चंद्राकर समाज आरंग नगर का भव्य दीपावली मिलन समारोह संपन्न-35 विशेष सहयोगी और 7 दानदाता हुए सम्मानित
आरंग। चंद्राकर समाज आरंग नगर द्वारा स्थानीय चंद्राकर समाज भवन में 14 नवंबर, शनिवार को दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के संरक्षकों द्वारा भगवान श्री रामचंद्र जी की विधिवत पूजा-अर्चना और वंदन के साथ हुआ। देर रात तक चले इस पारिवारिक एवं सामाजिक आयोजन में सुमधुर गीतों की प्रस्तुति के साथ सभी ने लजीज व्यंजनों का आनंद लिया।समारोह के दौरान समाज के उत्थान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 35 विशेष सहयोगियों और 7 दानदाताओं को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आरंग चंद्राकर समाज के अध्यक्ष मनोज चंद्राकर ने मंच से अपनी कार्यकारिणी द्वारा पिछले तीन वर्षों के दौरान किए गए सामाजिक विकास कार्यों और उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्राकर समाज रायपुर राज के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर तथा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रिंकू चंद्राकर उपस्थित रहे। इसके साथ ही संरक्षक मंडल से गोपाल चंद्राकर, केके चंद्राकर, चंद्रशेखर चंद्राकर, रमेश चंद्राकर, रामधन चंद्राकर, प्रदीप चंद्राकर, रूपेंद्र चंद्राकर, नुकेश चंद्राकर और समीर चंद्राकर ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
न्याय कमेटी के सदस्य गोपाल चंद्राकर, फागूराम चंद्राकर, दीपक चंद्राकर सहित आरंग नगर इकाई के पदाधिकारी अध्यक्ष मनोज चंद्राकर, उपाध्यक्ष अशोक चंद्राकर व अश्विनी चंद्राकर, सचिव दिनेश चंद्राकर, कोषाध्यक्ष संतोष चंद्राकर और सहसचिव बसंत चंद्राकर कार्यक्रम में सक्रिय रहे। आयोजन में देवानंद चंद्राकर, सतीश चंद्राकर, नरेंद्र चंद्राकर, सिंटू चंद्राकर, आदित्य चंद्राकर, सुजीत चंद्राकर, नरेश चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, बली चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में समाज की मातृशक्ति और बच्चे शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन हिम्मत चंद्राकर ने किया।
विनोद गुप्ता-आरंग





