Author: Khabar Chhattisgarh News
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां घर में घुसकर तीन युवतियों पर जानलेवा हमला हुआ है। आरोपी ने धारदार चापड़ से वारकर वारदात को अंजाम दिया है। जिससे की इस हमले में तीनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिन्हें उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, तीनों युवतियां प्रमिला, उर्मिला और सरिता कोरबा जिले के बाकीमोगरा थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। सरकंडा थाना क्षेत्र के अटल आवास में तीनों किराए के मकान में रहती थी और गोलबाजार के एक रूई भंडार दुकान में काम…
रायपुर/आरंग। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे आरंग से मात्र 12 किमी दूर स्थित ग्राम देवरी में इंद्रकुमार साहू का घर है। कुछ दिन पहले घर के अंदर से उन्हें दो छोटे-छोटे नाग सांप मिले, जिसे उन्होंने घर से बाहर निकालकर छोड़ दिया। फिर अगले दिन यही स्थिति रही। इंद्रकुमार ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी। गांव के ही एक व्यक्ति को बुलाया गया जो सांप को पकड़ने में माहिर है। घर के अंदर से लगातार सांप निकलने की घटना सामान्य नहीं हो सकती इसलिए घर के कमरे में लगे टाइल्स पत्थर को ठोक ठोककर चेक किया गया। इस…
रायपुर : बीजापुर जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही व्यापक मुहिम को आज एक बड़ी सफलता मिली। जिले में सक्रिय 23 लाख रुपए के इनामी 13 कुख्यात हार्डकोर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में से दस पर ₹1 लाख से ₹8 लाख तक के इनाम घोषित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट किया कि यह महत्वपूर्ण आत्मसमर्पण राज्य सरकार की “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025” और “नियद नेल्ला नार योजना” की प्रभावशीलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जिसके माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास का वातावरण…
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में देर रात से लेकर सुबह तक रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। इस बीच मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट है, जबकि बाकी 31 जिलों में केवल…
छत्तीसगढ़ भाजपा का मंथन: मैनपाट में 7 से 9 जुलाई तक चिंतन शिविर, जेपी नड्डा और अमित शाह रहेंगे शामिल
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने और जनप्रतिनिधियों को पार्टी की मूल विचारधारा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसी कड़ी में सरगुजा संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में 7 से 9 जुलाई तक भाजपा का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर की शुरुआत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे, जबकि समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाग लेंगे। इस शिविर में छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा सांसद, विधायक और मंत्री भाग लेंगे। पार्टी रीति-नीति और जनसंपर्क पर रहेगा फोकस शिविर का मुख्य उद्देश्य…
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में जेल में बंद पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। टुटेजा ने ईडी, एसीबी और पुलिस जांच की न्यायिक निगरानी की मांग को लेकर कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। राजनीतिक साजिश का आरोप, पक्षपातपूर्ण जांच की दलील टुटेजा की ओर से उनके वकील ने कोर्ट में दलील दी कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है, और कोई ठोस सबूत मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही हैं, इसलिए मामले की न्यायिक निगरानी…
रायपुर। राजधानी के माना विमानतल में ऑटोमेटेड पार्किंग शुरू कर दिया गया है। यात्री अपने वाहन से एयरपोर्ट के पार्किंग बैरियर पर पहुंचेंगे, ऑटोमेटेड सिस्टम से पार्किंग शुल्क की पर्ची निकलेगी और शुल्क फास्ट टैग से कट जाएगा। इससे निकास द्वार पर रुकने की ज़रूरत नहीं होगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने पार्किंग शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की है। रायपुर एयरपोर्ट डायरेक्टर ने 27 जून को रात में इस सिस्टम की शुरूआत कर दी है। एयरपोर्ट अफसरों के अनुसार पार्किंग एंट्री पर ऑटोमैटेड सिस्टम से पर्ची निकलेगी। इसे सभी वाहन चालक स्वयं ले सकेंगे। एंट्री पर लगे सिस्टम से वाहन का…
नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर अब पुराने वाहनों की खटारा रफ्तार पर ब्रेक लगने वाला है। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को काबू करने के लिए 1 जुलाई 2025 से एंड-ऑफ-लाइफ (EOL) वाहनों के खिलाफ सख्त नियम लागू करने का ऐलान किया है। इस नियम के तहत 15 साल से पुराने पेट्रोल-सीएनजी और 10 साल से पुराने डीजल वाहनों को फ्यूल स्टेशनों पर पेट्रोल, डीजल या सीएनजी नहीं मिलेगा। क्या है एंड-ऑफ-लाइफ (EOL) वाहन एंड-ऑफ-लाइफ वाहन वे हैं जिनकी उम्र तय सीमा से ज्यादा हो चुकी है. दिल्ली में 15 साल से पुराने पेट्रोल और सीएनजी वाहन, साथ ही 10 साल…
धमतरी : नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही जिले में स्कूलों में शिक्षकों की कमी एक बार फिर बड़ा मुद्दा बन गई है। वनांचल क्षेत्र स्थित नगरी प्रायोगिक शाला (अंग्रेजी माध्यम) में शिक्षकों की भारी कमी से नाराज़ पालकों ने स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया। इससे पहले भी जिले के कई स्कूलों में ऐसी ही तालाबंदी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। शिक्षकों की भारी कमी से नाराज़गी, युक्तियुक्तकरण पर सवाल शाला में 125 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन मात्र चार शिक्षक उनकी पढ़ाई का जिम्मा संभाल रहे थे। इनमें से भी दो शिक्षक हाल ही में वापस…
उत्तर प्रदेश बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) ने इटावा में कथावाचक के साथ हुए दुर्व्यवहार और जातिगत विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भगवत कथा कहने और भगवान का नाम जपने का अधिकार हर किसी को है, और यह किसी एक जाति तक सीमित नहीं है। शास्त्री ने इस घटना को “विचित्र और निंदनीय” करार देते हुए कहा, “वेदव्यास, वाल्मीकि, मीरा, सूरदास, कबीरदास जैसे संतों की जाति नहीं पूछी गई, उनकी पहचान भगवान का नाम था। भगवान की कथा और सनातन धर्म का प्रचार किसी जाति विशेष का अधिकार नहीं…
