज रहेंगे आरंग विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर-धान खरीदी का करेंगे शुभारंभ
आरंग। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री (कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास) क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब आज सोमवार, 16 नवंबर 2026 को अपने निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब अपने दिन की शुरुआत धार्मिक आयोजनों से करेंगे। वे सुबह 6:00 बजे कुरुद और सुबह 6:30 बजे मंदिर हसौद में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात सुबह 9:00 बजे ग्राम बनरसी में अंतिम यात्रा (काठी) में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक का समय नेताजी चौक, आरंग स्थित कार्यालय में आरक्षित रखा गया है। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे वे ग्राम लखौली में ‘किसान कुटिल भवन’ का लोकार्पण करेंगे।दोपहर में मंत्री क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण ‘धान खरीदी’ अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके तहत वे दोपहर 1:30 बजे धान खरीदी केंद्र आरंग, दोपहर 2:00 बजे खमतराई और दोपहर 2:30 बजे अमेठी में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इन कार्यक्रमों के पश्चात दोपहर 3:00 बजे से उनका समय पुनः नेताजी चौक, आरंग स्थित कार्यालय में आरक्षित रहेगा।
विनोद गुप्ता-आरंग



