Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कल 05 जुलाई को यहाँ मनाएगा हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव-आप भी हो सकते है शामिल..

    July 4, 2026

    छात्रों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने हुआ कक्षा सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन-इस कक्षा ने मारी बाजी…

    July 4, 2026

    पुस्तकालयों को अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने हुआ विशेष कार्यशाला का आयोजन

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»बड़ी खबर»छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री ! अब शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर, जाने कहां और कब होगी शुरुआत
    बड़ी खबर

    छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री ! अब शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर, जाने कहां और कब होगी शुरुआत

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 14, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर : भीषण गर्मी से झुलस रहे छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य की सरहद पर पहुंच चुका है और अगले 24 से 48 घंटों के भीतर इसके प्रवेश की पूरी संभावना है। राज्य में सबसे पहले मानसून बस्तर अंचल में दस्तक देगा और इसके बाद धीरे-धीरे रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा समेत समूचे छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी।

    15 जून तक पूरे प्रदेश में सक्रिय हो सकता है मानसून

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि इस वर्ष मानसून की चाल थोड़ी सुस्त जरूर रही, लेकिन अब इसकी गति तेज हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि 15 जून तक मानसून पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लेगा और एकसमान बारिश का दौर शुरू होगा। इससे किसानों, आम लोगों और गर्मी से बेहाल जनजीवन को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

    जून में रही भीषण गर्मी

    खास बात यह है कि मई माह में छत्तीसगढ़ में औसतन 430-450 मिमी बारिश की अपेक्षा इस बार 5,050 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से करीब 11 गुना ज्यादा है। इसके बावजूद जून की शुरुआत में प्रदेश में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के पार चला गया और गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ। अब मानसून की एंट्री से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने की उम्मीद है।

    बस्तर से लेकर सरगुजा तक बरसेंगे बादल

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बस्तर संभाग में सबसे पहले बारिश की शुरुआत होगी, जहां बादल तेजी से छा रहे हैं। इसके बाद सरगुजा, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जैसे मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश का सिलसिला तेज होगा। किसानों को खेती के लिए यह बेहद अनुकूल समय है, वहीं प्रशासन ने नागरिकों को बिजली, जलभराव और आंधी-तूफान से सतर्क रहने की भी अपील की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कल 05 जुलाई को यहाँ मनाएगा हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव-आप भी हो सकते है शामिल..

    Vinod GuptaJuly 4, 202661 Views

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कल 05 जुलाई को यहाँ मनाएगा हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव-आप भी हो सकते…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.